लाइव न्यूज़ :

आंखों की रोशनी बढ़ाने के घरेलू उपाय : अब नहीं पड़ेगी नजर के चश्मे की जरूरत, आंखों की रोशनी बढ़ा देंगे ये 8 घरेलू उपाय

By उस्मान | Updated: January 8, 2021 14:45 IST

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए क्या करें : रोजाना कुछ आसान काम करके आंखों की रोशनी बढ़ाई जा सकती है

Open in App
ठळक मुद्देरोजाना की कुछ गलत आदतें आंखों की रोशनी कम कर सकती हैंबेहतर डाइट के जरिये आंखों को रखा जा सकता है दुरुस्तअन्हेल्दी लाइफस्टाइल बिगाड़ सकता है आंखों की सेहत

आंखें शरीर का सबसे संवेदनशील अंग हैं। अक्सर देखा गया है कि लोग आंखों की सही तरह देखभाल नहीं करते हैं। यही वजह है कि कम उम्र में ही बहुत से लोगों की आंखों पर नजर का चश्मा चढ़ जाता है। 

ज्यादातर लोग दिन-रात मोबाइल में लगे रहते हैं और जिसकी वजह से भी आंखों की रोशनी कमजोर होती जा रही है। इसके अलावा खराब जीवनशैली, देर तक टीवी देखना, लैपटॉप का इस्तेमाल और पोषक तत्वों से रहित आहार का सेवन भी इसका प्रमुख कारण हैं। 

हम आपको कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं जिनके जरिये आपको आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इन उपायों में बेहतर डाइट के साथ-साथ रोजाना किये जाने वाले कुछ कामों में सुधार करना शामिल हैं।  

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए

1) आंवले के पानी से आंखें धोने से या गुलाबजल डालने से आंखें स्वस्थ रहती हैं। रात को बादाम भिगोकर सुबह खाने और पानी पीने से आंखें स्वस्थ रहती हैं। इससे पानी गिरना, आंखें आना, आंखों की दुर्बलता आदि से राहत मिल सकती है। 

2) त्रिफला चूर्ण को रात्रि में पानी में भिगोकर, सुबह छानकर उस पानी से आंखें धोने से आंखों के रोशनी बढ़ सकती है। पैर के तलवों पर सरसों के तेल की मालिश करके सोएं। सुबह के समय नंगे पैर हरी घास पर चलें व नियमित रूप से अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें। इससे आपको फायदा होगा। 

3) अगर आपकी आंखों में जलन हो रही है, तो आप गुलाब जल से आंखे साफ कर सकते है। रूई के 2 बड़े टुकड़े लीजिए तथा इन्हें गुलाब जब में डुबोकर आंखों पर रखें। इससे आंखों की जलन दूर होगी। अगर आंखों की तकलीफ की वजह से सिर दर्द भी रहता है तो भी ये उपाय लाभदायक रहेगा। 

4) आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सुबह सूर्योदय से पहले नियमित रूप से हरी घास पर नंगे पैर चलना चाहिए। घास पर ओस की नमी रहती है नंगे पैर इस पर टहलने से बेचैन आंखों को तनाव से राहत मिलती है और रोशनी भी बढ़ती है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने घरेलू उपाय

5) पालक, पत्ता गोभी, हरी सब्जियों का खूब सेवन करें। इसके अलावा विटामिन ए से भरपूर पीले फल खाएं। विटामिन ए, सी और ई से भरपूर कई पीले फल आंखों के लिए फायदेमंद हैं। पपीता, संतरा, नींबू आदि के सेवन से दिन की रोशनी में देखने की क्षमता बढ़ती है।

6) नियमित रूप से अंगूर खाएं। अंगूर के सेवन से रात में देखने की क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा अनार के 5 से 6 पत्ते को पीस कर दिन में 2 बार लेप करने से दुखती आंख में लाभ होता हे और रोशनी भी बढ़ती है।

7) आंखों को सही रखने के लिए अच्छी नींद जरूरी है। नींद पूरी नहीं होने से आंखों के नीचे काला घेरा पड़ जाता है और रोशनी भी कम होती है। आपको रोजाना कम से कम आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए। 

8) आंखों की रोशनी तेज करने के लिए अपनी डाइट में प्याज और लहसुन को जरूर शामिल करें। इनमें सल्फर होता है जो आंखों के लिए ग्लूटाथाइन नामक एंटीऑक्सीडेंट तैयार करता है, जिससे रोशनी बढ़ती है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत