COVID-19 diet tips: स्ट्रोंग इम्यूनिटी पावर के लिए जरूरी है प्रोटीन, इन 5 चीजों में अंडे-मांस से ज्यादा प्रोटीन

By उस्मान | Published: June 26, 2020 01:54 PM2020-06-26T13:54:25+5:302020-06-26T14:00:09+5:30

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि स्ट्रोंग इम्यूनिटी सिस्टम के लिए पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का सेवन जरूरी है

Immunity boosting food: include these 5 protein foods to boost immunity system and fight covid-19 virus infection | COVID-19 diet tips: स्ट्रोंग इम्यूनिटी पावर के लिए जरूरी है प्रोटीन, इन 5 चीजों में अंडे-मांस से ज्यादा प्रोटीन

बादाम

Highlightsप्रोटीन वाली चीजें खाने से मजबूत बनता है इम्यूनिटी सिस्टमअंडे और मांस की तुलना में बादाम और चने में प्रोटीन

वजन घटाने के लिए प्रोटीन को एक महत्वपूर्ण मैक्रोन्यूट्रिएंट माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रोटीन स्ट्रोंग इम्यूनिटी सिस्टम के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। कार्ब्स, वसा और फाइबर जैसे पोषक तत्वों की तरह प्रोटीन भी शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी है। 

आपका इम्यूनिटी सिस्टम किसी भी हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस के खिलाफ काम करता है। प्रोटीन को अक्सर मांसपेशियों के निर्माण के लिए जाना जाता है, जो कोशिकाओं और ऊतकों की मरम्मत के लिए आवश्यक होते हैं। 

इम्यून सिस्टम की कोशिकाएं प्रोटीन पर निर्भर करती हैं। यह इंगित करता है कि प्रतिरक्षा प्रणाली का समर्थन प्रोटीन के सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में से एक है। दरअसल प्रोटीन शरीर के भीतर लिम्फोसाइट्स, साइटोकिन्स और साइटोकिन्स जैसी इम्यून सेल्स को सपोर्ट करता है।

आपको एक दिन में कितना प्रोटीन चाहिए?

औसतन, एक व्यक्ति को शरीर के वजन के हिसाब से 0।8 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है। यह आपके शारीरिक गतिविधि, चिकित्सा स्थिति और शरीर की संरचना के स्तर के अनुसार भिन्न हो सकता है। 

कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि सिर्फ अंडे और चिकन खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है। लेकिन ऐसा नहीं है। और भी ऐसी कई चीजें होती हैं जिनमें इनसे ज्यादा प्रोटीन मिलता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं। 

मूंगफली
मूंगफली पोषक तत्वका सेवन करने से शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है। 100 ग्राम मूंगफली में लगभग 24 ग्राम प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है जबकि 100 ग्राम चिकन में केवल 15 से 16 ग्राम प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है।मूंगफली का सेवन जरूर करना चाहिए, यह आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

पनीर
पनीर में भी प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। 100 ग्राम पनीर खाने से शरीर को लगभग 35 से 40 ग्राम प्रोटीन की मात्रा मिलती है, जो चिकन खाने के मुकाबले कई गुना ज्यादा होती है, इसीलिए आपको पनीर का सेवन जरूर करना चाहिए। पनीर का सेवन करने से आपके शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है।

बादाम
बादाम में भी भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाई जाती है। सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम दूध के साथ खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन और अन्य कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं जो, शरीर को मजबूत और ताकतवर बनाने में सहायता करते हैं, इसीलिए आपको रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम को दूध के साथ खाने चाहिए।

भीगे चने
भीगे हुए चने में भी प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। जो आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। 100 ग्राम भीगे हुए चने में 50 ग्राम प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। जो चिकन में पाई जाने वाली प्रोटीन के मुकाबले दोगुनी होती हैं। इसीलिए आपको रोज सुबह भीगे हुए चने का सेवन करना चाहिए। यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है।

रोजाना भीगे हुए चने खाने के हैं कई फायदे, जानिए और स्वस्थ्य रहिए.... | benefits of eating chana in the morning - Hindi Boldsky

राजमा
राजमा खाने से भी शरीर को प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा मिलती है। राजमा की सब्जी या राजमा का सूप पीने से शरीर को भरपूर प्रोटीन मिलता है। अगर आप अपने शरीर को ताकतवर बनाना चाहते हैं तो आपको राजमा की सब्जी या सूप का सेवन जरूर करना चाहिए। यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है।

English summary :
The cells of the immune system depend on proteins. This indicates that the immune system support is one of the most important functions of the protein. Actually the protein supports immune cells within the body such as lymphocytes, cytokines and cytokines.


Web Title: Immunity boosting food: include these 5 protein foods to boost immunity system and fight covid-19 virus infection

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे