Diet Tips: दुबले-पतले शरीर को मजबूत और ताकतवर बानाने के 8 घरेलू उपाय

By उस्मान | Published: June 11, 2021 10:36 AM2021-06-11T10:36:24+5:302021-06-11T10:36:24+5:30

जानिये कमजोरी दूर करने के लिए आपको डाइट में किन-किन चीजों को शामिल करना चाहिए

how to get rid weakness: 8 foods and home remedies for weakness, anemia and thin body | Diet Tips: दुबले-पतले शरीर को मजबूत और ताकतवर बानाने के 8 घरेलू उपाय

हेल्दी डाइट टिप्स

Highlightsडाइट में जरूर शामिल करें ये चीजेंशरीर के बेहतर विकास के लिए प्रोटीन जरूरीबादाम, खजूर और केला जैसी चीजों से शरीर को मिलती है ताकत

आजकल खराब खान-पान और अनियमित जीवनशैली की वजह से अधिकतर लोग थकान, कमजोरी और दुर्बलता का सामना कर रहे हैं। खासकर युवाओं को यह समस्या अधिक है। अधिकतर लोग सेहत का सही ढंग से देख भाल नहीं कर पाते हैं और दुबले-पतले रह जाते हैं। 

कुछ लोग तो इतने दुबले होते हैं कि उन्हें दूसरे के सामने जाने में भी शर्मिंदगी होती है। हम आपको कुछ ऐसे घरेलु उपाय बता रहे हैं जिन्हें आजमाकर आप अपने दुबलेपन से छुटकारा पाकर शरीर को बलवान और ताकतवर बना सकते हैं। 

वजन बढ़ाने के घरेलु उपाय 
- रात के समय सोने से पहले 3-4 केले खाये और उसके साथ एक गिलास दूध का सेवन करें यह वज़न बढ़ने बहुत मदद करता है। दूध में शहद मिलाकर उसका नियमित सेवन करें इससे आपकी पाचन शक्ति भी ठीक रहती है।

- वजन बढ़ाने के लिए आप खरबूजा भी खा सकते हैं, हालांकि यह मौसमी फल है, लेकिन वजन बढ़ाने का एक अच्छा उपाय है। वजन बढ़ाने के लिए आप पीनट बटर ले और उसे ब्रेड के साथ लगाकर खाएं, यह अच्छा उपाय है।

- अगर आप अंडे खाते हैं तो आप अंडे का सेवन भी कर सकते हैं क्योंकि अंडे में प्रोटीन होता है जो शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। आप चावल खा सकते हैं। चावल तेजी से वजन बढ़ाने में मदद करता है। यदि हम चावल में सोयाबीन और कुछ सब्जियां मिलाकर खाएं तो यह पौष्टिक होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी रहता है।

- चिकन में प्रोटीन बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। सभी जानते हैं कि हमारा वजन कम करने और बढ़ाने में प्रोटीन का बहुत अधिक महत्व होता है। अगर आप बहुत तेजी से अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो चिकन एक बेहतर विकल्प है। 

- खजूर और केला खजूर बहुत मीठा फल होता है। बहुत से लोग खजूर के गुणों को नहीं जानते हैं। आपको बता दें कि खजूर में विटामिन और कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। सुबह कुछ खजूर और केले का शेक पीने से शरीर को ताकत मिलती है और चेहरे की सुंदरता भी बढ़ने लगती है।

- गुड़ में भरपूर मात्रा में कैल्‍शियम और फास्‍फोरस पाया जाता है। यह दोनों तत्‍व हड्डियों को मजबूती देने में बेहद मददगार हैं। अगर आप बहुत अधि‍क थकान या कमजोरी महसूस करते रहे हैं, तब भी गुड़ आपकी मदद कर सकता है। क्योंकि यह आपके शरीर में उर्जा के स्तर को बढ़ा देता है, और आपको थकान महसूस नहीं होती।

- मूंगफली में ज्या‍दा मात्रा में कैलोरी और वसा पाया जाता है। आप मूंगफली को हर प्रकार से प्रयोग कर सकते हैं। लंच और डिनर के बाद भी मूंगफली खाया जा सकता है। इसके प्रयोग से पेट तो नही भरता लेकिन शरीर को ज्यादा मात्रा में कैलोरी और फैट मिलता है।

- नारियल का दूध इसमें भरपूर मात्रा में तेल पाए जाते हैं। नारियल का दूध भोजन के लिए अच्छा तथा स्वादिष्‍ट जायके के लिए जाना जाता है। नारियल के दूध में भोजन पकाकर खाने से शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ेगी। सोयाबीन में सबसे अधिक प्रोटीन पाया जाता है। बता दें कि सोयाबीन प्रोटीन का सबसे बड़ा स्रोत है। रोज सुबह खाली पेट एक मुठ्ठी भीगी हुई सोयाबीन खाने से शरीर में ताकत और मर्दानगी शक्ति बढ़ जाती है। 

Web Title: how to get rid weakness: 8 foods and home remedies for weakness, anemia and thin body

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे