महंगी चीजें खाने की जरूरत नहीं, बस अपनी चाय में 5 सस्ती चीजें डालकर पियें, इम्यूनिटी पावर होने लगेगी मजबूत
By उस्मान | Published: June 25, 2020 12:03 PM2020-06-25T12:03:43+5:302020-06-25T12:03:43+5:30
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आपको बाजार में मिलने वाली महंगी चीजों पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है
कोरोना वायरस का कोई इलाज नहीं है और इससे लड़ने के लिए आपके शरीर का भीतर से मजबूत होना बहुत जरूरी है। इसका मतलब है कि वायरस और इन्फेक्शन से लड़ने के लिए आपका इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होना चाहिए।
यह वायरस ऐसे कमजोर इम्यून वाले लोगों को जल्दी प्रभावित कर रहा है। यही वजह है कि आयुष मंत्रालय सहित कई अध्ययन ऐसी चीजों के सेवन की सलाह दे रहे हैं जो यह काम करती हैं।
अगर आपको लगता है कि बाजार में मिलने वाली महंगी चीजों के सेवन से ही इम्यूनिटी बढ़ती है तो आप गलत हैं। आप घर में मौजूद रोजाना इस्तेमाल होने वाली सस्ती चीजों को सेवन से भी शरीर को भीतर से मजबूत बना सकते हैं।
इन चीजों की मदद से इम्यूनिटी सिस्टम स्ट्रॉन्ग हो सकता है और आपको कई तरह के संक्रमण, फ्लू और वायरस से बचने में मदद मिल सकती है। ध्यान रहे कि आपको इन चीजों को अपनी चाय में मिलाकर पीना है।
लौंग
लौंग को चाय में मिलाने से आपको काफी फायदा हो सकता है। लौंग वाली चाय पीने से आपको इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इससे न सिर्फ आपकी चाय में फ्लेवर आ सकता है बल्कि यह एंटी वायरल और एंटी ऑक्सीडेंट से भी भरपूर हो सकती है। लौंग शरीर में मौजूद कंजेशन को खत्म करने में मदद करती है।
अदरक
अपनी लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करने होते हैं। ऐसे में आप अपनी चाय में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं। चाय में अदरक, शहद या गुड़ डाल सकते हैं लेकिन दो ऐसी खास चीजें हैं जिन्हें एक कप चाय में मिलाने से कमाल का फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो चीजें।
मुलेठी
मुलेठी का इस्तेमाल आयुर्वेद में कई तरह के रोगों से लड़ने के लिए किया जाता है। अगर आप इस कमाल की चीज को अपनी रोजाना की चाय में मिलाएंगे तो आपको इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिल सकती है। मुलेठी में इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने वाले कई तरह के गुण मौजूद हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
आयुर्वेद में इसे औषधि की तरह इस्तेमाल किया जाता है। यह न सिर्फ सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियों को दूर करती है बल्कि गले और रेस्पिरेटरी सिस्टम को भी ठीक करने में मदद कर सकती है। मुलेठी में एंटी वायरल और एंटी ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं।
दालचीनी
मसाले के रूप में दालचीनी का इस्तेमाल हर किचन में भोजन के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन यह सिर्फ भोजन के स्वाद को ही नहीं बढ़ाता है बल्कि इसमें कई ऐसे स्वास्थ्यवर्धक गुण मौजूद होते हैं जो शरीर को सेहतमंद रखने में मददगार होते हैं। दालचीनी के सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है।
तुलसी
आयुष मंत्रालय ने भी तुलसी के उपयोग को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला बताया है। घर में रहकर इम्यूनिटी बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है तुलसी की चाय का सेवन। इसका सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। तुलसी की हर्बल चाय या काढ़ा जो आप गले के इंफेक्शन, गले में खिचखिच, खराश, जमा बलगम और भारीपन को बहुत जल्द दूर कर सकते हैं।
भारत में कोरोना के मामले पांच लाख के करीब
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 16,922 नए मामले सामने आए और 418 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल संख्या 4,73,105 पर पहुंच गई और कुल मृतक संख्या बढ़कर 14,894 हो गई। भारत में लगातार छठे दिन कोविड-19 के 14,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में 1,86,514 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है और 2,71,696 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक मरीज विदेश चला गया है। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘अभी तक करीब 57।43 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।’’
कोरोना वायरस से संक्रमित कुल मरीजों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। देश में पिछले 24 घंटे में जिन 418 लोगों की मौत हुई है, उनमें से 208 लोगों की मौत महाराष्ट्र में और 64 लोगों की मौत दिल्ली में हुई। इसके अलावा तमिलनाडु में 33, गुजरात में 25, कर्नाटक में 14, पश्चिम बंगाल में 11, राजस्थान और हरियाणा में 10-10, उत्तर प्रदेश और पंजाब में आठ-आठ, आंध्र प्रदेश तथा उत्तराखंड में पांच-पांच लोगों की मौत हुई। बिहार,गोवा और जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।