इम्यूनिटी कैसे बढ़ाये : इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बनाने के लिए आजमायें 8 घरेलू उपाय, शरीर अंदर से बनेगा मजबूत
By उस्मान | Published: February 26, 2021 04:06 PM2021-02-26T16:06:20+5:302021-02-26T16:06:20+5:30
कोरोना काल में इम्यून पावर बढ़ाना जरूरी है
कोरोना काल में इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाना जरूरी हो गया है। ऐसे लोग जिनकी इम्यून पावर कमजोर है, उन्हें संक्रमण का खतरा अधिक होता है। इसका कारण यह है कि इम्यून पावर कम होने से शरीर रोगों से लड़ने की क्षमता खो देता है।
मौसम में बदलाव होने से भी इम्यून सिस्टम पर प्रभाव पड़ता है। उदहारण के लिए अब सर्दियों का मौसम खत्म हो रहा है और गर्मी शुरू हो रही है। इस मौसम संक्रमण फैलने का अधिक खतरा होता है। यही वजह है कि आपको इस मौसम में सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार और फ्लू से पीड़ित कई लोग मिल जाएंगे।
इम्यूनिटी बढ़ाने के उपाय
एक्सपर्ट्स का मानना है कि आप अपने इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाकर मौसमी रोगों और संक्रमणों से बच सकते हैं। हम आपको कुछ उपाय बता रहे हैं जिनके जरिये आपकी इम्यून पावर बढ़ सकती है।
पर्याप्त नींद लें
ऐसा माना जाता है कि पर्याप्त नींद इम्यून सिस्टम के लिए बहुत जरूरी है। इसके लिए आपको कम से कम आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए। बच्चों को कम से दस घंटे सोना चाहिए। सोते समय शरीर साइटोकिनिन नामक पदार्थ का उत्पादन करता है जो प्रतिरक्षा प्रदान करता है।
इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फूड
फल-सब्जियों का सेवन बढ़ा दें
आपको अपने खाने में फल-सब्जियों का सेवन बढ़ाना चाहिए। इनके विटामिन और अन्य पोषक तत्व इम्यून पावर मजबूत बनाते हैं। इनक फाइबर स्वस्थ बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है।
प्रोबायोटिक्स
छाछ और दही प्रोबायोटिक्स के अच्छे स्रोत हैं। यह अच्छे बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है और खराब बैक्टीरिया को खत्म करता है। इसे डाइट में खूब शामिल करें। दही शरीर के समग्र स्वास्थ्य और पेट के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है।
कार्बोनेटेड ड्रिंक से बचें
शराब, कोला और इस तरह के किसी भी कार्बोनेटेड पेय से बचें। जब आप इन्हें पीते हैं, तो शरीर में पानी का स्तर कम हो जाता है। इससे आपको निर्जलीकरण और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। शुगर और फ्रक्टोज वाले पेय पदार्थों से बचें। यह सब लीवर के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इससे इम्यून सिस्टम कम होगा।
इम्यूनिटी बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय
खूब पानी पियें
आपको रोजाना कम से कम दो लीटर पानी पीना चाहिए। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में बहुत मदद करेगा। आप पानी के साथ सूप या जूस ले सकते हैं। इसके अलावा नींबू पानी, जूस और दलिया सभी महत्वपूर्ण हैं।
तनाव न लें
तनाव हार्मोन कोर्टिसोल में वृद्धि का कारण बनता है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को कम करता है। इसलिए इससे बचने की कोशिश करें। योग और ध्यान सभी मदद कर सकते हैं। नकारात्मक विचारों को मन में न रखें। इससे इम्यून सिस्टम भी कमजोर होगा।
इम्यून पावर बढाने के तरीके
योगासन करें
योग और ध्यान प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा दे सकते हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि रोजाना योगासन करने से आपको फायदा हो सकता है। इससे न केवल दिमाग शांत रहता है बल्कि इम्यून पावर बढ़ाने में भी मदद मिलती है।
विटामिन भी है जरूरी
कुछ महत्वपूर्ण विटामिन शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए आवश्यक हैं। विटामिन ए, विटामिन बी 6, विटामिन सी, विटामिन डी और विटामिन ई बहुत महत्वपूर्ण हैं। विटामिन ए के लिए आपको गाजर, चुकंदर, दूध, पत्तेदार सब्जियां, विटामिन बी 6, मछली, अंडे, पत्तेदार सब्जियां, दूध और विटामिन सी के लिए खट्टे फलों का सेवन करना चाहिए।