Mens health tips: बिस्तर पर देर तक टिकने के लिए नहीं पड़ेगी पिल्स की जरूरत, नैचुरली स्टेमिना बढ़ाती हैं ये 10 चीजें

By उस्मान | Published: June 24, 2019 06:06 PM2019-06-24T18:06:19+5:302019-06-24T18:06:19+5:30

Mens health tips: अगर आप प्रीमैच्योर इजेकुलेशन और इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या से परेशान हैं और बिस्तर पर एक लंबी पारी खेलना चाहते हैं, तो आपके पास पिल्स के अलावा कई ऑप्शन हैं।

Mens health tips health tips for man before marriage how to get better in bed for guys natural health tips | Mens health tips: बिस्तर पर देर तक टिकने के लिए नहीं पड़ेगी पिल्स की जरूरत, नैचुरली स्टेमिना बढ़ाती हैं ये 10 चीजें

Mens health tips: बिस्तर पर देर तक टिकने के लिए नहीं पड़ेगी पिल्स की जरूरत, नैचुरली स्टेमिना बढ़ाती हैं ये 10 चीजें

तेजी से बदलते लाइफस्टाइल, खराब डाइट और एक्सरसाइज की कमी से पुरुषों को विभिन्न स्वास्थ्य और यौन समस्याओं का सामना करना पड़ रह है। 'द न्यू नेकेड' के लेखक डॉक्टर हैरी फिश के अनुसार, यौन संबंध के दौरान 45 फीसदी पुरुष दो मिनट या उससे कम समय में चरमोत्कर्ष यानी क्लाइमेक्स पर पहुंच जाते हैं। दूसरी ओर, महिलाओं को यौन संबंध का सुख प्राप्त करने के लिए 15 मिनट से अधिक यौन उत्तेजना की आवश्यकता होती है। इस तरह देखें तो अधिकतर महिलाओं को यौन सुख नहीं मिल पाता है।

इस समस्या को प्रीमैच्योर इजेकुलेशन (Premature Ejaculation) भी कहा जाता है। इसी तरह बहुत से लोग सेक्‍स के दौरान चरम सीमा तक पहुंचने में असमर्थत होते हैं यानी वो इरेक्टाइल डिसफंक्शन (Erectile Dysfunction) से पीड़ित होते हैं।

अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और बिस्तर पर एक लंबी पारी खेलना चाहते हैं, तो आपके पास पिल्स के अलावा कई ऑप्शन हैं। हम आपको ऐसे ही कुछ नैचुरल उपाय बता रहे हैं जिनके द्वारा आप अपना स्टेमिना बढ़ाकर यौन क्रिया की अवधि लंबी बना सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे- 

देर तक यौन संबंध बनाने के उपाय (how to last longer in bed naturally)

1) टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ाने वाली चीजें खाएं, इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और कंट्रोल करने में सहायता मिलेगी।2) ज्यादा शराब और स्मोकिंग का सीधा असर आपके यौन जीवन पर पड़ता है, स्टेमिना बढ़ाने के लिए इनका सेवन तुरंत छोड़ दें।

 
3) यौन संबंध के दौरान जल्दबजी, घबराहट और हड़बड़ी आपका काम बिगाड़ सकती है। इसलिए अपनी गति को धीरे-धीरे बढ़ाएं। 
4) मेल मल्टीपल ऑर्गेज्म (एमएमओ) नामक एक प्राचीन टेक्निक से भी पेल्विक क्षेत्र की मसल्स को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। 

बिना दवा के देरी तक यौन संबंध का तरीका (how to last longer in bed for men without pills)

5) यौन संबंध से पहले 4-5 घंटे पहले हस्तमैथुन करना फायदेमंद होता है।  
6) कई दवाएं सेक्स दम-खम पर बुरा असर डालती हैं। कुछ एंटी-डिप्रेसेंट और एंटी-एंज़ायटी दवाएं तो इसे बहुत कम कर देती हैं।
7) कार्डियो एक्सरसाइज आपके मेटाबोलिज्म को बढ़ावा देती है, जिससे आपके दिल, फेफड़े और लिंग में ब्लड फ्लो में सुधार होता है। 
8) केगेल एक्सरसाइज से भी पेल्विक क्षेत्र की मसल्स को मजबूत बनती हैं, जो स्खलन को नियंत्रित करने में मदद करता है। 
9) यौन संबंध के दौरान देर तक फॉरप्ले करना इस परेशानी से बचने का सबसे बेहतर तरीका है। 
10) इस दौरान अपनी पार्टनर से बात करें और आई कांटेक्ट बनाएं, इससे आप नर्वस नहीं होंगे और इस समस्या से बचने में मदद मिलेगी।

English summary :
Men are facing various health and sexual problems due to the changing of lifestyle, poor diet and lack of exercise. According to Doctor Harry Phish, author of The New Naked, 45 percent of men reach climax i.e. climax in two minutes or less during sexual intercourse.


Web Title: Mens health tips health tips for man before marriage how to get better in bed for guys natural health tips

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे