प्री-डायबिटीज में ऐसे रखें अपना ख्याल, स्वस्थ्य रहेगी आपकी सेहत

By अंजली चौहान | Published: February 1, 2023 05:57 PM2023-02-01T17:57:35+5:302023-02-01T17:59:10+5:30

जानकारों का मानना है अगर समय रहते अपने खान-पान और जीवनशैली में कुछ बदलाव कर लिए जाए तो प्री-डायबिटीज से बचा जा सकता है। रोजमर्रा अपनी आदतों में छोटे-छोटे बदलाव करके हम प्री-डायबिटीज से छुटकारा पा सकते हैं। 

How to take care of yourself in pre-diabetes here are diet tips | प्री-डायबिटीज में ऐसे रखें अपना ख्याल, स्वस्थ्य रहेगी आपकी सेहत

फाइल फोटो: (प्रतिकात्मक फोटो)

Highlights प्री-डायबिटीक लोग अपने खान-पान में सुधार करके इसके जोखिम को कम कर सकते हैं। रोजाना व्यायाम करने से प्री-डायबिटीज का खतरा कम होता है। अपनी थाली में फल, सब्जी और मोटे अनाज को शामिल करना बेहद जरूरी है।

नई दिल्ली: डायबिटीज यानी मधुमेह के शिकार लोगों को अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना होता है। जरा सी लापरवाही के कारण डायबिटीज से पीड़ित लोगों को गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। मगर ऐसे बहुत कम लोग है जिन्हे प्री-डायबिटीज के बारे में पता है। प्री-डायबिटीज एक अवस्था है जो डायबिटीज के बेहद करीब है, यानी जब किसी का ब्लड शुगर लेवल खतरे के निशान से ठीक नीचे हो इस अवस्था को प्री डायबिटीज की श्रेणी में रखा जाता है। 

जानकारों का मानना है अगर समय रहते अपने खान-पान और जीवनशैली में कुछ बदलाव कर लिए जाए तो प्री-डायबिटीज से बचा जा सकता है। रोजमर्रा अपनी आदतों में छोटे-छोटे बदलाव करके हम प्री-डायबिटीज से छुटकारा पा सकते हैं। 

प्री-डायबिटीज में कैसे रखें अपना ख्याल?

रोजाना करें व्यायाम- अगर आप प्री-डायबिटीज से पीड़ित है तो आपको रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए। रोज नियमित रूप से व्यायाम करने से आपके शरीर में फुर्ती रहेगी और प्री-डायबिटीज का खतरा कम होगा। 

वजन पर कंट्रोल- प्री-डायबिटीज के मरीजों को अपना वजन बढ़ने नहीं देना है। वजन ज्यादा होने से प्री-डायबिटीज एक स्तर ऊपर उठ कर डायबिटीज की बीमारी में तब्दील हो सकता है। ऐसे में अपने वजन को कंट्रोल करने बेहद जरूरी है। 

खाने में लो कार्ब डाइट- अगर आपको प्री-डायबिटीज की दिक्कत है तो आपको खाने में कार्बोहाइडेट की मात्रा को कम करना चाहिए। ऐसा करने से आपका ब्लड शुगर लेवल कम करेगा और बढ़ेगा नहीं।

जीवनशैली में बदलाव- वर्तमान समय में हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में अपना ख्याल रखना भूल जाते हैं जो हमारी सेहत पर बुरा असर डालती है। मगर जीवनशैली में थोड़े से बदलाव से ही आप अपनी सेहत सुधार सकते हैं। टाइम से खाना, धूम्रपान न करना और समय से सो जाना, जैसी छोटे-छोटे बदलावों से हम प्री-डायबिटीज से बच सकते हैं।

प्री-डायबिटीज से बचने के लिए अन्य उपाय भी है, जिन्हें अपनाकर आप इसके खतरे को कम कर सकते हैं। आप खुदको स्वस्थ्य रखने के लिए भरपूर मात्रा में सब्जियां, फल, कॉफी, बाजारा, मोटा अनाज, जामुन आदि का सेवन करें। इससे आपको प्री-डायबिटीज से छुटकारा पाने में आसानी होगी। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में मौजूद सभी जानकारियां सामान्य जानकारी के आधार पर लिखी गई है, कृपया इस पर अमल करने से पहले अपने चिकित्सक की सलाह जरूर लें। Lokmat Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है) 

Web Title: How to take care of yourself in pre-diabetes here are diet tips

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे