सावधान! बुजुर्गों के रात में कम सोने से है बड़ा खतरा, हो सकती है जानलेवा बीमारियां: अध्ययन में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 19, 2022 05:48 PM2022-10-19T17:48:59+5:302022-10-19T17:56:49+5:30

शोधकर्ताओं ने यह भी दावा किया है कि आधे से अधिक वृद्ध वयस्कों में अब कम से कम दो जानलेवा बीमारियां मौजूद हैं।

old man less sleep like 5 hours in night cause many dangerous diseases says new study | सावधान! बुजुर्गों के रात में कम सोने से है बड़ा खतरा, हो सकती है जानलेवा बीमारियां: अध्ययन में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

फोटो सोर्स: ANI

Highlightsबुजुर्गों को लेकर एक अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस अध्यन के अनुसार कम सोने वाले बुजुर्गों को जानलेवा बीमारियां हो सकती है। शोधकर्ताओं के अनुसार, उच्च आय वाले देशों में बहु रुग्णता की समस्या काफी तेजी से बढ़ रही है।

लंदन: देर रात तक जागने और रात में पांच घंटे से कम की नींद जैसी जीवनशैली के परिणामस्वरूप जानलेवा बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है। ब्रिटेन में किए गए एक शोध में इस बात का पता चला है। 

शोधकर्ताओं ने क्या खुलासा किया है

ब्रिटेन में यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) के शोधकर्ताओं ने पाया कि 50 साल की उम्र वाले ऐसे लोग जो एक दिन में पांच घंटे या उससे कम सोते हैं, अन्य लोगों की तुलना में ऐसे लोगों के किसी जानलेवा बीमारी से ग्रसित होने का खतरा 20 प्रतिशत अधिक है। 

सात घंटे तक सोने वालों की तुलना में जो लोग लगातार 25 वर्षों की अनुवर्ती अवधि में पांच घंटे या उससे कम सोते हैं, उन्हें दो या उससे अधिक जानलेवा बीमारियों होने का खतरा 40 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। 

50, 60 और 70 साल की उम्र वाले लोगों में कम सोने से बहुत ज्यादा खतरा है

पीएलओएस मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित इस शोध के मुताबिक 50, 60 और 70 साल की उम्र वाले जो लोग पांच घंटे या उससे कम सोते हैं, उनके कई जानलेवा बीमारियों से ग्रसित होने का खतरा सात घंटे तक सोने वाले लोगों की तुलना में 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। 

आधे से अधिक वृद्ध वयस्कों को अब कम से कम दो जानलेवा बीमारियां है- शोध के प्रमुख लेखक

इस शोध के प्रमुख लेखक सेवरिन सबिया ने कहा, "उच्च आय वाले देशों में बहु रुग्णता की समस्या बढ़ रही है और आधे से अधिक वृद्ध वयस्कों को अब कम से कम दो जानलेवा बीमारियां हैं।" 

सबिया ने कहा, "यह सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो रही है, क्योंकि बहु रुग्णता उच्च स्वास्थ्य सेवा के उपयोग, अस्पताल में भर्ती होने और दिव्यांगता से जुड़ी है।" आपको बता दें कि इस शोध में 50, 60 और 70 साल की उम्र वाले सात हजार से अधिक पुरुषों और महिलाओं को शामिल किया गया था। 
 

Web Title: old man less sleep like 5 hours in night cause many dangerous diseases says new study

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे