मत फेंका कीजिए नींबू के छिलके, इसके न्यूट्रिशनल वैल्यू और फायदे जानकर आप भी रह जाएगे दंग, जानें लाभ-उपयोग का तरीका

By आजाद खान | Published: July 25, 2022 05:20 PM2022-07-25T17:20:15+5:302022-07-25T17:23:39+5:30

जानकारों की माने तो नींबू के छिलके में विटामिन, पोटेशियम, कैल्शियम और फाइबर जैसे अनेक पोषक तत्व मौजूद होते हैं जिससे आपके सेहत को बहुत ही फायदा मिलता है और आप यंग और फिट दिखते है।

lemon and Lemon Peel fitness Benefits nebu ke chilke ke faydey health tips in hindi | मत फेंका कीजिए नींबू के छिलके, इसके न्यूट्रिशनल वैल्यू और फायदे जानकर आप भी रह जाएगे दंग, जानें लाभ-उपयोग का तरीका

फोटो सोर्स: Wikipedia CC

Highlightsनींबू की तरह नींबू के छिलके के भी कई फायदे है जो शरीर के लिए बहुत लाभदायक है। जिस छिलके को हम बेकार समझकर फेंक देते है वह बहुत गुणकारी और न्यूट्रिशन से भरपूर होते है। यही कारण है कि जानकारी नींबू की तरह उसके छिलके को भी इस्तेमाल करने की सलाह देते है।

Lemon Peel: जिस तरीके से नींबू सेहत के लिए फायदेमंद होता है, वैसे ही इसके छिलके भी आपको और आपके शरीर को कई लाभ देते है। जी हां, नींबू के छिलके जिसे हम नींबू के इस्तेमाल के बाद फेक देते है, वह बहुत ही गुणकारी और न्यूट्रिशन से भरपूर होते है। तो क्या है नींबू के छिलके के गुण और कैसे ये हमारे शरीर के लिए लाभकारी है, आइए जानते है। 

नींबू के छिलके के फायदे (Lemon Peel Benefits)

नींबू के कई फायदे हैं। इसके छिलकों में विटामिन, पोटेशियम, कैल्शियम और फाइबर जैसे अनेक पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इससे आपके सेहत को बहुत ही फायदा मिलेगा। यही नहीं नींबू के छिलकों में एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाया जाता है। तो ऐसे में आइए नींबू के छिलके के और फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका जान लेते है। 

--हेल्थ लाइन के अनुसार, नींबू के छिलके में फाइबर,विटामिन सी और डी लीमोनेन काफी अच्छी मात्रा में पाई जाती है। इसी तरह इसमें कैलोरी भी काफी कम होती है, इस कारण ये आपको शरीर को कई तरह के पोषक तत्व प्रदान करता है। साथ ही इससे आपको फैट कम करने में भी मदद मिलती है। 

इसे इस्तेमाल करने का तरीका भी काफी आसान है। इसे इस्तेमाल करने के लिए नींबू के छिलके को पहले सूखा लें और फिर उसका पाउडर बनाकर पानी में मिलाकर पिया करें। इससे आपको बहुत फायदा होगा।

--इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं जो बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन से लड़ने में आपकी मदद करता है। अगर इसके छिलके को सूखाकर पाउडर बनाया जाए और इसे दांतों में लगाया जाए तो इससे कैविटी और मसूड़ो की सड़न से राहत मिलती है। 

--नींबू के छिलके डायबिटीज और हृदय संबंधित रोगियों के लिए भी काभी लाभकारी साबित होता है क्योंकि इसमें विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते है। इससे शरीर की इम्युनिटी भी बूस्ट होती है। 

--इसके इस्तेमाल से आप अपने पेट से पथरी भी निकलवा सकते है। ऐसा इसलिए क्योंकि नींबू के छिलके में डी लिमोनीन पाई जाती है जो शरीर से पथरी निकालने का काम करता है। इसके सेवन से आपको पथरी होने का खतरा कम भी होता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: lemon and Lemon Peel fitness Benefits nebu ke chilke ke faydey health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे