Period diet plan: मासिक चक्र में ऐंठन, दर्द, थकान, कमजोरी, उल्टी से तुरंत राहत पाने के लिए खायें ये 12 चीजें

By उस्मान | Published: August 5, 2020 12:40 PM2020-08-05T12:40:41+5:302020-08-05T13:21:08+5:30

Period diet plan: जानिये पीरियड्स में महिलाओं को किन-किन चीजों को खाने-पीने से बचना चाहिए और क्यों

Period diet plan : periods time food, what to eat and what to avoid during period | Period diet plan: मासिक चक्र में ऐंठन, दर्द, थकान, कमजोरी, उल्टी से तुरंत राहत पाने के लिए खायें ये 12 चीजें

मासिक चक्र के लक्षणों से राहत पाने के उपाय

Highlightsथकान, कमजोरी, सुस्ती, चिड़चिड़ापन, बदन दर्द, ऐंठन मासिक चक्र के लक्षणदवाओं के बिना भी पाई जा सकती है लक्षणों से राहत घर में मौजूद चीजें करती हैं दवाओं का काम

सभी महिलाओं के लिए पीरियड्स के दिन बहुत कष्टप्रद होते हैं। पीरियड्स के दौरान थकान, कमजोरी, सुस्ती, चिड़चिड़ापन, बदन दर्द, ऐंठन, सिरदर्द, मतली, उल्टी होना सामान्य लक्षण हैं। यह समस्या महिलाओ को हर महीने में एक बार झेलनी पड़ती है हालांकि ये एक ऐसा शारीरिक चक्र हैं जिसके होने पर भी महिलाओं को कष्ट उठाना पड़ता है। 

इन दिनों न केवल पेट में दर्द रहता है बल्कि पैर और पीठ में भी काफी तकलीफ बनी रहती है। कई बार ये दर्द इतना अहनीय हो जाता है कि दवा लेना ही पड़ता है। पीरियड्स का दर्द हर महिला के लिए अलग होता है। पीरियड्स में लेकिन अगर आप दवाई खाने से बचना चाहती हैं तो आपको कुछ चीजों का सेवन बंद कर देना चाहिए और कुछ का बढ़ा देना चाहिए। खाने की कुछ चीजें इन लक्षणों को बढ़ा सकती हैं और कुछ चीजें इनसे राहत दिला सकती हैं। 

तुलसी के पत्ते
अगर बहुत दर्द है तो चाय बनाते समय उसमें कुछ पत्ते तुलसी के डाल दें। इस चाय को पीने से दर्द में आराम मिलेगा। इतना ही नहीं यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में भी सहायक है। 

SHOCKING: Eating Tulsi leaves can have these 5 side effects! | The ...

अदरक
पीरियड्स के दर्द में अदरक खाना बहुत फायदेमंद रहता है। आप चाहें तो इसके छोटे-छोटे टुकड़ों को पानी में उबालकर पी सकती हैं। इससे दर्द में आराम मिलेगा।

अजवायन
पीरियड्स के समय अक्सर महिलाओं को गैस की समस्या हो जाती है। इस वजह से भी उनके पेट में दर्द होता है। इससे बचने के लिए अजवायन का सेवन भी कारगर होगा।

Ajwain – a cure for almost every health problem | | Astroworld Blog

पपीता
पपीता पाचन क्रिया को मजबूर बनाने का काम करता है। पीरियड्स के दौरान इसका सेवन करने से दर्द में आराम मिलता है। ध्यान रहे कि आपको पपीते का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। 

इन चीजों को भी करें डाइट में शामिल

पीरियड्स में खायें ये चीजें इस दौरान आपको हरी पत्तेदार सब्जियां, चॉकलेट, केले, सैल्मन मछली, योगर्ट, साबुत अनाज, तरबूज, नट्स और सीड्स आदि का खूब सेवन करना चाहिए। यह चीजें पीरियड्स की ऐंठन, दर्द, बेचैनी को खत्म करने का काम करती हैं।

पीरियड्स में न खायें ये चीजें

शराब
पीरियड्स के दौरान आपको शराब के सेवन से बचना चाहिए। इससे आपके पीरियड अनियमित हो सकते हैं और शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर भी बढ़ सकता है, जिससे पीरियड्स के लक्षण बिगड़ सकते हैं। इसके बजाय आपको लस्सी या नारियल पानी पीना चाहिए। यह आपको हाइड्रेटेड रखने में सहायक हैं।

कॉफी
इस दौरान कॉफी की मात्रा को कम करें। इस दौरान कॉफ़ी के सेवन से आपका ब्लड प्रेशर हार रेट बढ़ सकते हैं जिससे तनाव और चिंता बढ़ने का खतरा होता है। ऐसा होने से आपके पीएमएस के लक्षण बिगड़ सकते हैं। इसके बाजे आप ग्रीन टी, टमाटर और गाजर का रस या किसी भी प्रकार का सूप पी सकती हैं, जो ऐंठन से बचाने में सहायक हैं।

प्रोसेस्ड फूड्स
फ्रोजन फूड्स, फास्ट फूड, बेकन, अचार, डिब्बाबंद सूप, पापड़ आदि प्रोसेस्ड फूड्स की लिस्ट में आते हैं जिनका सेवन पीरियड्स के दौरान बिल्कुल नहीं करना चाहिए। ये चीजें हार्मोन में गड़बड़ पैदा कर सकती हैं और पीएमएस की असुविधा को बढ़ा सकते हैं। इसके बजाय घर का बना खाना, सलाद, खिचड़ी और दलिया चीजें खायें।

फैट वाली चीजें
ऐसे पदार्थ हार्मोन को प्रभावित करते हैं और ऐंठन को जन्म देते हैं। इस दौरान आपकी त्वचा ज्यादा संवेदनशील होती है इसलिए ऐसी चीजें खाने से सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है आपको मीट, बर्गर और क्रीम बेस्ड डेसर्ट से बचने की कोशिश करनी चाहिए। इसके बजाय गेहूं की रोटी, दाल चवाल, दलिया, सैल्मन मछली और लीन मीट आदि खायें। 

English summary :
menstrual cycle are very annoying for women. During periods, fatigue, weakness, lethargy, irritability, body pain, cramps, headache, nausea, vomiting are common symptoms. Women have to face this problem once in every month, although this is a physical cycle, despite which women have to suffer.


Web Title: Period diet plan : periods time food, what to eat and what to avoid during period

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे