Monkeypox: दिल्ली में मंकीपॉक्स का तीसरा केस, नाइजीरियाई व्यक्ति पॉजिटिव, देश भर में 9 मामले

By सतीश कुमार सिंह | Published: August 2, 2022 03:36 PM2022-08-02T15:36:38+5:302022-08-02T16:18:49+5:30

Monkeypox: केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने मंगलवार को कहा कि व्यक्ति 27 जुलाई को कालीकट हवाई अड्डे पर विमान से उतरा था और मलप्पुरम जिले में एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

Monkeypox Another Nigerian man living in Delhi tests positive 3rd monkeypox case in Delhi all over india 9 cases | Monkeypox: दिल्ली में मंकीपॉक्स का तीसरा केस, नाइजीरियाई व्यक्ति पॉजिटिव, देश भर में 9 मामले

दिल्ली में तीन और राजस्थान में एक मामले है।

Highlights35 वर्षीय नाइजीरियाई व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।पूरे देश में इसके अब तक 9 मामले सामने आ चुके हैं। केरल में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या पांच हो गई है।

Monkeypox: दिल्ली में मंगलवार को मंकीपॉक्स का तीसरा मामला सामने आया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में रहने वाला एक अन्य नाइजीरियाई व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। कल 35 वर्षीय एक नाइजीरियाई व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

पूरे देश में इसके अब तक 9 मामले सामने आ चुके हैं। मरीज़ को सोमवार को दिल्ली सरकार के लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंकीपॉक्स के पहले मरीज़ को सोमवार रात अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी।

केरल में पिछले महीने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से लौटा 30 वर्षीय एक व्यक्ति मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया है, जिसके साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या पांच हो गई है। दिल्ली में तीन और राजस्थान में एक मामले है।

 मंकीपॉक्स से संक्रमित मिले नाइजीरियाई व्यक्ति को सरकारी एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जो राष्ट्रीय राजधानी में इस संक्रमण के इलाज के लिए नोडल अस्पताल है। सूत्रों के मुताबिक, नाइजीरियाई व्यक्ति पिछले पांच दिनों से बुखार से जूझ रहा है और उसके शरीर पर दाने भी हैं।

उन्होंने बताया कि संक्रमित के हाल-फिलहाल में विदेश या देश में यात्रा करने का कोई इतिहास नहीं है। सूत्रों के अनुसार, नाइजीरियाई व्यक्ति के नमूने पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) भेजे गए थे और सोमवार शाम आई जांच रिपोर्ट से उसमें संक्रमण की पुष्टि हो गई। उन्होंने बताया कि एलएनजेपी अस्पताल में अफ्रीकी मूल के दो और संदिग्ध मरीजों को भी भर्ती कराया गया है।

Web Title: Monkeypox Another Nigerian man living in Delhi tests positive 3rd monkeypox case in Delhi all over india 9 cases

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे