जीवन में कभी नहीं होंगे डायबिटीज, हार्ट अटैक, बीपी जैसे रोग, बस रोज खायें ये 4 चीजें

By उस्मान | Published: October 18, 2019 04:54 PM2019-10-18T16:54:13+5:302019-10-18T16:54:13+5:30

अगर आप 6 मिनट में 500 मिनट चल सकते हैं तो ही आप फिट हैं। जो लोग 200 मीटर से कम चल सकते हैं वह अनफिट हैं और जो 200 से 400 मीटर के बीच में चलते हैं वह डॉक्टर से अपनी फिटनेस के बारे में बात करें।

Perfect Health Mela 2019 : Healthy diet tips to prevent diabetes, heart attack, hypertension, heart disease, coronary artery disease, blood pressure in Hindi | जीवन में कभी नहीं होंगे डायबिटीज, हार्ट अटैक, बीपी जैसे रोग, बस रोज खायें ये 4 चीजें

जीवन में कभी नहीं होंगे डायबिटीज, हार्ट अटैक, बीपी जैसे रोग, बस रोज खायें ये 4 चीजें

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 26वें परफेक्ट हेल्थ मेले का आयोजन हुआ। मेले का आयोजन अंशल यूनिवर्सिटी, हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया, दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय और भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के साथ मिलकर किया गया। मेले का उद्देश्य फिटनेस के बारे में आम जनता में जागरूकता फैलाना है। 

इस अवसर पर हार्ट केयर फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्टर डॉ अग्रवाल ने कहा कि अगर आप 6 मिनट में 500 मिनट चल सकते हैं तो ही आप फिट हैं। जो लोग 200 मीटर से कम चल सकते हैं वह अनफिट हैं और जो 200 से 400 मीटर के बीच में चलते हैं वह डॉक्टर से अपनी फिटनेस के बारे में बात करें। उन्होंने फिट रहने के कुछ टिप्स दिये।

1) फल-सब्जियों का अधिक सेवन करें
बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेहतर खान-पान बहुत जरूरी है। स्वस्थ शरीर के लिए 50 फीसदी पोषण फल-सब्जियों और साबुत अनाजों से मिलना चाहिए। इस नजरिये गरीब सबसे ज्यादा स्वस्थ होते हैं क्योंकि वो बाजार में मिल रही फालतू चीजों के बजाय अनाज और सब्जियां खाते हैं। 

2) गुड़, चना, मुरमुरा और मूंगफली 
अगर आपके पास तीन चीजें गुड़, चना, मुरमुरा और मूंगफली हैं, तो समझ लो कि इससे हेल्दी चीज कुछ नहीं है। इन चीजों के नियमित सेवन से आप डायबिटीज, हाइपरटेंशन, हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर कोरोनरी आर्टरी डिजीज से बचा जा सकता है।

3) बीच में जिम न छोडें, नैचुरल प्रोटीन लें 
हेल्दी और फिट रहने के लिए बॉडीबिल्डिंग करना भी एक बेहतर विकल्प है लेकिन आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप जिम जाना शुरू कर देते हैं, तो आपको इसे छोड़ना नहीं चाहिए। इसके अलावा आपको जिम के साथ अगर प्रोटीन लेना है, तो नैचुरल प्रोटीन ही लें, आर्टिफिशियल प्रोटीन आपकी सेहत को बर्बाद कर सकता है। बेहतर है कि आप व्हे प्रोटीन लें और वो भी डॉक्टर की सलाह पर। 

4) रोजाना 80 मिनट चलें
इसके अलावा आपको खूब पैदल चलना चाहिए। हर व्यक्ति को दिनभर में कम से कम 80 मिनट चलना चाहिए। एक हफ्ते में 80 मिनट तेज चलें और एक मिनट में 80 कदम चलना चाहिए। इससे आपको किसी भी तरह की लाइफस्टाइल डिजीज से बचने में मदद मिल सकती है। 

5) मांस कम खायें
सेहतमंद रहने के लिए आपको वेजिटेरियन चीजों का सेवन करना चाहिए। नॉन-वेज चीजों का सेवन तभी करना चाहिए, जब आप उसके काबिल बन जायें। उदहारण के लिए शेर मांस का ही सेवन करता है क्योंकि वो दिनभर भागदौड़ भी करता है। अगर आपको मांस खाना है, तो आपको रोजाना फिजिकल एक्टिविटी में शामिल रहना चाहिए, तभी आपका शरीर मांस को बेहतर तरीके से पचा सकता है। कुल मिलाकर यदि आप रोजाना 20 मील दौड़ते हैं, तो ही मांस खायें, वरना हजम नहीं होगा और आप धीरे-धीरे दिल के विकारों से पीड़ित होने लगेंगे। 

मेले की शुरूआत 1993 में की गई थी, जिसमें हर साल 2-3 लाख लोग हिस्सा लेते हैं। मेले में विभिन्न श्रेणियों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं,जैसे कि स्वास्थ्य शिक्षा सेमिनार, चेकअप, मनोरंजक कार्यक्रम,लाइफस्टाइल एग्जिबिशन,लेक्चर,कार्यशाला और प्रतियोगिता आदि।

इसके अतिरिक्त,एनजीओ लोगों को हैंड्स ओनली सीपीआर-10 तकनीक को सीपीआर 10 मंत्र के माध्यम से सिखाने के लिए सेमिनार आदि भी लगाता है, इसके तहत सडन कार्डिएक अरेस्ट के बाद मरीज को पुनर्जीवित करने की तकनीक सिखाई जाती है। उनका नाम एक साथ सबसे ज्यादा संख्या में लोगों को सीपीआर 10 तकनीक सिखाने के लिए लिमका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

Web Title: Perfect Health Mela 2019 : Healthy diet tips to prevent diabetes, heart attack, hypertension, heart disease, coronary artery disease, blood pressure in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे