पुराने से पुराना धातु रोग का इलाज : पुरुष धातु रोग से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये 8 सरल घरेलू उपाय

By उस्मान | Published: August 12, 2020 12:27 PM2020-08-12T12:27:49+5:302020-08-12T12:35:57+5:30

पुरुष धातु रोग का घरेलू उपचार : पुरुष धातु रोग का आयुर्वेदिक इलाज क्या है और धातु रोग में किन चीजों से परहेज करना चाहिए ?

Semen leakage : Sign and symptoms, risk factors, causes, medical treatment, Ayurveda herbs, home remedies, natural remedies, foods tips for Semen leakage problem in men's | पुराने से पुराना धातु रोग का इलाज : पुरुष धातु रोग से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये 8 सरल घरेलू उपाय

पुरुष धातु रोग का इलाज

Highlightsइससे व्यक्ति की सेहत पर काफी बुरा असर पड़ सकता हैजीवनशैली में बदलाव करके इस समस्या से निपटा जा सकता है

धातु रोग को समझने से पहले यह समझना जरूरी है कि धातु क्या है? धातु को स्पर्म (Sperm) कहा जाता है। किसी व्यक्ति के उत्तेजित होने पर स्खलन होता है, लिंग से निकलने वाले सफेद तरल पदार्थ को स्पर्म कहते हैं। यह मुख्य रूप से सेमिनल फ्लुइड से बना है, जो प्रोस्टेट और Seminal vesicles द्वारा निर्मित होता है। यह प्रोस्टेट के पीछे स्थित छोटी ग्रंथियां होती हैं।

आमतौर पर स्पर्म यौन क्रिया या हस्तमैथुन के दौरान लिंग से निकलता है, लेकिन कभी-कभी बिना उत्तेजना के लिंग से अपने आप बाहर निकल सकता है, जिसे धातु रोग कहते हैं। इसे धात गिरना भी कहा जाता है। 

कई लोगों में पेशाब के पहले या बाद में वीर्य गिरता है। पेशाब के साथ वीर्य के निकलना बेवजह होने वाले स्खलन का पीड़ित व्यक्ति पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। यह व्यक्ति के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालता है विशेष रूप से यौन स्वास्थ्य पर।

Jarmed s.c. NZOZ, Łódź ✦ Przychodnie prywatne ✦ Panorama Firm

वीर्य गिरने के कारण

यौन उत्तेजना के अलावा, वीर्य गिरने के काई कारण हैं जिनमें स्वप्नदोष, दवा के दुष्प्रभाव, प्रोस्टेट की समस्या और तंत्रिका की चोट शामिल हैं। इन सभी समस्याओं के अलग-अलग लक्षण और इलाज हैं। आपको समझना होगा कि आपको किस वजह से धातु गिरने की समस्या है। एक्सपर्ट उसी आधार पर आपका इलाज कर सकता है। 

क्या धातु गिरना खतरनाक है, डॉक्टर के पास कब जाएं

वीर्य रिसाव आमतौर पर चिंता का कारण नहीं है। लेकिन अगर रिसाव बार-बार होता है या रिसाव की मात्रा से संबंधित है या परेशान कर रहा है, तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

अगर आपको इस समस्या के साथ अन्य लक्षण जैसे आपके वीर्य या मूत्र में रक्त आना, अजीब सी बदबू आना, स्खलन में परिवर्तन पेशाब या स्खलन होने पर दर्द, ऐसा निर्वहन जो स्वस्थ या सामान्य वीर्य जैसा न हो आदि महसूस होते हैं, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। 

धातु रोग से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

1) टाइट कपड़े पहनने से बचें
इसका साधारण इलाज यह है कि आप ढीले और आरामदायक कपड़े पहनें, जो गुप्त अंगो को पर्याप्त हवा और ठंडक दे सके। टेस्टीकल क्षेत्र का अधिक तापमान का एक प्राकृतिक शुक्राणु नाशक कार्य करता है। 

Video: Boxer shorts versus briefs for sperm quality - myDr.com.au

2) तेल मालिश 
शरीर की नियमित तेल से मालिश करने से भी राहत मिल सकता है। आयुर्वेदिक तेल मालिश से पूरे शरीर में रक्त परिसंचरण को बढ़ावा मिलता है जो कि यौन कमजोरियों को दूर करने में मददगार होता है। नियमित रूप से तेल मालिश करा कर आप धातु रोग का उपचार कर सकते हैं। 

3) संतुलित आहार है जरूरी
धातु रोग में आहार का काफी प्रभाव पड़ता है। इसलिए आप को संतुलित आहार सेवन करना चाहिए। क्योंकि संतुलित आहार का सेवन करने से सभी प्रकार के पोषक तत्व और खनिज हमारे शरीर को आसानी से मिल जाती है। यह पोषक तत्व धातु रोग और अन्य यौन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। 

4) सोने से पहले स्नान
स्पर्म समस्याओं का इलाज करने के लिए एक और उपाय है शरीर को पर्याप्त ठंडा रखना। इसके लिए आप रात को सोने से पहले एक ठंडा स्नान ले सकते हैं। यह आपको फ्रेश रखता है जिससे आपको नींद अच्छी आती है। 

धातु रोग का आयुर्वेदिक इलाज

5) लौकी का जूस
यौन संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए लौकी का जूस बेहद फायदेमंद होता है। इसमें पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो तुरंत ऊर्जा दिलाने में मदद करते हैं जो यौन कमजोरी को पूरा करने में मददगार होती है। इसके अलावा आप लौकी के जूस के साथ तिल का तेल बराबर मात्रा में मिलाकर अपने सिर की मालिश करें।

Health benefits of Bottle Gourd in Morning | Akhila Soukhya

6) दूध और केला

आप इन चीजों का नियमित सेवन कर सकते हैं। आप दिन में दो बार केला खाने के बाद एक गिलास गर्म दूध का सेवन करें। यह आपको धातु रोग के लक्षणों से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होगा।

7) प्याज
धातु रोग से छुटकारा दिलाने में प्याज काफी मददगार होता है। इसलिए इसे एक प्रकार का जड़ी-बूटी माना जाता है। स्वाभाविक रूप से प्याज को हम अपने आहार में शामिल करते हैं। लेकिन औषधीय उपयोग के लिए भी इसका उपयोग किया जा सकता है। यह प्रमुख रूप से शरीर में उचित रक्तचाप को बनाए रखने में मदद कर सकती है। 

8) चंद्रप्रभा वटी
धातु रोग यानी धात गिरना की समस्या से परेशान हैं तो आप धातु पौष्टिक चूर्ण और चंद्रप्रभा वटी का नियमित सेवन कर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। यह दोनों दवाएं आसानी से आयुर्वेदिक दवा दुकानों पर उपलब्ध हो जाती है।

English summary :
What is seminal fluid? The seminal fluid is called Sperm. Ejaculation occurs when a person is excited, the white fluid coming out of the penis is called sperm. It is mainly composed of seminal fluid, which is produced by the prostate and seminal vesicles. It is the small glands located behind the prostate.


Web Title: Semen leakage : Sign and symptoms, risk factors, causes, medical treatment, Ayurveda herbs, home remedies, natural remedies, foods tips for Semen leakage problem in men's

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे