सावधान! सुबह उठते ही न करें ये 8 काम, 22 की उम्र में शरीर हो जाएगा कमजोर

By उस्मान | Published: January 15, 2020 01:09 PM2020-01-15T13:09:26+5:302020-01-15T13:09:26+5:30

जीवनशैली और खान-पान की आदतें बिगड़ने की वजह से आजकल लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। 

Healthy life tips : Common mistakes you make in the morning that can ruin your health life | सावधान! सुबह उठते ही न करें ये 8 काम, 22 की उम्र में शरीर हो जाएगा कमजोर

सावधान! सुबह उठते ही न करें ये 8 काम, 22 की उम्र में शरीर हो जाएगा कमजोर

जीवनशैली और खान-पान की आदतें बिगड़ने की वजह से आजकल लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। हर समय मोबाइल में बिजी रहना, समय पर खाना नहीं खाना, खाने में उल्ट-सीधी चीजें शामिल करना जैसे काम ही बीमारियों की असली जड़ हैं। यह ऐसी आदतें हैं, जो कम उम्र में शरीर को कमजोर कर देती हैं। अगर आपको स्वस्थ रहना है, तो आपको तुरंत इन गलतियों को सुधार लेना चाहिए। 

सुबह उठते ही पानी पीना

कोई व्यक्ति ऐसे होते है जो सुबह बिना मुंह साफ किए ही पानी का सेवन करते हैं। जिसके कारण रात भर हमारे मुह में पनपे हुए बैक्टीरिया हमारे शरीर के अंदर चले जाते हैं जिनके कारण हमारे पेट में इन्फेक्शन व पाचन से संबंधित समस्या हो जाती है। इसलिए हमें इस आदत को सुधारने की आवश्यकता है।

सुबह उठते ही मोबाइल चलाना

बहुत से व्यक्ति ऐसे होते हैं। जो सुबह उठते ही अपने मोबाइल के लग जाते हैं। जिसके कारण मोबाइल से निकलने वाली हानिकारक किरणे हमारी आंखों के लिए बहुत ही घातक होती है। और अगर हम लगातार ऐसा करते हैं तो इससे हमारा शरीर भी कमजोर हो जाता है।

खाली पेट चाय पीना

कई व्यक्ति जो खाली पेट सुबह के समय चाय का सेवन करते हैं लेकिन ऐसा करने से हमारे पाचन तंत्र पर प्रभाव पड़ता है जिससे हमारे पेट में गैस एसिडिटी और कब्ज की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

उठते ही नहाने चले जाना

वैसे तो हमारे लिए नहाना बहुत ही लाभदायक है। लेकिन सुबह उठते ही कोई व्यक्ति स्नान करने के लिए चले जाते हैं इस समय स्नान करने से हमारी बॉडी का तापमान सामान्य नहीं रहता है। तो जब हम नहाते हैं तो हमारा शरीर का तापमान बिगड़ जाता है। और हमारे सर्दी जुखाम जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती है। 

बिस्तर से एक दम खड़े हो जाना

एकदम से बिस्तर से उठना ऐसा करने से बीपी एकदम से लो हो सकता है। चक्कर आ सकते हैं। हार्ट अटैक भी आ सकता है। इसलिए धीरे-धीरे उठें। बॉडी स्ट्रेच करें। पैरों को मूव करें। पूरी बॉडी में ब्लड सप्लाई नॉर्मल होने दें।

उठते ही बीड़ी-सिगरेट पीना

यूं तो धूम्रपान चाहें किसी भी वक्त किया जाए, नुकसानदेह ही होता है लेकिन सुबह सोकर उठने के तुरंत बाद सिगरेट पीना बहुत अधिक खतरनाक हो सकता है। इससे कैंसर होने की आशंका बहुत अधिक बढ़ जाती है।

तेज लाइट जलाना

चूंकि आप नींद के दौरान आपकी आंख अंधेरे में थी और सुबह उठते ही तेज लाइट जलाने या खिड़कियों के पर्दे खोलने से आंखों पर तेज रौशनी का असर पड़ सकता है। सुबह उठते ही घर में हल्की रोशनी करें क्योंकि सुबह की रोशनी की सुबह की रोशनी कोर्टिसोल को बढाती है जो शरीर के लिए जरूरी है।

एक्सरसाइज नहीं करना

एक्सरसाइज नहीं करने से मोटापा, थकान, एनर्जी की कमी, बीपी, डायबिटीज की समस्या हो सकती है। इसलिए मॉर्निंग वॉक, जिम या घर पर आधे घंटे की एक्सरसाइज से हेल्थ अच्छी रहती है।

इस बात का रखें ध्यान 

अगर आपको स्वस्थ और लंबा जीवन जीना है, तो आपको सुबह उठते ही इन गलतियों को करने से बचना चाहिए। एक्सपर्ट मानते हैं कि सुबह उठकर हल्का गुनगुना पानी पीने और एक्सरसाइज करके हेल्दी प्रोटीन वाला नाश्ता करने से आपको पूरे दिन के लिए भरपूर ऊर्जा मिलती है। 

Web Title: Healthy life tips : Common mistakes you make in the morning that can ruin your health life

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे