Pregnancy Tips : रोजाना करें ये 4 एक्सरसाइज, गर्भावस्था में नहीं होगी कोई समस्या, बच्चा भी होगा हेल्दी

By उस्मान | Published: October 22, 2019 11:13 AM2019-10-22T11:13:49+5:302019-10-22T11:29:44+5:30

Healthy Pregnancy Tips in Hindi: लेबर पेन से छुटकारा पाने के लिए आपको रोजाना ये एक्सरसाइज करनी चाहिए, इससे बच्चे की मांसपेशियां भी मजबूत बनती हैं.

Healthy Pregnancy Tips : follow these exercises and food during pregnancy for healthy mother and baby in Hindi | Pregnancy Tips : रोजाना करें ये 4 एक्सरसाइज, गर्भावस्था में नहीं होगी कोई समस्या, बच्चा भी होगा हेल्दी

Pregnancy Tips : रोजाना करें ये 4 एक्सरसाइज, गर्भावस्था में नहीं होगी कोई समस्या, बच्चा भी होगा हेल्दी

Highlightsइस दौरान किसी भी तरह का लापरवाही महिला और बच्चे के लिए मुसीबत बन सकती हैमजबूत मांसपेशियों के सहारे आप आराम से प्रसव पीड़ा को झेल सकती हैं

गर्भवस्था का समय किसी भी महिला के लिए सबसे सुखद अनुभव होता है। यह समय खुशी और जिम्मेदारी का होता है। इस दौरान किसी भी तरह का लापरवाही महिला और बच्चे के लिए मुसीबत बन सकती है। यही वजह है कि एक्सपर्ट इस दौरान बेहतर जीवनशैली और खानपान की सलाह देते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान एक्सरसाइज भी जरूरी है। इससे मां और बच्चे की सेहत बनती है। हम आपको कुछ एक्सरसाइज बता रहे हैं, जिन्हें हर महिला को गर्भावस्था के दौरान करना चाहिए।

1) पेट की एक्सरसाइज
इस एक्सरसाइज से पेट की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। इसके लिए जमीन पर पैरों को मोड़ कर बैठें और पीठ सीधी रखें। अब अपने पेट को अंदर की तरफ लें और टाइट करके 10 सेकंड तक इस पोजीशन में रहें। ध्यान रहे कि ऐसा करते वक्त आपको सांस नहीं रोकनी है। इस के बाद आराम से पहली अवस्था में लौट आएं। इस प्रक्रिया को 10 बार दोहराएं।

2) कैट ऐंड कैमल एक्सरसाइज
इससे पीठ और पेट को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इस अभ्यास को करने के लिए चटाई पर हाथों और घुटनों के बल बैठ जाएं। घुटने आपके कूल्हे की सीध में होने चाहिए और कलाई कंधों की सीध में रहे। पेट लटक न रहा हो। अब अपना सिर झुकाएं और अपने पेट को अंदर की तरफ ले जाएं। अपनी रीढ़ की हड्डी को ऊपर की तरफ निकालें। इस पोजीशन में 10 सेकंड रहें और सांस लेना बंद न करें।

3) स्क्वाट्स
इसे करने के लिए पैरों को कंधे के बराबर में खोलें। अपनी रीढ़ की दिशा में नाभी को अंदर खीचें और पेट को टाइट करें। धीरे-धीरे अपने शरीर को नीचे की ओर झुकाएं। जितना संभव हो नीचे जाने की कोशिश करें। सुनिश्चित कर लें कि आप के घुटने आप के पैरों की उंगलियों के पीछे हैं। पांच तक गिनती गिनें और फिर धीर-धीरे अपने शरीर को पहले वाली स्थिति में वापस ले आएं। इस प्रक्रिया को 5 बार दोहराएं।

4) कीगल एक्सरसाइज
यह एक्सरसाइज मूत्राशय, गर्भाशय और आंत का समर्थन करने वाली मांसपेशियों को मजबूत बनाती है। गर्भावस्था के दौरान इन मजबूत मांसपेशियों के सहारे आप आराम से प्रसव पीड़ा को झेल सकती हैं। इसे करने के लिए आपको ऐसा सोचना पड़ेगा जैसे आप मूत्र के प्रवाह को रोकने का प्रयास कर रही हों। ऐसा करते समय पैल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को कंट्रोल करेंगी। इस प्रक्रिया को 10 बार दोहराएं। यह एक्सरसाइज दिन में कम से कम तीन बार करें।

प्रेगनेंसी के दौरान इन चीजों को खाने से बचें
प्रेगनेंसी में कुछ चीजें आपको और आपके बच्चे के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए आपको इस दौरान कुछ चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए। इन चीजों में कच्चा और अधपका मांस, कच्चा दूध, कच्चा पनीर, लीवर, फिश ऑयल, कच्चे अंडे, कुछ तरह की मछलियां, शराब और कैफीन शामिल हैं। यह चीजें बच्चे के विकास को प्रभावित कर सकती हैं जिससे उसे कई तरह के हेल्थ इशू हो सकते हैं।  

English summary :
Pregnancy Tips in Hindi: Exercise is also necessary during pregnancy. It helps the health of mother and child. Here is the list of some exercises which every woman should do during pregnancy.


Web Title: Healthy Pregnancy Tips : follow these exercises and food during pregnancy for healthy mother and baby in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे