Coronavirus: भारत की यह दवा कंपनी बनाएगी कोरोना वायरस का टीका, जानें कब तक आएगा बाजार में
By भाषा | Published: April 30, 2020 09:21 AM2020-04-30T09:21:16+5:302020-04-30T09:21:16+5:30
इस टीके का नाम रीकॉम्बिनेंट एवियन पैरामिक्सोवायरस है जिसका इस्तेमाल संक्रामक बीमारियों को रोकने के लिए किया जाता है।
अहमदाबाद की दवा कंपनी हेस्टर बायोसाइंस ने कोरोना वायरस का टीका विकसित करने के लिए आईआईटी-गुवाहाटी के साथ गठजोड़ किया है। कंपनी ने बुधवार को एक बयान में बताया कि दोनों संगठनों के बीच इसके लिए 15 अप्रैल 2020 को एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं।
कंपनी ने कहा कि यह टीका ‘रीकॉम्बिनेंट एवियन पैरामिक्सोवायरस’ आधारित होगा। रीकॉम्बिनेंट एवियन पैरामिक्सोवायरस संक्रामक बीमारियों को रोकने के लिए टीका के रूप में उपयोग किया जाता है। इसके कई प्रकार के सीरम मुख्य तौर पर मुर्गियों और अन्य जानवरों में फ्लू को फैलने से रोकने के काम आते हैं।
बयान के मुताबिक रीकॉम्बिनेंट एवियन पैरामिक्सोवायरस-1 का उपयोग ‘सार्स-कोव-2’ के एक इम्यूनॉजिक (शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को जगाने वाले) प्रोटीन के तौर पर किया जाएगा। बाद में इसका उपयोग आगे के अध्ययन के लिए किया जा सकता है।
इस बारे में हेस्टर बायोसाइंस के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव गांधी ने कहा, ‘‘ कंपनी और आईआईटी-गुवाहाटी मिलकर कोरोना वायरस बीमारी से लड़ने के लिए एक रीकॉम्बिनेंट टीका विकसित करेंगे।
इसका विनिर्माण एक रक्षोपाय के तौर पर किया जाएगा। हेस्टर टीके के विकसित करने के शुरूआती चरण से लेकर इसके वाणिज्यिक स्तर पर जारी होने तक काम करेगी।’’ इस टीके की क्षमता के बारे में आईआईटी गुवाहाटी के जैवशास्त्र और जैवप्रौद्योगिकी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर सचिन कुमार ने कहा कि इस पर कोई टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। वह अनुसंधान टीम के प्रमुख होंगे।
भारत में कोविड-19 से जुड़े आंकड़े
संबंधित सरकारों की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक, देश के अलग-अलग राज्यों में रात नौ बजकर 30 मिनट तक कोरोना वायरस से संक्रमण/मौत के आंकड़े इस प्रकार हैं : राज्य/ यूटी पुष्ट मामले ठीक/अस्पताल से छुट्टी मौत अंडमान निकोबार 33 15 0 आंध्र प्रदेश 1332 287 31 अरुणाचल प्रदेश 1 1 0 असम 37 29 1 बिहार 383 64 2 चंडीगढ़ 68 18 0 छत्तीसगढ़ 37 34 0 दिल्ली 3314 1078 54 गोवा 7 7 0 गुजरात 4082 527 197 हरियाणा 311 225 3.
हिमाचल प्रदेश 41 25 2 जम्मू- कश्मीर 581 192 8 झारखंड 105 19 3 कर्नाटक 535 216 21 केरल 495 369 3 लद्दाख 22 16 0 मध्य प्रदेश 2387 377 120 महाराष्ट्र 9915 1593 432 मणिपुर 2 2 0 मेघालय 12 11 1 मिजोरम 1 1 0 ओडिशा 122 38 1 पुडुचेरी 9 5 1 पंजाब 375 104 19 राजस्थान 2393 584 52 तमिलनाडु 2162 1210 27 तेलंगाना 1009 374 25 त्रिपुरा 2 2 0 उत्तराखंड 54 34 0 उत्तर प्रदेश 2134 510 39 पश्चिम बंगाल 696 124 22 कुल 32,657 8,091 1064 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अबतक मामलों की संख्या 31,787 बताई है। इसके अलावा मंत्रालय ने बताया कि 1008 लोगों की मौत हुई है और कोरोना वायरस से संक्रमित 7797 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं।