शर्मिंदगी के दिन हो जाएंगे दूर, सेक्स के मामले में आपको रॉकस्टार बना देगा इस हरे पत्तेदार सब्जी का जूस
By उस्मान | Published: November 15, 2018 05:28 PM2018-11-15T17:28:30+5:302018-11-15T17:28:30+5:30
बिस्तर में प्रदर्शन में असमर्थता मनोवैज्ञानिक प्रभाव डालती है और इससे संबंध भी खराब हो सकते हैं। आपको बता दें कि इस समस्या को सुधारने के लिए गोलियां लेने से पहले बहुत कुछ किया जा सकता है। ऐसे कई घरेलू उपचार हैं जिन्हें आप आजमा सकते हैं। आमतौर पर इन घरेलू उपचार को कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है।
इसमें कोई संदेह नहीं है कि किसी व्यक्ति के लिए नपुंसकता (erectile dysfunction) एक गंभीर शर्मनाक समस्या है। कई लोग इस समस्या को अपने पार्टनर से छिपाने की कोशिश करते हैं और अंदर ही अंदर घुटते रहते हैं। बिस्तर में प्रदर्शन करने में असमर्थता उन पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव डालती है और संबंधों को भी परेशान करती है। आपको बता दें कि इस समस्या को सुधारने के लिए गोलियां लेने से पहले बहुत कुछ किया जा सकता है। ऐसे कई घरेलू उपचार हैं जिन्हें आप आजमा सकते हैं। आमतौर पर इन घरेलू उपचार को कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है।
नपुंसकता क्या है?
प्राइवेट पार्ट में पर्याप्त तनाव न आने या पर्याप्त तनाव आने के बाद भी सही तरीके से सहवास न कर पाने को नपुंसकता कहा जा सकता है। आजकल नपुंसकता या इम्पोटेंसी की बजाय इरेक्टाइल डिसफंक्शन (सही तनाव का अभाव) कहा जाता है।
कार्डियोवैस्कुलर डिजीज हैं नपुंसकता का बड़ा कारण
कई अध्ययन इस बात का दावा करते हैं कि कार्डियोवैस्कुलर समस्याओं के वजह से पुरुषों में शीघ्रपतन की समस्या हो सकती है। इनमें हाई ब्लड प्रेशर, हाइपरटेंशन आदि शामिल हैं, इन रोगों से पूरे शरीर की ब्लड वेसेल्स पर असर पड़ता है। जाहिर है इसमें लिंग भी शामिल है। ब्लड वेसेल्स प्रभावित होने का सीधे रूप से असर ब्लड फ्लो पर पड़ता है। यही वजह है कि लिंग में रक्त का प्रवाह नहीं हो पाता है और पुरुष को सेक्स के दौरान या तो इरेक्शन नहीं होता या जल्दी स्खलित हो जाता है।
पालक का जूस पीने से दूर होगी नपुंसकता की समस्या
कार्डियोवैस्कुलर डिजीज से बचने के लिए आप फ्लेवोनोइड्स और नाइट्रेट्स से भरपूर चीजों का सेवन कर सकते हैं। इन चीजों को खाने से सर्कुलेशन में सुधार करने और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है। हाल के अध्ययनों से पता चलता है कि फ्लैवोनोइड्स और नाइट्रेट्स का संयोजन पेट में नाइट्रिक ऑक्साइड उत्पादन को बढ़ा सकता है। यह भी सभी गुण पालक में पाए जाते हैं। लिंग सहित शरीर के सभी प्रमुख अंगों में - नाइट्रिक ऑक्साइड ब्लड वेसेल्स को फैलाने और ब्लड फ्लो में सुधार करने में मदद करता है। इसके अलावा यह दिल के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।
यह भी हैं पालक का जूस पीने के अन्य फायदे
पालक से सिर्फ ब्लड फ्लो में ही सुधार नहीं होता है बल्कि इसके अनगिनत स्वास्थ्य फायदे हैं। पालक में मैगनीज, कैरोटीन, आयरन, आयोडीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम, फॉस्फोरस और आवश्यक अमीनो एसिड भी पाए जाते हैं। नियमित रूप से पालक का रस पीने से हड्डियां मजबूत बनती हैं, शरीर की आंतरिक गंदगी साफ होती है, कब्ज और अपच की समस्या से राहत मिलती है। इसके अलावा त्वचा निखरी और जवान बनी रहती है। गर्भवती महिलाओं को भी पालक का जूस पीने का सलाह दी जाती है क्योंकि इससे उन्हें आयरन की कमी से बचने में मदद मिलती है।