Diet tips: कमजोर लोग खायें ये 10 चीजें, शरीर बनेगा ताकतवर, खून की कमी होगी दूर, चहरे पर आएगा निखार

By उस्मान | Published: June 8, 2020 05:08 PM2020-06-08T17:08:56+5:302020-06-08T17:12:08+5:30

Healthy diet tips: इन चीजों के सेवन से न सिर्फ कमजोरी दूर होती है बल्कि शरीर में खून की कमी भी दूर होती है

Healthy diet tips: include these foods in your diet to get rid weakness, anemia, | Diet tips: कमजोर लोग खायें ये 10 चीजें, शरीर बनेगा ताकतवर, खून की कमी होगी दूर, चहरे पर आएगा निखार

नाश्ते में ओट्स खायें

Highlightsथकान और कमजोरी दूर करती हैं ये चीजेंलोग सिर्फ मोटापे से ही नहीं दुबलेपन से भी परेशान हैं आलू कार्बोहाइड्रेट का बेहतर स्रोत है

अधिकतर लोग मोटापे से परेशान हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो दुबले-पतले हैं और अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं। अगर तमाम प्रयास के बावजूद आपका वजन नहीं बढ़ रहा है, तो हो सकता है आप खानेपीने को लेकर कुछ गड़बड़ी कर रहे हैं। 

शरीर जितना कमजोर होता है उतना ही ज्यादा कमजोरी और थकान महसूस करते हैं औऱ इन्हीं कारणों से कई बीमारी के शिकार हो जाते हैं। बीमारियों से दूर रहने के लिए हमें कई खानपान पर विशेषतौर पर ध्यान रखना चाहिए। 

शरीर में किसी भी प्रकार की कमजोरी होने से जीवन में दुख और समस्याओं को बढ़ावा मिलता है। यदि किसी पुरुष में कमजोरी हो तो उसका वैवाहिक जीवन भी सुखी नहीं रहता।

अगर आपका वजन कम है और आप वजन बढ़ाने के लिए पिज्जा या बर्गर जैसी चीजें खाते हैं, तो आपको ऐसा करने के जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ ऐसी टेस्टी ब्रेकफास्ट रेसिपी बता रहे हैं, जिनसे आप हेल्दी तरीके से अपना वजन बढ़ा सकते हैं।

घी
घी हमारे सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है। यदि शरीर में कमजोरी महसूस हो रही हो तो घी का सेवन जरूर करें। रोज शाम का भोजन करने के बाद घी और शहद को मिलाकर इसका सेवन करें। इससे याददाश्त के साथ साथ शरीर की ताकत भी बढ़ती है।

केला
केला कमजोर शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाता है। कहते हैं कि दोपहर के खाने के थोड़ी देर बाद दो केले खाने से यौन दुर्बलता खत्म होती है और शरीर मजबूत होता है, हालांकि केला सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए।

आंवला
ताकत के लिए आंवला एक बहुत बड़ा चमत्कारी उपाय है। लगभग 10 ग्राम हरे और कच्चे आंवला को शहद के साथ जरूर खाएं। इसे रोज सुबह किसी खट्टे फल की तरह शहद लगाकर खाएंगे तो शारीरिक कमजोरी छूमंतर हो जाएगी।

आलू
दुबले- पतले हैं तो आपको यह मोटे- ताजे बनाने में काफी मददगार साबित हो सकता है। आलू दुनिया की सबसे ज्यादा खाने के लिए उगाई जाने वाली सब्जी है। आलू में विटामिन सी, पोटेशियम, विटामिन बी6 प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके अलावा आलू में मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन और जिंक भी मौजूद होता है। आलू से हमें कार्बोहाइड्रेट के रूप में स्टार्च प्राप्त होता है जिसका कुछ हिस्सा फाइबर की तरह काम करता है।

दलिया 
फाइबर से भरपूर दलिया ना केवल हेल्दी तरीके से आपका वजन बढ़ाता है बल्कि आपकी भूख को कंट्रोल में भी रखता है। आप इसमें विभिन्न सब्जियां मिलाकर इसके पोषक तत्वों को बढ़ा सकते हैं।

ड्राई फ्रूट्स मिल्कशेक अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको रोजाना एक गिलास ड्राई फ्रूट्स मिल्कशेक पीना चाहिए। आपको बता दें कि बादाम प्रोटीन और कैलोरी का बेहतर स्रोत है। वजन बढ़ाने के लिए अपने शेक में बादाम मिलाएं। अधिक कैलोरी और टेस्ट के लिए आप कोकोनट मिल्क ले सकते हैं।

ओट्स
बेशक कई लोग ओट्स को वजन कम करने के लिए खाते हैं लेकिन अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको इसमें कुछ दूसरी हेल्दी चीजें मिक्स करनी चाहिए। यानीं आप एक कटोरी ओट्स में बादाम का दूध, तीन अंडों का सफेद हिस्सा और एक अंडे की जर्दी डालकर खा सकते हैं। ऐसा करने से इसमें कैलोरी की संख्या बढ़ जाती है।

अंजीर
एक दिन में एक कप अंजीर खाने से शरीर को लगभग 240 मिलीग्राम कैल्शियम मिलता है। इसके अलावा इसमें फाइबर, विटामिन के और पोटेशियम भी पाया जाता है। रोजाना खाली पेट अंजीर खाने से कब्ज, पाचन संबंधित समस्याएं भी दूर होती हैं।

पराठा और दलिया
वजन बढ़ाने के लिए आपको सुबह नाश्ते में नियमित रूप से पराठे खाने चाहिए। आप गेहूं, बाजरा या ज्वार का पराठा बना सकते हैं। इसे टेस्टी बनाने के लिए इसमें विभिन्न तरह की सब्जियां जरूर मिलाएं। ध्यान रहे कि पराठा बनाने के लिए बहुत ज्यादा तेल का इस्तेमाल ना करें। फाइबर से भरपूर दलिया ना केवल हेल्दी तरीके से आपका वजन बढ़ाता है बल्कि आपकी भूख को कंट्रोल में भी रखता है। आप इसमें विभिन्न सब्जियां मिलाकर इसके पोषक तत्वों को बढ़ा सकते हैं।

Web Title: Healthy diet tips: include these foods in your diet to get rid weakness, anemia,

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे