सावधान! डॉक्टर को सच-सच बताएं ये 14 बातें, वरना वो भी कह देगा 'अब बहुत देर हो गई'

By उस्मान | Published: September 11, 2019 01:51 PM2019-09-11T13:51:13+5:302019-09-11T13:51:13+5:30

कोई भी डॉक्टर तभी सही तरह इलाज कर पाता है, जब मरीज अपना पूरा सहयोग दे। कई बार मरीज डॉक्टर को पूरी बात नहीं बताते हैं जिससे उनके इलाज में मुश्किल होती है या फिर वो देरी से सही हो पाते हैं।

keep in mind these 14 things and you should never lie to your doctor about | सावधान! डॉक्टर को सच-सच बताएं ये 14 बातें, वरना वो भी कह देगा 'अब बहुत देर हो गई'

सावधान! डॉक्टर को सच-सच बताएं ये 14 बातें, वरना वो भी कह देगा 'अब बहुत देर हो गई'

डॉक्टरों को भगवान का दूसरा रूप भी कहा गया है। जिंदगी बचाने वाले डॉक्टर कई बार कुछ ऐसा कर जाते हैं जो समाज में एक मिसाल बन जाती है। हालांकि कोई भी डॉक्टर तभी सही तरह इलाज कर पाता है, जब मरीज अपना पूरा सहयोग दे। कई बार मरीज डॉक्टर को पूरी बात नहीं बताते हैं जिससे उनके इलाज में मुश्किल होती है या फिर वो देरी से सही हो पाते हैं। आपको अपने डॉक्टर से इन बातों को नहीं छुपाना चाहिए। 

1) सर्जिकल हिस्ट्री 
अगर आप कभी किसी नए डॉक्टर के पास इलाज के लिए जाते हैं, तो आपको अपनी सर्जिकल हिस्ट्री के बारे में जरूर बताना चाहिए। अगर आपने कभी कोई छोटी या बड़ी सर्जरी कराई है, तो उस बारे में खुलकर बात करें। इससे डॉक्टर को टिश्यू के निशान, रिएक्शन आदि को समझने में मदद मिलती है।

2) उम्र
पुरुष, महिला, बच्चे और बुजुर्गों में अधिकतर बीमारियों के लक्षण और संकेत अलग-अलग होते हैं। डॉक्टर को उम्र से लक्षणों को पहचानने में मदद मिलती है। आजकल सैकड़ों ऐसी बीमारियां हैं जिनका उम्र से कोई वास्ता नहीं है और किसी को भी हो सकती हैं। 

3) डाइट प्लान
हर इंसान की बेहतर और खराब सेहत में खाने-पीने का अहम रोल होता है। अन्हेल्दी चीजें खाने से आपको कई गंभीर बीमारियों का खतरा होता है। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि कई बार हेल्दी चीजें भी शरीर को नुकसान देती हैं, इसलिए डॉक्टर को अपने खानपान के बारे में जरूर बताएं।

4) कोई दवा तो नहीं ले रहे
अगर आप किसी नई समस्या के इलाज के लिए डॉक्टर के पास गए हैं, तो आप जो दवाएं ले रहे हैं उनके बारे में जरूर बताएं। कई बार दवाएं तगड़ा रिएक्शन करती हैं जिससे आपको कई अन्य समस्याओं का जोखिम हो सकता है। 

5) सेक्सुअल हिस्ट्री
अपने डॉक्टर को यह जरूर बताएं कि आपने कितने लोगों से यौन संबंध बनाएं हैं। संभव है आपने सेफ्टी का इस्तेमाल न किया हो क्योंकि इससे एसटीडी का खतरा होता है। इससे आपको फायदा होगा क्योंकि इस बारे में डॉक्टर आपको बेहतर सलाह दे सकते हैं।

6) सप्लीमेंट 
आजकल के युवा बड़ी मात्रा में प्रोटीन, विटामिन जैसे विभिन्न तरह के सप्लीमेंट का इस्तेमाल करते हैं लेकिन डॉक्टर को यह बात नहीं बताते हैं। इसका सबसे बड़ा खतरा यह है कि इस तरह के सप्लीमेंट दवाओं का असर कम करते हैं जिससे आप लंबे समय तक बीमार रह सकते हैं। 

7) स्मोकिंग की आदत
मरीज अपनी इस गंदी आदत के बारे में डॉक्टर को नहीं बताते हैं। ऐसे मामले में कोई सर्जन या स्किन स्पेशलिस्ट आपको स्मोकिंग छोड़ने की सलाह दे सकता है। इसका कारण यह है कि निकोटिन इलाज को प्रभावित करता है जिससे सही होने में समय लगता है।

डॉक्टर को इन चीजों के बारे में भी बताएं
अगर आप किसी तरह की कोई ड्रग ले रहे हैं, हाल ही में या कभी आपने गर्भपात करवाया है या हो गया हो, मानसिक तौर पर आप कैसा महसूस करते हैं, आप आखिरी बार किसी बीमारी के इलाज के लिए डॉक्टर के पास गए थे, क्या आपको डॉक्टर के पास जाने से डर लगता है, आप दिन में कितने समय तक सूरज की रौशनी लेते हैं, आप कितनी मात्रा में शराब पीते हैं।

Web Title: keep in mind these 14 things and you should never lie to your doctor about

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे