आपकी गहरी नींद पर जंक फूड डाल सकता है गहरा प्रभाव, हो सकता है शरीर और दिमाग को भारी नुकसान! स्टडी में खुलासा

By आजाद खान | Published: June 7, 2023 04:14 PM2023-06-07T16:14:30+5:302023-06-07T17:20:10+5:30

आपको बता दें कि इस स्टडी को 15 लोगों पर किया गया था जिसमें यह खुलासा हुआ है कि जंक फूड हमारे हेल्थ के लिए हानिकारक है।

junk food can affect your deep sleep may cause body and mind heavy damage | आपकी गहरी नींद पर जंक फूड डाल सकता है गहरा प्रभाव, हो सकता है शरीर और दिमाग को भारी नुकसान! स्टडी में खुलासा

फोटो सोर्स: WikiMedia Commons (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Man_Eats_Meat_and_Bread.jpg)

Highlightsगहरी नींद और जंक फूड को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। एक स्टडी के अनुसार, जंक फूड से आपकी गहरी नींद खराब हो सकती है। यही नहीं ये आपके दिमाग और शरीर को कई तरह के नुकसान पहुंचा सकता है।

Health Tips in Hindi: हाल में हुए एक स्टडी में यह खुलासा हुआ है कि बहुत ज्यादा जंक फूड खाने से आपकी गहरी नींद पर बुरा असर पड़ सकता है।  यही नहीं इससे आपकी गहरी नींद खराब भी हो सकती है। जानकारों की अगर माने तो अच्छी सेहत के लिए गहरी नींद बहुत जरूरी होती है। बता दें कि जब कोई गहरी नींद में होता है तब उसका मस्तिष्क और शरीर आराम करता है और इससे उसका पूरा बॉडी हील भी करता है। 

स्टडी में क्या खुलासा हुआ है

इस स्टडी को उप्साला विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की एक टीम ने की है। इस स्टडी में यह खुलासा हुआ है कि कैसे जंक फूड आपकी गहरी नींद को प्रभावित कर सकता है और इससे आपका हेल्थ भी खराब हो सकता है। स्टडी को करने के लिए 18 से 40 साल के 15 लोगों को शामिल किया गया है जिन्हें यह कहा गया था कि वे क्या खाते है उसे लिखा करेंगे और साथ ही उन्हें एक उपकरण भी दिया गया है जो उनकी नींड की गुणवता को मामपता था। इस स्टडी को दो हफ्तों कर किया गया है और इसके बाद ये खुलासे हुए हैं। 

इस अध्ययन में यह पाया गया कि इस दौरान जिन लोगों ने अधिक जंक फूड खाया उन्हें स्वस्थ भोजन करने वाले लोगों की तुलना में कम और बदत्तर गहरी नींद आई है। ऐसे में इस खुलासे के बाद वैज्ञानिकों ने यह साफ किया कि हमारी गहरी नींड पर जंक फूड का काफी प्रभाव होता है और इस कारण हमारी नींद भी खराब होती है। 

स्टडी के लिए इन फूड को किया गया था शामिल

बता दें कि जो लोग इस स्टडी में हिस्सा लिए थे वे स्वस्थ भोजन के तहत फल, सब्जियां, अनाज और प्रोटीन को खाया था। वहीं दूसरी ओर जिन लोगों ने जंक फूड का सेवन किया था वे  मिठाइयां, चिप्स और केमिकल युक्त पेय पदार्थ खाया था। जानकारों की अगर माने तो जंक फूड आपके दिमाग और शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचता है। स्वस्थ भोजन खाने से आपको बेहतर नींद और बेहतर महसूस करने में मदद मिल सकती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

 

Web Title: junk food can affect your deep sleep may cause body and mind heavy damage

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे