Onion benefit: गुणों का भंडार है प्याज, टूटते बाल, डायबिटीज, स्किन से लेकर पीर‍िड्स में असरदार

By प्रिया कुमारी | Published: June 14, 2020 01:01 PM2020-06-14T13:01:33+5:302020-06-14T13:01:33+5:30

प्याज गुणों का भंडार होता है शरीर से जुड़ी कई परेशानियों को प्याज से दूर किया जा सकता है। सिरदर्द, जोड़ो में दर्द या टूटते बाल इन सब परेशानियों से निताज मिल जाता है।

Onion benefit hairfall problem, diabetes, skin problem period problem Onion work on it | Onion benefit: गुणों का भंडार है प्याज, टूटते बाल, डायबिटीज, स्किन से लेकर पीर‍िड्स में असरदार

गुणों का भंडार है प्याज, टूटते बाल, डायबिटीज, स्किन से लेकर पीर‍िड्स में असरदार

Highlightsप्याज में गुणों का भंडार होता है, शरीर की कई परेशानियों को आप प्याज से दूर कर सकते हैं। त्वचा, पीरियड या बाल टूटने जैसी समस्या को आप प्याज के इस्तेमाल से निताज पा सकते हैं।

प्याज एक ऐसी सामग्री है जिसके बिना कोई भी खाना अधूरा सा लगता है चाहे टेस्टी खाने की बात हो या सेहतमंद खाने की बात हो। खाने में प्याज का नियमित इस्तेमाल करना सेहत के लिए लाभदायक होता है। प्याज में तो कई गुण होते है लेकिन इसे कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। बहुत कम लोगों को ही ये मालूम होगा कि प्याज से शरीर की बहुत सारी परेशनी को दूर किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं प्याज के उन फायदों के बारे में जिनसे आप अबतक अंजान थे।

1.प्याज का रस किड़े मकौड़े के काटने पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर कीड़ा काट ले तो प्याज के रस को दो-तीन बूंद डालने से खून आना बंद हो जाता है। 

2. कच्चा प्याज खाने से गर्मियों में लू नहीं लगती। अगर गर्मियों में लू लग जाए तो प्याज का रस पीने से काफी राहत मिलती है। इसके साथ ही आप प्याज के रस को तलवे पर भी लगा सकते हैं। 

3. जोड़ो के दर्द के लिए भी प्याज बहुत ही ज्यादा लाभदायक है। सरसो के तेल में प्याज का रस मिलाकर मालिश करने से आराम मिलेगा। 

4. नाक से खून आने पर कच्चे प्याज रस के दो तीन बूंद डाल लें। इस खून आना बंद हो जाएगा। इसके अलावा प्याज के रस की बूंदे कान में डालने से कान के दर्द में राहत मिलती है।

5. सर्दी खासी बुखार में प्याज काफी लाभकारी है। बराबर मात्रा में शहद मिलाकर खाने से सर्दी खासी और बुखार में राहत मिलती है। प्याज से गैस की परेशानी होती है। प्याज खाने से गैस्ट्रिक सिंड्रोम और कब्ज में फायदा होता है। प्याज में पाए जाना वाला फाइबर पेट साफ रखने में मदद करते हैं। 

6. स्किन के लिए भी प्याज बहुत गुणकारी है। जैतुन के तेल में प्याज का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से पिंपल्स यानी कि मुंहासों से आराम मिलेगा। वक्त से पहले आने वाली झुर्रियों को भी प्याज कम करने देता है। 

7. अगर बालों में जूं है तो प्याज का रस से आप इस परेशानी से निजात पा सकते हैं। इसके साथ ही बालों का टूटना भी कम कर देता है। बाल के जड़ों में प्याज का रस लगाए और कुछ समय तक छोड़ दें। काफी आराम मिलेगा। 

8. नींद न आने से अगर आप परेशान है तो प्याज खाने से आपको बहुत फायदा मिलेगा। सिर दर्द के लिए भी प्याज बेहद गुणकारी है। तीन चम्मच पानी में एक चम्मच प्याज का रस और चीनी मिलाकर खाने से मिलेगा। प्याज खाने से दांत और मुंह के दर्द से भी राहत मिलेगी। 

9. पीरियड के दौरान होने वाली समस्याओं से निजात पाने में प्याज बेहद असरदार होता है। पीरियड आने से कुछ दिन पहले कच्चा प्याज खाने के आपको काफी फायदा मिलेगा।

10 रोजाना हम जिन सब्‍जियों का इस्‍तेमाल करते हैं उनमें से ज्‍यादातर में क्रोमियम ब‍िलकुल नहीं पाया जाता है। ऐसे में प्‍याज खाना आपके लिए और भी जरूरी हो जाता है। प्‍याज शरीर में ब्‍लड को जमने से रोकने का काम करता है
 

Web Title: Onion benefit hairfall problem, diabetes, skin problem period problem Onion work on it

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे