Blood pressure diet tips : बीपी लो होने पर तुरंत करें इन 6 चीजों का सेवन, चक्कर, बेहोशी, सिरदर्द, उल्टी से मिलेगा छुटकारा

By उस्मान | Published: March 6, 2020 12:10 PM2020-03-06T12:10:44+5:302020-03-06T12:10:44+5:30

low blood pressure hypotension home remedies : लो ब्लड प्रेशर दिमाग में ऑक्सीजन और महत्वपूर्ण पोषक तत्वों को बहने से रोक सकता है। समय रहते इसके लक्षणों पर ध्यान न दिया जाए तो आपको कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

low blood pressure hypotension home remedies : hot control blood sugar naturally, diet and food tips to maintain blood pressure | Blood pressure diet tips : बीपी लो होने पर तुरंत करें इन 6 चीजों का सेवन, चक्कर, बेहोशी, सिरदर्द, उल्टी से मिलेगा छुटकारा

Blood pressure diet tips : बीपी लो होने पर तुरंत करें इन 6 चीजों का सेवन, चक्कर, बेहोशी, सिरदर्द, उल्टी से मिलेगा छुटकारा

हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन को लेकर लोग अक्सर बात करते हैं लेकिन जब बात लो ब्लड प्रेशर यानी हाइपोटेंशन की होती है, तो बहुत से लोग इसके लक्षणों और प्रभावों के बारे में नहीं जानते हैं। आपको बता दें कि दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोग इससे प्रभावित हैं। 

हैरान करने वाली बात यह है कि अक्सर लोगों को यह नहीं पता होता है कि वे इससे पीड़ित हैं। चक्कर आना या कमजोरी महसूस होना इसके आम लक्षण हैं। लो ब्लड प्रेशर दिमाग में ऑक्सीजन और महत्वपूर्ण पोषक तत्वों को बहने से रोक सकता है। अगर समय रहते इसके लक्षणों पर ध्यान न दिया जाए तो आपको कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

लो ब्लड प्रेशर क्या है? 
लो ब्लड प्रेशर यानी बीपी लो तब होने लगता है, जब शरीर में रक्त-प्रवाह सामान्य से कम हो जाता है। अगर इस समस्या को गंभीरता से न लिया जाए तो इसका प्रभाव शरीर के दूसरे अंगों पर पड़ता हैं। 

ब्लड का दबाव कम होने से शरीर के जरूरी अंगों तक पूरा ब्लड नही पहुंच पाता है, जिससे उनके कार्यो में बाधा आती है। ऐसे होने से दिल, किडनी, फेफड़े और दिमाग पूरी तरह से काम करना बंद कर देते हैं। अगर आपको भी लो ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो उसे कंट्रोल करने के लिए आप इन तरीकों को अपना सकते हैं।

नमक का पानी
नमक वाला पानी लो ब्‍लड प्रैशर के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। इसका सेवन करने से लो ब्‍लड प्रैशर सामान्य हो जाता है। एक गिलास पानी में डेढ़ चम्मच नमक मिलाकर इसका सेवन करें।

कैफीन
लो ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल में करने के लिए आप स्ट्रांग कॉफी या हॉट चॉकलेट का सेवन कर सकते हैं। यदि अगर आपका अक्सर बी।पी लो हो जाता हैं तो रोजाना एक कप कॉफी का सेवन करना चाहिए।

किशमिश
किशमिश लो ब्‍लड प्रेशर में दवा की तरह काम करती हैं। रात में 30 से 40 किशमिश भिगो दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। जिस पानी में किशमिश भिगोई थी आप उस पानी को भी पी सकते हैं। महीने में आप ऐसा एक बार कर सकते हैं।

तुलसी
तुलसी भी लो ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल में करने के लिए काफी मदद करती हैं। इसमें विटामिन सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम जैसे कई तत्व पाए जाते हैं। एक गिलास जूस में 10 से 15 प‌त्तियां डाल कर खाली पेट इसका सेवन करें।

नींबू का पानी
नींबू पानी पीना भी लो ब्‍लड प्रेशर में काफी फायदेमंद है। एक गिलास पानी में एक नींबू हल्का सा नमक और एक चम्मच चीनी डालकर पीएं। इससे आपको राहत मिल सकती है। 

चुकंदर का जूस
रोजाना एक कप कच्चे चुकंदर का जूस पिएं। यह लो ब्लड प्रेशर के लिए परफेक्ट उपाय है। इसके अलावा आप एक कप हार्ड कॉफी भी पी सकते हैं। कुछ एक्सपर्ट बादाम के पेस्ट को गुनगुने पानी के साथ लेने की सलाह भी देते हैं। 

लो ब्लड प्रेशर के कारण Low Blood Pressure Causes

डिहाइड्रेशन 
बेहतर स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त पानी पीना बेहद जरूरी है। यदि आप उन लोगों में से एक हैं जो आसानी से डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं, तो आपको अवश्य ही सतर्क होना चाहिए। इससे बचने के लिए आपको पानी के साथ-साथ अन्य तरल पदार्थों का भी सेवन करना चाहिए। 

गर्भावस्था
यदि आप गर्भवती हैं, तो आपको ब्लड प्रेशर का खतरा अधिक हो सकता है। इसलिए आपको नियमित रूप से चेकअप कराते रहना चाहिए और चक्कर आना या कमजोरी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। 

दिल की समस्याएं
दिल से जुड़ी कुछ समस्याएं आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित कर सकती हैं। इस स्थिति में आपको चेकअप करना चाहिए और समय रहते इस बीमारी से बचने का लिए इलाज करना चाहिए। 
 
पोषक तत्वों की कमी 
कुछ पोषक तत्वों जैसे बी-12 और आयरन की कमी के कारण  एनीमिया हो सकता है, जो बदले में लो ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है। 

Web Title: low blood pressure hypotension home remedies : hot control blood sugar naturally, diet and food tips to maintain blood pressure

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे