अगर रोज नहीं पीते हैं गर्म पानी तो आज से ही कर दें शुरू, दांत दर्द से देगा राहत, बंद नाक, सर्दी, खांसी तथा छाती के भारीपन को भी करेगा दूर

By आजाद खान | Published: February 5, 2022 06:20 PM2022-02-05T18:20:03+5:302022-02-05T18:24:51+5:30

गर्म पानी से बंद नाक, सर्दी, खांसी या छाती पर भारीपन से आराम मिलता है। इसे रोज खाली पेट इस्तेमाल करने की आदत डाल लें।

hot water everyday start today relief from toothache remove blocked nose cold cough chest heaviness health tipns in hindi | अगर रोज नहीं पीते हैं गर्म पानी तो आज से ही कर दें शुरू, दांत दर्द से देगा राहत, बंद नाक, सर्दी, खांसी तथा छाती के भारीपन को भी करेगा दूर

अगर रोज नहीं पीते हैं गर्म पानी तो आज से ही कर दें शुरू, दांत दर्द से देगा राहत, बंद नाक, सर्दी, खांसी तथा छाती के भारीपन को भी करेगा दूर

Highlightsगर्म पानी शरीर के लिए बहुत गुणकारी होता है और इसके कई फायदें भी हैं।यह हमारी शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाकर उसे फिट रखता है। सुबह एक गिलास गर्म पानी के इस्तेमाल से हम छोटी-छोटी बीमारियों को ऐसे ही दूर कर सकते हैं।

Hot Water: हमारे शरीर के लिए पानी बहुच जरूरी है। शरीर में जल की कमी होने से हमारे शरीर का संतुलन ही बिगड़ जाता है। ऐसे में गर्मी हो या सर्दी, हमारे शरीर को पानी की जरूरत पड़ती ही है। लेकिन अगर बात करें गर्म पानी का तो, यह भी हेल्थ के लिए काफी लाभकारी साबित होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि गर्म पानी को इस्तेमाल करने से क्या है इसके फायदें और कैसे गर्म पानी हमारे शरीर को फिट रख सकता है। 

गर्म पानी के फायदें (Hot Water Benefits)

गर्म पानी के कई फायदें हैं। अकसर आप बुजुर्गों को यह कहते हुए सुना होगा कि सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से सेहत अच्छा रहता है। यह बात बिल्कुल सही है। जानकार बताते हैं कि गर्म पानी से आपका इम्यूनिटी बढ़ता है और इसके साथ कई और फायदें भी मिलते हैं। तो ऐसे में आइए जानते है कि अगर आप सुबह में एक गिलास रोज गर्म पानी पीते हैं तो इससे आप आपको क्या क्या फायदें मिल सकती है। 

1.  गर्म पानी आपके पाचक शक्ति को बढ़ाता है

गर्म पानी से आपका पाचक शक्ति बढ़ता है। यह आपके खाने को पचाकर आपके सेहत को फिट रखता है। गर्म पानी की यह खूबी होती है कि यह रक्त वाहिकाओं को खोलता है जिससे आपका पाचन बेहतर होता है। अगर आप खाने के बाद गर्म पानी पीने की आदत डालते हैं तो इससे आपका शरीर फिट रहता हैं और ये आपके पाचन को भी मजबूत करता है। 

2. वजन घटाने में मदद करता है गर्म पानी

गर्म पानी वजन घटाने में आपकी मदद करता है। जानकारों का कहना है कि यह सबसे असरदार और तेज वजन घटाने वाले उपायों में से एक विकल्प है। खाली पेट एक गिलास गर्म पानी पीने से आपके आंतों को फूलने और उसके सिकुड़ने से रोकता है। यह चयापचय को भी ठीक करता है और इसे वजन घटाने के लिए एक उत्प्रेरक के काम के लिए भी जाना जाता है। 

3. दांतों के लिए लाभकारी साबित होता है गर्म पानी

गर्म पानी से आपके दांत अच्छे रहते हैं और यह एक लाभकारी उपाय है। अकसर ठंड पानी से आपके दांतों में सनसनाहट की समस्या होती है। लेकिन जब आप गर्म पानी को इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपको सनसनाहट की समस्या नहीं होगी और आपका दांत दर्द भी नहीं करेगा। गर्म पानी आपके दांतों की कीटाणुओं को मारकर उसे दर्द और सूजन से बचाता है। 

4. नाक और छाती को जाम होने से रोकता है गर्म पानी

गर्म पानी आपके नाक और छाती को जाम होने से रोकता है। अगर आप बंद नाक, सर्दी, खांसी या छाती पर भारीपन महसूस कर रहे हैं, तो ऐसे में गर्म पानी आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है। गर्म पानी से आपके शरीर को सही तापमान मिलता है जिससे नाक बंद और बलगम से जल्द छुटकारा मिलता है। 

5. जहरिले पदार्थों को दूर करता है गर्म पानी

हमारे शरीर में कई ऐसे पदार्थ होते है जो शरीर के लिए ठीक नहीं होते है। इन जहरिले पदार्थ को गर्म पानी बाहर निकाल कर बॉडी को फिट बनाता है। इससे आपकी पिंपल्स की भी समस्या दूर हो सकती है। गर्म पानी आपके शरीर की तापमान को बढ़ाकर अधिक पसीना निकालता है जिससे शरीर के जहरिले पदार्थ निकल जाते हैं और इससे पिंपल्स भी खत्म हो जाता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: hot water everyday start today relief from toothache remove blocked nose cold cough chest heaviness health tipns in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे