स्पर्म काउंट कम होने का यह भी है एक बड़ा कारण, इन 4 चीजों को खाकर तेजी से बढ़ाएं

By उस्मान | Published: November 15, 2018 07:49 AM2018-11-15T07:49:56+5:302018-11-15T07:49:56+5:30

ब्रिटेन में ईस्ट एंग्लिया विश्ववविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार, यूं तो जलवायु परिवर्तन के मनुष्य के स्वास्थ्य पर कई बुरे असर पड़ते हैं लेकिन इससे पुरुषों की प्रजनन क्षमता को खतरा पैदा हो सकता है। गर्म हवाओं ने कीड़ों में शुक्राणुओं को नष्ट किया है।

reasons why men looses fertility, ways boost fertility naturally, foods to increase sperm count | स्पर्म काउंट कम होने का यह भी है एक बड़ा कारण, इन 4 चीजों को खाकर तेजी से बढ़ाएं

फोटो- सोशल मीडिया

खराब डाइट और लाइफस्टाइल का बुरा असर न केवल हेल्थ पर पड़ता है बल्कि इससे सेक्‍स क्षमता पर भी असर पड़ता है। एक अध्ययन के अनुसार, मेट्रो सिटीज में खराब खानपान के कारण पुरूषों की प्रजनन क्षमता कम हुई है। एक अन्य अध्ययन के अनुसार, लगातार सेक्स करने से भी पुरुष प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है।  

पुरुष प्रजनन क्षमता को लेकर एक नई रिसर्च सामने आई है। ब्रिटेन में ईस्ट एंग्लिया विश्ववविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार, यूं तो जलवायु परिवर्तन के मनुष्य के स्वास्थ्य पर कई बुरे असर पड़ते हैं लेकिन इससे पुरुषों की प्रजनन क्षमता को खतरा पैदा हो सकता है। गर्म हवाओं ने कीड़ों में शुक्राणुओं को नष्ट किया है।

पत्रिका नेचर कम्युनिकेशंस में प्रकाशित अध्ययन का नेतृत्व करने वाले मैट गेज ने कहा, 'इस शोध में हमने पाया कि जब मौसम गर्म होता है तो शुक्राणु की क्रिया प्रणाली बेहद संवेदनशील होती है। चूंकि प्रजनन और जनसंख्या वृद्धि के लिए शुक्राणु अनिवार्य है तो इन अध्ययनों से यह पता चल सकता है कि जलवायु परिवर्तन से जैव विविधता को क्यों खतरा है?'  

शोधकर्ताओं ने पाया कि गर्म हवाओं से नर में शुक्राणुओं की संख्या आधी हो जाती है और यह लगभग उनमें प्रजनन क्षमता खत्म कर देती है। दूसरी ओर मादाओं पर गर्म हवाओं का कोई असर नहीं पड़ा।

प्रजनन क्षमता को प्राकृतिक रूप से बढ़ाने के उपाय

1) खुद को ठंडा रखें
शुक्राणु ठंडे वातावरण में अच्छी तरह विकसित होते हैं। वे पुरुष जो कंप्यूटर को गोद में लेकर बैठते हैं उनकी प्रजनन क्षमता का स्तर घट जाता है। पुरुषों को बहुत देर तक गर्म पानी से स्नान करने से बचना चाहिए। एक अध्ययन से पता चलता है कि ठंडे पानी से नहाने से शुक्राणु का उत्पादन पांच गुना बढ़ जाता है। 

2) टाइट कपड़े न पहनें
पुरुषों को टाइट कपड़े पहनने से बचना चाहिए। आजकल लोग टाइट जीन्स, टी-शर्ट और अंडरवियर पहनते हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार, टाइट कपड़े पहनने से प्रजनन क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। 

3) धूप सेंकें
सूर्य की रोशनी से स्त्री और पुरुष दोनों में विटामिन डी का स्तर बढ़ता है जिससे प्रजनन क्षमता बढ़ती है। अध्ययनों से पता चलता है की विटामिन डी महिलाओं के सेक्स हार्मोन प्रोजेस्ट्रोन और एस्ट्रोजन के स्तर को बढ़ाता है जो मासिक धर्म को नियमित करता है और गर्भधारण की संभावना को बढ़ाता है। यह शुक्राणुओं की संख्या को भी बढ़ाता है। 

प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए खायें ये चीजें

1) टीऑक्‍सीडेंट से भरपूर चीजें 
एंटीऑक्‍सीडेंट वाली खाने की चीजें प्रजनन की ताकत को बढ़ाते हैं। ऐसे आहार जो एंटीऑक्‍सीडेंट से भरपूर हों, उनका सेवन करना चाहिए। एंटीऑक्‍सीडेंट सबसे ज्‍यादा हरी सब्जियों, टमाटर, हरी मिर्च और संतरे में मिलते हैं।  

2) विटामिन डी वाली खाने की चीजें
विटामिन डी हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है, विटामिन डी का सेवन करने से हड्डियां तो मजबूत होती हैं साथ ही यह पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्‍या भी बढ़ाते हैं। विटामिन डी सेक्‍स हार्मोन प्रोजेस्‍ट्रोन और एस्‍ट्रोजन के स्‍तर को बढ़ाता है जिससे गर्भधारण की संभावना बढ़ती है। विटामिन डी सूर्य की रोशनी से मिलता है। इसके अलावा अंडा, डेयरी उत्‍पाद, चिकन, मछलियां विटामिन डी के प्रमुख स्रोत हैं।

3) डेयरी प्रोडक्‍ट
दूध में पर्याप्त मात्रा में सभी पोषक तत्वों का समावेश होता है। यह सुपाच्य होने के साथ-साथ तुरंत ऊर्जा देने वाला होता है। साथ ही दूध से बने उत्‍पाद का सेवन करने से प्रजनन क्षमता बढ़ती है। इसलिए अपने डायट चार्ट में दूध, दही, बटर, पनीर को शामिल कीजिए। यदि आपको दूध पीना पसंद नहीं तो आप बटर और पनीर का सेवन कर सकते हैं।

4) गाजर  
पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में गाजर बहुत फायदेमंद है। हार्वर्ड युनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने शोध में पाया कि गाजर में पाने जाने वाला तत्‍व पुरुषों की प्रजन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। शोध के मुताबिक गाजर में केरोटीन नामक रसायन पाया जाता है जो शुक्राणुओं की संख्‍या को न सिर्फ बढ़ाता है बल्कि उनकी गुणवत्‍ता भी बढ़ता है। इस शोध में यह भी कहा गया कि सभी नारंगी और पीले रंग की सब्जियों में यह गुण होता है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Web Title: reasons why men looses fertility, ways boost fertility naturally, foods to increase sperm count

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे