कम नींद की तरह ज्यादा देर तक सोना भी सेहत के लिए है खतरनाक, जानें किसे कितना लेना चाहिए स्लीप

By आजाद खान | Published: November 3, 2022 06:42 PM2022-11-03T18:42:00+5:302022-11-03T18:45:57+5:30

जानकारों की माने तो किसी भी शख्स के लिए कम या ज्यादा सोना सही नहीं है। उसे हर रोज केवल उतना ही सोना चाहिए जितना उसके उम्र के लोगों को सोने की सलाह दी जाती है।

Like less sleep sleeping for long time also dangerous for health know who should take how much sleep | कम नींद की तरह ज्यादा देर तक सोना भी सेहत के लिए है खतरनाक, जानें किसे कितना लेना चाहिए स्लीप

फोटो सोर्स: Wikipedia CC

Highlightsक्या आपको भी ज्यादा सोना बहुत पसंद है। अगर हां तो यह जान लें कि हर रोज कितना सोना सेहत के लिए सही होता है। यही नहीं अगर आप कम भी सोते है तो इससे आपको परेशानी हो सकती है।

Hypersomnia Symptoms: सोना किसे पसंद नहीं है, हर कोई ज्यादा से ज्यादा सोना चाहता है। लेकिन क्या आप जानते है कि जिस तरीके से कम सोना सेहत के लिए हानिकारक होता है वैसे ही ज्यादा सोना भी हेल्थ पर बुरा असर डालता है। 

आम तौर पर लोगों को सात से आठ घंटा सोना काफी माना जाता है, लेकिन अगर कोई इससे भी ज्यादा सोता है तो उसे ज्यादा सोने की बीमारी है जिसे हाइपरसोमनिया (Hypersomnia) कहते है। 

तो अगर आप भी ज्यादा सोते है तो जान लें कि कितना सोना सही है या कितने देर तक सोते है तो ऐसे में आप इस समस्या का शिकार भी हो सकते है। ऐसे में अगर आप इससे परेशान है तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए। 

18 से 58 साल के लोगों को कितना सोना चाहिए

जानकारों की माने तो जिन लोगों की उम्र 18 से 58 साल है, उन्हें हर रोज केवल सात से आठ घंटे ही सोना चाहिए। अगर कोई हर रोज इतने घंटे ही सोता है तो वह फिट रह सकता है और वह हाइपरसोमनिया के साथ और बीमारियों से भी बच सकता है। 

ऐसे में अगर 18 से 58 साल के लोग हर रोज आठ घंटे से ज्यादा सोते है तो उन्हें तुरन्त डॉक्टर को दिखाना चाहिए। 

18 से कम और 58 साल से ज्यादा उम्र वालों को कितना सोना चाहिए

वहीं अगर बात की जाए कि 18 से कम और 58 साल से ज्यादा उम्र वालों को कितना सोना चाहिए तो उन्हें नौ घंटे से लेकर 11 घंटों तक सोना चाहिए। इन उम्र के लोगों के लिए इतने घंटे तक सोना सही माना गया है। 

अकसर ऐसा देखा गया है कि ज्यादा सोने वाले शख्स में  न्यूट्रिशन की कमी होती है जिस कारण उसे कमजोरी होती है और उसे हर वक्त निंद आते रहता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: Like less sleep sleeping for long time also dangerous for health know who should take how much sleep

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे