भारत ने 90 फीसदी वयस्क आबादी को दिया कोविड-19 का टीका

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: July 5, 2022 03:48 PM2022-07-05T15:48:57+5:302022-07-05T15:52:31+5:30

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को कहा कि भारत में अब तक 198 करोड़ से ज्यादा की खुराक वस्यक लोगों को दी जा चुकी है।

India has given covid-19 vaccine to 90% of the adult population | भारत ने 90 फीसदी वयस्क आबादी को दिया कोविड-19 का टीका

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlights18-59 आयु वर्ग के लोगों को कोविड-19 की 6,057,990 एहतियाती खुराक दी जा चुकी है12-14 आयु वर्ग के 3.69 करोड़ से अधिक बच्चों को भी पहली खुराक दे दी गई है 15-18 आयु वर्ग के किशोरों को पहली बार 6.05 करोड़ से अधिक की खुराक दी जा चुकी है

दिल्ली: भारत की 90 फीसदी वयस्क आबादी को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है। इस मामले में जानकारी देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को कहा कि भारत में अब तक 198 करोड़ से ज्यादा की खुराक वस्यक लोगों को दी जा चुकी है।

आंकड़ों को जारी करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सोमवार शाम सात बजे तक 10 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अब तक 18-59 आयु वर्ग के लोगों को कोविड-19 की 6,057,990 एहतियाती खुराक दी जा चुकी है।

आंकड़ों के अनुसार 12-14 आयु वर्ग के 3.69 करोड़ से अधिक बच्चों को भी पहली खुराक दे दी गई है और 15-18 आयु वर्ग के किशोरों को भी 6.05 करोड़ से अधिक की खुराक दी गई है, जो उन्हें पहली बार मिली है।

मालूम हो कि कोरोना महामारी के खिलाफ देशभर में टीकाकरण अभियान की शुरूआत पिछले साल 16 जनवरी को हुई थी। जिसमें पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया था। उसके बाद फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के टीकाकरण की शुरूआत 2 फरवरी से शुरू हुई थी।

उसके अगले चरण में 1 मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और 1 अप्रैल से 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए टीकाकरण की शुरूआत हुई थी।

सरकार ने तब 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को टीकाकरण अभियान का विस्तार करने का निर्णय लिया। 15-18 आयु वर्ग के किशोरों का टीकाकरण इस साल 3 जनवरी से शुरू हुआ।

भारत ने 10 जनवरी से स्वास्थ्य देखभाल और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को टीकों की एहतियाती खुराक देना शुरू किया।

स्वास्थ्य विभाग ने 16 मार्च से 12-14 आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगाना शुरू किया था। 10 अप्रैल को भारत ने 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को कोविड-19 टीकों की एहतियाती खुराक देना शुरू किया था। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

Web Title: India has given covid-19 vaccine to 90% of the adult population

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे