मुंह के छाले का आयुर्वेदिक इलाज : मुंह में होने वाले दर्दनाक छालों से दो दिन में छुटकारा पाने के 10 घरेलू उपाय

By उस्मान | Published: November 30, 2020 01:02 PM2020-11-30T13:02:31+5:302020-11-30T13:06:42+5:30

मुंह के छालों का रामबाण घरेलू इलाज : घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल करके पाएं इस दर्दनाक समस्या से छुटकारा

Mouth ulcer treatment at home: home remedies and Ayurveda remedies to treat mouth ulcer, foods and herbs for mouth ulcer in Hindi | मुंह के छाले का आयुर्वेदिक इलाज : मुंह में होने वाले दर्दनाक छालों से दो दिन में छुटकारा पाने के 10 घरेलू उपाय

मुंह के छालों का इलाज

Highlightsमुंह के छाले सर्दियों में होने वाली आम समस्या अनियमित खान-पान और पेट खराब होना इसका सबसे बड़ा कारणकिचन में मौजूद चीजों से करें मुंह के छालों का इलाज

मुंह के अंदर या बाहर होंठों की आसपास छाले होना आम समस्या है है जिसे मेडिकल भाषा में माउथ अल्सर कहा जाता है। इनके होने से खाना-पीना मुश्किल हो सकता है। इसक कारण यह है कि इनमें तेज जलन और दर्द होता है। 

कई बार इस तरह के छाले भोजन की नली तक भी हो जाते हैं जिससे थूकना या निगलना भी मुश्किल हो सकता है। अगर यह छाले मुंह के ऊपर हो जाएं तो दो हफ्तों तक परेशान कर सकते हैं। 

इस तरह के छाले आपके मुंह के किसी भी मुलायम ऊतक, मुंह के ऊपर या निचली सतह, होंठ और गाल पर या आपके मसूड़ों के तल पर हो सकते

मुंह के छाले के कारण

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कई बार मुंह के छाले पेट साफ न होने, हॉर्मोनल संतुलन बिगड़ने, चोट लगने या पीरियड्स की वजह से हो सकते हैं। सर्दियों में यह आम है। समय रहते इन दिक्कतों को दूर ना किया जाए, तो ये समस्या गंभीर बन जाती है। 

मुंह की छालों के लिए घरेलू उपाय

आंवला
इनसे छुटकारा पाने के लिए आपको रोजाना एक आंवला खाना चाहिए। इसमें विटामिन सी पाया जाता है जो पाचन क्रिया को सही ढंग से संचालित करता है और पेट की सफाई करता है। ऐसा माना जाता है कि आंवले में संतरे से ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है।

शहद
इस रोग के लिए आक के दूध की कुछ बूंदें निकालें। इसे एक चम्मच शहद में मिलाएं। मुंह में लगाने से जरूर लाभ होगा। थोड़ा-सा हरा पुदीना, इतना ही सूखा धनिया तथा मिश्री। तीनों को एक साथ मुंह में डालकर चबाएं। पूरा लाभ मिलेगा।  

शहतूत का रस 
शहतूत का रस भी छाले दूर करता है। एक-एक घूंट करके आधा गिलास एक समय लें। ऐसी दो खुराक रोज लेवें। आराम मिलेगा। यदि तरबूज का मौसम हो तो इसके छिलके जलाएं। राख तैयार करें। इस राख को लगाने से छालें नहीं रहेंगे।

जामुन के पत्ते 
मुंह के छाले खत्म करने के लिए जामुन के पत्ते लें। इन्हें धोकर पीसें। छानें। इस से कुल्ले करें। इस रोग से छुटकारा पाने के लिए टमाटर का रस निकालें। इस रस में इतनी ही मात्रा में पानी मिलाएं। इस पानी से कुल्ला करें। ऐसा लगातार करने से आपको आराम मिलेगा।

जामुन के पत्ते | FIZIKA MIND

नारियल तेल
नारियल तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिक दर्द से राहत दिला सकते हैं। आपको करना यह होगा कि नारियल तेल को छालों पर लगाना होगा। मुंह के छालों से जल्दी राहत पाने के लिए दिन में 3-4 बार इसे दोहराएं। आराम मिलेगा।

खसखस
सूखे नारियल को क्रश कर लें और उसमें शुगर कैंडी का पाउडर और खसखस मिलाकर गोली बना लें। मुंह के छालों से राहत पाने के लिए गोलियों को पानी के साथ खा सकते हैं।

सेब का सिरका
एप्पल साइडर विनेगर मुंह के छालों के इलाज में एक रामबाण घरेलू उपचार माना जाता है। एक कप एप्पल साइडर विनेगर में आधा कप पानी मिलाएं। इससे गरारे करें। राहत मिलेगी। 

DAWAH PSYCHOLOGY: seb ka sirka banayen, सिरका बनाएं, माल कमाएं How to Make apple cyder vinegar?

लहसुन 
मुंह के छालों से लड़ने में लहसुन फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए लहसुन की कली को छील कर उसे छालों पर हल्के हाथ से रगड़ें। इसे 20-25 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर कुल्ला कर लें। 
 
ठंडा दूध
इससे राहत पाने के लिए आपको ठंडा दूध पीना चाहिए। दूध में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण छालों में होने वाले दर्द और जलन को कम करता है। दूध में मौजूद बायोएक्टिव गुण मुंह की सेहत को बनाए रखते हैं।  

नीम के पत्ते
इसमें ऐसे गुण होते हैं, जो मुंह में पैदा होनेवाले कीटाणुओं को खत्म करने की ताकत रखते हैं। इसके लिए आपको नीम के पानी से कुल्ला करना चाहिए। बस आपको नीम के साथ उबले पानी को कुछ देर के लिए मुंह में रखना है और फिर इससे कुल्ले करने है।  

हल्दी
घरेलू इलाज में हल्दी एक चमत्कारिक औषधि मानी जाती है। इसे एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक के रूप में जाना जाता है। बस आपको एक चम्मच हल्दी को गर्म पानी में डालकर 15 से 20 बार कुल्ला करना है। इससे छालों का दर्द मिनटों में दूर हो जाएगा और जल्द से जल्द छाले ठीक हो जाएंगे।

Web Title: Mouth ulcer treatment at home: home remedies and Ayurveda remedies to treat mouth ulcer, foods and herbs for mouth ulcer in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे