प्रियंका, सोनिया और राहुल का ब्लड ग्रुप है रेयर, जानिए पीएम मोदी समेत देश के 12 बड़े नेताओं का ब्लड ग्रुप

By उस्मान | Published: May 14, 2019 03:32 PM2019-05-14T15:32:48+5:302019-05-14T15:32:48+5:30

चुनावी मौसम में जिस तरह से ज्यादातर बड़े नेताओं के दिल नहीं मिलते, उसी प्रकार से उनके ब्लड ग्रुप भी मेल नहीं खाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और बसपा प्रमुख मायावती आदि के ब्लड ग्रुप अलग-अलग हैं।

list of top leaders blood group of sonia gandhi, rahul gandhi and priyanka gandhi | प्रियंका, सोनिया और राहुल का ब्लड ग्रुप है रेयर, जानिए पीएम मोदी समेत देश के 12 बड़े नेताओं का ब्लड ग्रुप

फोटो- सोशल मीडिया

Highlightsमोदी से लेकर राहुल गांधी और बसपा प्रमुख मायावती आदि के ब्लड ग्रुप हैं अलग-अलग मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और मायावती का ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिवनरेंद्र मोदी और अमित शाह का ब्लड ग्रुप ए पॉजीटिव

लोकसभा चुनाव 2019 का दौर जारी है और आखिरी यानी सातवें चरण का मतदान अभी बाकी है। सभी पार्टियां और नेता पूरे जोर-शोर से चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। नेताओं का विचार या अजेंडा बेशक अलग-अलग हो लेकिन वोट मांगने का तरीका लगभग एक जैसा ही है- विपक्षी की निंदा करके अपनी उपलब्धियां गिनाना।

खैर, चुनावी मौसम में जिस तरह से ज्यादातर बड़े नेताओं के दिल नहीं मिलते, उसी प्रकार से उनके ब्लड ग्रुप भी मेल नहीं खाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और बसपा प्रमुख मायावती आदि के ब्लड ग्रुप अलग-अलग हैं।

हालांकि मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और मायावती का ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव है। हम आपको देश के 12 बड़े नेताओं का ब्लड ग्रुप बता रहे हैं। इस मामले में देश की बड़ी पार्टियों के नेताओं का ब्लड ग्रुप आपस में मेल नहीं खाता है। 

1) नरेंद्र मोदी
पांच साल से अपने तीखे तेवर और सभी मुद्दों पर विपक्ष पर चोट करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ब्लड ग्रुप ए पॉजीटिव है। 

2) अमित शाह
भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का भी ब्लड ग्रुप ए पॉजीटिव है। 

3) राजनाथ सिंह
केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह का ब्लड ग्रुप ए पॉजीटिव है। 

4) लाल कृष्ण आडवाणी 
भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता लाल कृष्ण आडवाणी का ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव है।

5) सोनिया गांधी 
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) अध्यक्ष सोनिया गांधी का ब्लड ग्रुप बी नेगेटिव है।

6) राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का ब्लड ग्रुप ग्रुप बी निगेटिव है। 

7) प्रियंका गांधी
राहुल गांधी की बहन और पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी निभा रही प्रियंका गांधी का ब्लड ग्रुप ओ निगेटिव है।  

8) योगी आदित्यनाथ
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ब्लड ग्रुप एबी पॉजीटिव है। 

9) उमा भारती 
भाजपा की तेज तर्रार नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का ब्लड ग्रुप एबी पॉजीटिव है। 

10) मुलायम सिंह यादव 
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव है। 

11) अखिलेश यादव 
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव है। 

12) मायावती 
बसपा प्रमुख मायावती का ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव है। 

ब्लड ग्रुप के प्रकार

ब्लड-ग्रुप 8 तरह के होते हैं - (A+, A-,  B+, B-,  O+, O-,  AB+, AB-) केवल समान ब्लड ग्रुप वाले व्यक्तियों के खून की अदला-बदली हो सकती है। ब्लड ग्रुप में अंतर खून में पाए जाने वाले अणुओं, जिन्हें एंटीजन और एंटीबॉडी कहते हैं, के कारण होती है। एंटीजन, खून में पाई जाने वाली लाल रक्त कणिकाओं की सतह पर पाए जो हैं और एंटीबॉडी ब्लड प्लाजमा में। आमतौर पर लोगों में पाया जाने वाला ब्लड ग्रुप आनुवांशिक होता है।  

वैज्ञानिकों के अनुसार, रेड ब्लड सेल में 342 एंटीजेंस होते हैं और ये एंटीजेंस मिलकर एंटीबॉडीज बनाने का काम करते हैं। किसी भी ब्लड ग्रुप का निर्धारण इन एंटीजेंस की संख्या पर डिपेंड करता है। सामान्य रूप से लोगों के ब्लड में 342 में से 160 एंटीजेंस होते हैं। अगर ब्लड में इसकी संख्या में 99% कमी देखने को मिलती है, तो उसे दुर्लभ श्रेणी में रखा जाता है। यही संख्या अगर 99.99% तक पहुंच जाती है, तो ये दुर्लभ से भी ज्यादा दुर्लभ हो जाता है।

O- बल्ड ग्रुप है यूनिवर्सल डोनर

वैसे तो रक्त को 8 ग्रुपों में बांटा गया है जिसमें सबसे महत्वपूर्ण O- है। क्योंकि इस ग्रुप के शख्स का रक्त सभी ग्रुपों के काम आ सकता है। लेकिन इस ग्रुप के व्यक्ति को अगर रक्त की जरूरत पड़ जाए तो इसे सिर्फ O- ग्रुप के शख्स का ही रक्त चढ़ाया जा सकता है। इसलिए O- ब्लड ग्रुप वाले को यूनिवर्सल डोनर भी कहा जाता है।

O+ सबसे ज्यादा और सबसे AB- ग्रुप है रेयर

O+ ग्रुप का रक्त सबसे ज्यादा पाया जाता है। जबकि AB- ग्रुप का रक्त बहुत ही कम पाया जाता है। इसलिए इसे दुर्लभ की श्रेणी में रखा गया है। जबकि रक्तदान का कैं लगता है तो उसमें और ग्रुप के रक्तधारकों को प्राथमिकता दी जाती है।

कौन से ग्रुप ज्यादा मिलता है और कौन का सबसे कम मिलता है, ऐसे समझें
O+ > O- > A+ > A- > B+ > B- > AB+ > AB-

कौन किसे ब्लड दे सकता है

A+ किसे दे सकता है: A+ और AB+ को
A- किसे दे सकता है: A+, AB-, A- और AB- को
B+ किसे दे सकता है: B+ और AB+ को
B- किसे दे सकता है: B-, B+, AB- और AB+ को
O+ किसे दे सकता है: A+, B+, AB+, O+ को
O- किसे दे सकता है: सभी को
AB+ किसे दे सकता है: AB+ को
AB- किसे दे सकता है: AB- और AB+ को

नोट- ब्लड ग्रुप और उससे जुड़ी तमाम जानकारी को विस्तार से समझने के लिए आप https://www.redcrossblood.org/donate-blood/blood-types.html पर जा सकते हैं। 

English summary :
In the election season, most of the leaders do not get the heart of the leaders, in the same way their blood group does not even match. Blood groups from Prime Minister Modi to Congress President Rahul Gandhi and BSP chief Mayawati are different.


Web Title: list of top leaders blood group of sonia gandhi, rahul gandhi and priyanka gandhi