Chandra Grahan 2020: आज लगेगा चंद्र ग्रहण, दोपहर 1 बजे के बाद गलती से भी न करें 4 काम, गर्भवती महिलाएं सतर्क

By उस्मान | Published: November 30, 2020 09:13 AM2020-11-30T09:13:28+5:302020-11-30T09:16:53+5:30

जानिये चंद्र ग्रहण गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक क्यों माना जाता है, इस दिन क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए

Lunar Eclipse 2020: Chandra Grahan 2020, significance, importance, health effects, side effects, timing in Hindi | Chandra Grahan 2020: आज लगेगा चंद्र ग्रहण, दोपहर 1 बजे के बाद गलती से भी न करें 4 काम, गर्भवती महिलाएं सतर्क

चंद्र ग्रहण के प्रभाव

Highlightsयह ग्रहण कुल 04 घंटे 18 मिनट 11 सेकंड तक रहेगा।धर्म और पंचांग को मानने वाले इस ग्रहण को गंभीरता से देख रहे हैंइससे ग्रहणकाल में प्रकृति के तौर पर नुकसान हो सकता है

Lunar Eclipse 2020: आज यानी 30 नवंबर को इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण (Chandra Grahan) लग रहा है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन लग रहे इस ग्रहण के काफी महत्त्व बताये गए हैं। बताया जा रहा है कि इसे आंख से देखा नहीं जा सकेगा और भारत में इसका असर कुछ ज्यादा नहीं होगा। 

चद्रग्रहण का समय क्या है

यह चंद्र ग्रहण 30 नवंबर दिन सोमवार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को लगेगा। कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को पड़ने वाला यह ग्रहण कुल 04 घंटे 18 मिनट 11 सेकंड तक रहेगा।

इस ग्रहण के शुरू होने का समय कल (सोमवार) दोपहर 1:04 बजे है जबकि, 3:13 मिनट पर यह अपने चरम पर होगा। जानकारों ने बताया है कि ग्रहण शाम के 5:22 बजे समाप्त होने का समय है।

धर्म और पंचांग को मानने वाले इस ग्रहण को गंभीरता से देख रहे हैं। इसका कारण यह है कि इस बार ग्रहण आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को उत्तराषाढ़ा में लग रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि इससे ग्रहणकाल में प्रकृति के तौर पर नुकसान हो सकता है।

चंद्र ग्रहण का प्रभाव

चंद्र ग्रहण का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। ग्रहण का असर राशियों और वातावरण पर तो पड़ता ही है, सेहत पर भी इसके प्रभाव देखे जा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान किसी व्यक्ति को भोजन नहीं करना चाहिए। साथ ही इस समय पानी पीने की भी मनाही होती है।

हालांकि, बीमार लोग या बच्चे इस नियम से बंधे नहीं होते हैं। किसी भी ग्रहण के बाद स्नान जरूर करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का भी अधिक खतरा होता है, चलिए जानते हैं- 

चंद्र ग्रहण के स्वास्थ्य पर प्रभाव (Harmful effects of Lunar Eclipse on Health and pregnancy)

चोट का ठीक होना हो सकता है मुश्किल

भारत और अमेरिका सहित कई देशों में ऐसा माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान लगने वाला कोई हल्का कट या चोट प्रभावित हिस्से पर जिंदगीभर के लिए निशान छोड़ सकती है। इतना ही नहीं चंद्र ग्रहण के दौरान लगने वाली चोट से खून भी ज्यादा निकलता है। इन बातों में कितनी सच्चाई है यह कहा नहीं जा सकता क्योंकि इस संबंध में अभी तक कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

कुछ खाने-पीने से बचें

हिंदू धर्म में, लोगों का मानना है कि चंद्र ग्रहण के दौरान, लोगों को सीमित समय के लिए खाने और पीने से बचना चाहिए। यह मिथक प्राचीन काल से प्रचलित है और आज भी कायम है।

गर्भवती महिलाएं रहें होशियार

माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के कारण गर्भवती महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित होती हैं। चंद्र ग्रहण के दौरान, गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के नकारात्मक प्रभावों से बच्चे को बचाने के लिए घर के अंदर रहने के लिए कहा जाता है। उन्हें तेज वस्तुओं से दूर रहने के लिए भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि किसी नुकीली चीज के संपर्क में आने से बच्चे का जन्म किसी फटे होंठ या जन्म के निशान के साथ हो सकता है। 

यौन संबंध से बचें

ऐसा माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान यौन संबंध बनाने से बचना चाहिए। इसका कारण यह है कि इस दौरान बनाए गए यौन संबंध से कोई बच्चा होता है, तो उसे जीवनभर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इस बात में कितना दम है, इस संबंध में अभी कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

Web Title: Lunar Eclipse 2020: Chandra Grahan 2020, significance, importance, health effects, side effects, timing in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे