Healthy Diet Tips: स्वस्थ और लंबा जीवन जीना है तो सुबह 10 बजे तक गलती से भी न खायें ये 5 चीजें

By उस्मान | Published: April 16, 2020 11:41 AM2020-04-16T11:41:05+5:302020-04-16T11:41:05+5:30

Healthy Diet Tips: स्वस्थ और लंबा जीवन जीने के लिए सिर्फ हेल्दी चीजों का सेवन जरूरी नहीं बल्कि खाने-पीने का सही समय का ध्यान रखना भी महत्वपूर्ण है

Healthy Diet Tips: what foods are best to avoid eating before 10 AM to stay both healthy and fit | Healthy Diet Tips: स्वस्थ और लंबा जीवन जीना है तो सुबह 10 बजे तक गलती से भी न खायें ये 5 चीजें

Healthy Diet Tips: स्वस्थ और लंबा जीवन जीना है तो सुबह 10 बजे तक गलती से भी न खायें ये 5 चीजें

स्वस्थ और लंबा जीवन जीने के लिए हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी है। लेकिन उससे भी ज्यादा खाने-पीने के समय का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर आप समय पर नहीं खाते हैं, हेल्दी चीजें भी फायदा नहीं करती हैं। संभव है आप हेल्दी चीजों का खूब सेवन करते हों लेकिन अक्सर बीमार रहते हैं, तो ऐसा आपके खाने-पीने की गलत टाइमिंग की वजह से हो सकता है। 

कुछ एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स सुबह का नाश्ता जरूरी बताते हैं हालांकि कुछ इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। वैसे नाश्ता दिन का पहला खाना होता है जिसे छोड़ना नहीं चाहिए। हेल्दी और फिट रहने के लिए नाश्ता जरूरी है। नाश्ता करने से आपके शरीर को पूरे दिन के लिए ऊर्जा मिलती है। 

अक्सर देखा गया है कि बहुत से लोग सुबह नाश्ता नहीं करते हैं और कुछ तो जो भी मिलता है उसे खा लेते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो सुबह का नाश्ता हेल्दी होना चाहिए और सबसे जरूर बात है कि नाश्ता हमेशा समय पर ही करना चाहिए। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको सुबह दस बजे से पहले तक खाने से बचना चाहिए। ऐसा नहीं करने से आपको कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

1) फ्लेक्स और सेरेल्स 
चूंकि इसे बनाना आसान है, तो अधिकतर लोग नाश्ते में इन्हें खाना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि इनमें चीनी की बड़ी मात्रा होती है जो बाद में पेट की चर्बी बन सकती है। इसके अलावा इनमें कैलोरी की मात्रा भी अधिक होती है, जो वजन बढ़ाने में सहायक है। इसके बजाय आपको शुगर फ्री घर का बना दलिया खाना चाहिए, जिसमें फाइबर की एक स्वस्थ मात्रा होती है और लगभग कोई चीनी नहीं होती है।

2) पेनकेक्स
कई लोग नाश्ते में या ऑफिस जाने के बाद जमे हुए पेनकेक्स, वेफल्स और कुकीज़ खाना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि इनमें रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट होते हैं। रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट दिन में भूख बढ़ाने का काम करते हैं। इसके अलावा इनमें बहुत कम फाइबर होता है और अधिक मात्र में ट्रांस फैट होता है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं।

6 Foods You’d Better Avoid Before 10 AM to Keep Your Body Fit

3) बिना वसा वाला दही
बिना वसा वाला दही नाश्ते के लिए एक व्यापक रूप से उपलब्ध विकल्प बन गया है। दुर्भाग्य से, इसमें अक्सर स्वाद और थोड़ा प्रोटीन जोड़ने के लिए कई शुगर मिक्स होते हैं। अध्ययनों से यह भी पता चला है कि फुल फैट वाले दही वास्तव में वजन कम करने में मदद करते हैं। सुबह में प्रोटीन का सेवन आपको दिन के दौरान कम भूख महसूस करने में मदद कर सकता है। इसके बजाय आपको बिना चीनी वाले फुल फैट वाले दही का सेवन करना चाहिए। 

4) फ्रूट जूस 
अधिकांश फलों के रस में सोडा जितनी ही चीनी होती है। इसमें लगभग कोई फाइबर भी नहीं होता है। यही वजह है कि जूस नाश्ते के लिए बेहतर विकल्प नहीं है। इसके बजाय आपको साबुत फल खाने चाहिए। यह आपके पाचन तंत्र को सुबह सक्रिय करने और बाद के भोजन में उच्च कैलोरी सेवन के लिए तैयार करने का एक शानदार तरीका है।

5) बटर टोस्ट
अधिकांश लोगों को लगता है कि इस चीज को नाश्ते में ही तो खाया जाता है। आपको बता दें कि सुबह उठकर नाश्ते में इस खाने से आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। मक्खन में वसा होता है जो आपको विटामिन को संसाधित करने में मदद करता है लेकिन इसमें बहुत अधिक मात्रा में संतृप्त वसा भी होता है जो आपके दिल को नुकसान पहुंचा सकता है और साथ ही वजन भी बढ़ा सकता है। इसके बजाय आप अपने टोस्ट पर पीनट बटर लगाएं।

Web Title: Healthy Diet Tips: what foods are best to avoid eating before 10 AM to stay both healthy and fit

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे