सावधान! सुबह उठते ही न करें ये 10 काम, होने लगेंगी खून, किडनी, आंत, दिल, हड्डियों की बीमारियां

By उस्मान | Published: November 19, 2019 05:08 PM2019-11-19T17:08:52+5:302019-11-19T17:08:52+5:30

ऐसे कामों से शरीर कम उम्र में ही कमजोर होने लगता है और आप बार-बार बीमार पड़ने लगते हैं.

Healthy lifestyle tips : bad morning habits that can cause of lifestyle diseases | सावधान! सुबह उठते ही न करें ये 10 काम, होने लगेंगी खून, किडनी, आंत, दिल, हड्डियों की बीमारियां

सावधान! सुबह उठते ही न करें ये 10 काम, होने लगेंगी खून, किडनी, आंत, दिल, हड्डियों की बीमारियां


खराब जीवनशैली और खानपान से जुड़ीं गलत आदतों के कारण ही लोग सबसे ज्यादा बीमार पड़ते हैं। इससे बहुत से लोगों का शरीर कम उम्र में ही कमजोर होने लगता है। इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होने से लोग बार-बार बीमार पड़ते हैं। हम आपको कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें सुबह उठकर करने से शरीर बेहद कमजोर हो जाता है।

1) मोबाइल चलाना
आजकल ज्यादातर युवा लड़के सुबह उठे ही मोबाइल का इस्तेमाल करने लगते हैं, इससे आंखों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है, इससे आँखें धीरे धीरे कमजोर होने लगती हैं, और आँखें खराब भी हो सकती हैं।


 
2) चाय पीना
बहुत से लोगों को सुबह उठते ही चाय पीने की आदत होती है, इससे पेट में गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी परेशानियां होने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए सुबह उठकर सबसे पहले पानी पीना चाहिए, उसके बाद ही चाय या किसी अन्य चीज का सेवन करें।

3) स्नान करना
कुछ लोग सुबह उठते नहाने के लिए चले जाते हैं, ऐसा नही करना चाहिए, क्योंकि सुबह के समय बॉडी का तापमान अधिक होता है और तुरंत नहाने से बॉडी के तापमान में अचानक गिरावट आ जाती है, इससे आप बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए उठने के कम से कम 20 से 25 मिनट के बाद ही नहायें। 

4) धूम्रपान करना
यूं तो धूम्रपान चाहें किसी भी वक्त किया जाए, नुकसानदेह ही होता है लेकिन सुबह सोकर उठने के तुरंत बाद सिगरेट पीना बहुत अधिक खतरनाक हो सकता है। इससे कैंसर होने की आशंका बहुत अधिक बढ़ जाती है।

5) मसालेदार खाना
सुबह के समय बहुत अधिक मसालेदार खाना खाने से परहेज करना चाहिए। सुबह के समय जितना हल्का और पौष्ट‍िक खाना खा सकें, उतना बेहतर।

6) एकदम से बिस्तर से उठना
ऐसा करने से बीपी एकदम से लो हो सकता है। चक्कर आ सकते हैं। हार्ट अटैक भी आ सकता है। इसलिए धीरे-धीरे उठें। बॉडी स्ट्रेच करें। पैरों को मूव करें। पूरी बॉडी में ब्लड सप्लाई नॉर्मल होने दें।

7) ठंडा पानी पीना
इससे कब्ज की प्रॉब्लम हो सकती है। बॉडी डिहाइड्रेट हो सकती है। एनर्जी की कमी हो सकती है। सुबह उठकर सबसे पहले 2-4 हल्का गुनगुना या शहद के साथ गर्म पानी पिएं। इससे बॉडी डिटॉक्स होगी। पेट साफ होगा।

8) बहुत ज्यादा हैवी या मीठा खाना
इसके कारण थकान, मोटापा बढ़ना, सुस्ती रहना, शुगर और BP बढ़ने जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। सुबह के नाश्ते में ओटमील, दूध, अंडे, दलिया, गुनगुना नींबू पानी जैसे फूड्स फायदेमंद होते हैं।

9) धूप न लेना
इसके कारण बॉडी में जरूरी विटामिन डी की कमी हो जाती है। यह सिर्फ सुबह की धूप से ही मिलता है। सुबह लगभग आधा घंटा गुनगुनी धूप सेंकें। शरीर को ढंके नहीं और ज्यादा देर धूप में न बैठें। 

10) एक्सरसाइज नहीं करना 
एक्सरसाइज नहीं करने से मोटापा, थकान, एनर्जी की कमी, बीपी, डायबिटीज की समस्या हो सकती है। इसलिए मॉर्निंग वॉक, जिम या घर पर आधे घंटे की एक्सरसाइज से हेल्थ अच्छी रहती है।

इस बात का रखें ध्यान

कई अध्ययन और एक्सपर्ट इस बात का दावा करते हैं कि रोजाना सुबह उठकर सिर्फ 15 मिनट एक्सरसाइज करने और हेल्दी ब्रेकफास्ट लेने से स्वस्थ और लंबा जीवन जी सकते हैं।

Web Title: Healthy lifestyle tips : bad morning habits that can cause of lifestyle diseases

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे