Diet Tips: मर्दों के लिए वरदान है यह फल, थकान, कमजोरी दूर कर शरीर को बनाता है बलवान, यह भी हैं 10 फायदे

By उस्मान | Published: May 6, 2020 11:18 AM2020-05-06T11:18:53+5:302020-05-06T13:27:23+5:30

Healthy Diet Tips: अगर आप लॉकडाउन में घर में बनद रहकर थकान, कमजोरी, सुस्ती महसूस करने लगे हैं, तो आज ही से इसे खाना शुरू कर दें

Healthy diet tips in lockdown: include chiku or sapota in your diet to get rid anemia, weakness, depression, anxiety | Diet Tips: मर्दों के लिए वरदान है यह फल, थकान, कमजोरी दूर कर शरीर को बनाता है बलवान, यह भी हैं 10 फायदे

Diet Tips: मर्दों के लिए वरदान है यह फल, थकान, कमजोरी दूर कर शरीर को बनाता है बलवान, यह भी हैं 10 फायदे

कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन की वजह से अगर आप भी अपने घर में बैठकर थकान, सुस्ती और कमजोरी का शिकार हो रहे हैं, तो आपको आज ही से आसानी से मिलने वाले फल चीकू का सेवन शुरू कर देना चाहिए। 

अनियमित खानपान, खानपान में पौष्टिक तत्वों की कमी और कुछ गलत आदतें जैसे- शराब, सिगरेट, गुटखा, पान इत्यादि का सेवन के कारण ज्यादातर पुरुष कमजोरी की समस्या से परेशान रहते हैं। 

कमजोरी को दूर करने के लिए ना जाने में कई तरह के फल फ्रूट्स इत्यादि का सेवन करते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने जा रहे हैं जो खाते ही एनर्जी देता है और इस फल को हर मर्द को खाना चाहिए। 

सबसे खास बात यह है कि यह फल आपको हर जगह आसानी से और सस्ते में उपलब्ध हो जाता है। इस फल के सेवन से एक नहीं अनेक फायदे होते हैं। इस फल में इतना ताकत होता है कि ताकतवर फलों में सबसे अच्छा माना जाता है।

चीकू फल में फास्फोरस, जिंक, मैग्नीशियम, आयरन, पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। इतना ही नहीं इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी होता है जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है।

1) इन्फेक्शन से बचाने में सहायक। इसमें एंटी वायरल व एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। यही वजह है कि रोजाना चीकू खाने से किसी भी तरह का कोई इन्फेक्शन शरीर में असर नहीं कर पाता।

2) चीकू में खनिज लवण प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जिससे हमारे शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है। जिससे कई रोगों से लड़ने में हमारे शरीर को मदद मिलता है।

3) चीकू फल में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए यह पाचन तंत्र के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। इसके सेवन से हमारी पाचन क्रिया स्वस्थ बनी रहती है।

4) चीकू फल का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है।

5) चीकू में कैल्शियम मौजूद होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इसलिए बड़े बुजुर्गों को चीकू का जरूर सेवन करना चाहिए।

6) चीकू फल में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो आंखों की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

7) चीकू फल मूत्र वर्धक के रूप में भी काम करता है, जिसके कारण पेशाब के रास्ते शरीर के विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में मददगार होता है।

8) चीकू फल के बीज को पीसकर सेवन करने से गुर्दे की पथरी पेशाब के रास्ते बाहर निकल जाती है।

9) एक्सरसाइज करने वाले लोगों को चीकू का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद ग्लूकोज शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। वहीं चीकू में जिंक मौजूद होता है जो सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने में मददगार होता है।

10) अवसाद के लिए कई बार चिंता, परेशानी, डिप्रेशन से सर दुखने लगता है। मन भारी रहता है। ऐसे में आपको चीकू फल खाना चाहिए। मन बहुत शांत रहता है। इसके अलावा यह सर्दी-जुकाम की परेशानी से भी दूर रखता है।

English summary :
Phosphorus, zinc, magnesium, iron, potassium are found in abundance in Chiku fruit. Not only this, it contains Vitamin A, Vitamin B, Vitamin C due to which the body gets energy.


Web Title: Healthy diet tips in lockdown: include chiku or sapota in your diet to get rid anemia, weakness, depression, anxiety

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे