Pre Marital Check UP क्या होता है?

By उस्मान | Published: April 18, 2019 05:10 PM2019-04-18T17:10:04+5:302019-04-18T17:10:04+5:30

एक्सपर्ट मानते हैं कि लोगों को कुंडली मिलान के बजाय हेल्थ चेकअप पर जोर देना चाहिए। इससे कपल्स को एक दूसरे की सही देखभाल करने में मदद मिलती है। कुंडली मिलान एक दिन का खेल होता है जबकि शादी जीवनभर का बंधन है.

Pre Marital Check UP: importance, price, cost, best hospitals, labs and list of medical tests include in Pre Marital Check UP | Pre Marital Check UP क्या होता है?

Pre Marital Check UP क्या होता है?

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिलेशनशिप को लेकर लंबे वक्‍त से चर्चा में हैं। अगर दोनों साथ में आउटिंग के लिए कहीं भी जाते हैं तो वे तुरंत सुर्खियों में आ जाते हैं। हाल ही में दोनों एक हॉस्पिटल में स्पॉट किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार ये दोनों प्री मैरिटल चेकअप के लिए हॉस्पिटल गए थे। 

इस खबर में कितनी सच्चाई है, इस बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है। लेकिन उनके चाहने वालों के दिमाग में एक सवाल जरूर पैदा हो गया है कि इतने लंबे समय तक साथ रहने और अब शादी की खबरों के बीच इस कपल को आखिर किस मेडिकल चेकअप की जरूरत आ पड़ी है और यह प्री मैरिटल चेकअप क्या होता है? 

एक समय था जब शादी से पहले लड़के और लड़की को मिलने की इजाजत नहीं थी और उनकी शादी सिर्फ कुंडली के गुण मिलाकर तय कर दी जाती थी। लेकिन अब जमाना काफी बदल गया है। अब लड़के और लड़कियां शादी से पहले अपने साथी को अच्छी तरह जानना चाहते हैं। अब शादी की तैयारियों में अब मेडिकल टेस्ट भी शामिल हो गया है। 

आप सोच रहे होंगे कि शादी का मेडिकल चेकअप से क्या लेना देना। आपको बता दें कि शादी के बाद कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो जाती हैं। इसका खामियाजा आगे चलकर दोनों पार्टनर को भुगतना पड़ता है। कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारत में दो करोड़ 70 लाख कपल्स बांझपन की समस्या से पीड़ित हैं। 

बदलती जीवनशैली से आजकल कई बीमारियां कम उम्र में ही शरीर को घेर लेती हैं। अगर इन सभी बीमारियों का पता शादी से पहले चल जाए, तो उनसे बचना या उनका इलाज करना बेहद आसान हो सकता है। 

शादी से पहले कुछ मेडिकल चेकअप कराने से आनुवंशिक और संक्रामक बीमारियों का पता लगाया जा सकता है। किसी भी कपल के लिए शादी उसके जीवन का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट होता है, इसलिए सभी को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वे अन्य चीजों के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। 

एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि लोगों को कुंडली मिलान के बजाय हेल्थ चेकअप पर जोर देना चाहिए। प्रीमैरिटल चेकअप से कपल्स को एक दूसरे की सही देखभाल करने में मदद मिलती है। हालांकि हर इंसान को साल में एक बार हेल्थ चेकअप कराना चाहिए लेकिन अगर आपको शादी होने वाली है, तो आपको छह महीने पहले चेकअप करा लेना चाहिए।  

यौन संचारित रोग
एचआईवी, हेपेटाइटिस बी और सी जैसे रोगों को अगर सही तरह मैनेज नहीं किया, तो ये जीवनभर पीछा नहीं छोड़ते हैं। इससे आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित हो सकता है। इसलिए आपको सिफलिस, गोनोरिया और हर्पीज का चेकअप करा लेना चाहिए।

इनहेरिटेड डिजीज
हीमोफिलिया, थैलेसीमिया, मारफान सिंड्रोम, हंटिंगटन की बीमारी और सिकल सेल जैसी रक्त जनित बीमारियों के होने की संभावना अधिक होती है, इसलिए इनका परीक्षण किया जाना चाहिए। 

फर्टिलिटी
यह टेस्ट बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं से आपका जीवन बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। यह स्थिति मनोवैज्ञानिक, सामाजिक और भावनात्मक रूप से पीड़ादायक साबित हो सकती है।

Web Title: Pre Marital Check UP: importance, price, cost, best hospitals, labs and list of medical tests include in Pre Marital Check UP

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे