सावधान! इस बर्तन में खाना बनाकर खाने से कम हो सकता है पेनिस साइज

By उस्मान | Published: December 19, 2018 03:59 PM2018-12-19T15:59:48+5:302018-12-19T15:59:48+5:30

एक नए अध्ययन में खुलासा हुआ है कि खाना बनाने के लिए नॉन-स्टिक पैन का इस्तेमाल करने से आपके पेनिस का साइज कम हो सकता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, नॉन-स्टिक पैन के कोटिंग के लिए जिस केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है उससे पेनिस का साइज कम हो सकता है। इतना ही नहीं यह आपकी स्पर्म क्वालिटी पर भी असर डाल सकता है। 

sex tips : Cooking food in non-stick utensils can reduce your penis size | सावधान! इस बर्तन में खाना बनाकर खाने से कम हो सकता है पेनिस साइज

फोटो- पिक्साबे

अधिकतर लोग अपने पेनिस साइज को लेकर चिंतित रहते हैं जबकि कई अध्ययन इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि सेक्स संबंध और पार्टनर की संतुष्टि के मामले में पेनिस साइज से कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। हालांकि कुछ लोग पेनिस साइज बढ़ाने के सभी तरीके आजमाना चाहते हैं। अगर आप भी पेनिस साइज को लेकर चिंतित रहते हैं तो आपके लिए एक और चिंता की खबर आई है। दरअसल आपके खाना बनाने के लिए रोजाना इस्तेमाल होने वाली कीचन में मौजूद एक चीज आपके पेनिस साइज को कम कर सकती है।  

एक नए अध्ययन में खुलासा हुआ है कि खाना बनाने के लिए नॉन-स्टिक पैन का इस्तेमाल करने से आपके पेनिस का साइज कम हो सकता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, नॉन-स्टिक पैन के कोटिंग के लिए जिस केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है उससे पेनिस का साइज कम हो सकता है। इतना ही नहीं यह आपकी स्पर्म क्वालिटी पर भी असर डाल सकता है। 

इस बर्तन की कोटिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले केमिकल में प्लाज्मा एंड सेमिनल फ्लूइड (PFCs) पाया जाता है। यह ऐसा तत्व है जो टेस्टोस्टेरोन के सर्कुलेशन को प्रभावित करता है और वीर्य का गुणवत्ता को खराब करता है। इतना ही नहीं यह पेनिस साइज को भी कम कर सकता है।  

पीएफसी एक ऐसा केमिकल है जो पानी और तेल के मिश्रण के रूप में खाने के बर्तनों में इस्तेमाल किया जाता है। जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंडोक्राइनोलॉजी एंड मेटाबोलिज़्म में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, वयस्कों के शरीर में इस केमिकल के जमा होने की अधिक संभावना होती है जिसका अर्थ है कि अन्य लोगों की तुलना में यह वर्ग इससे ज्यादा प्रभावित हो सकता है। 

Web Title: sex tips : Cooking food in non-stick utensils can reduce your penis size

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे