Diet Tips: दूध पीने से पहले या बाद में इन 7 चीजों को खाने से बचें, शरीर बन जाएगा बीमारियों का अड्डा

By उस्मान | Published: September 18, 2020 10:41 AM2020-09-18T10:41:36+5:302020-09-18T10:41:36+5:30

हेल्दी डाइट टिप्स : कुछ लोग कच्चे दूध के साथ केले खाते हैं, जानिये यह कॉम्बिनेशन क्यों गलत है

Healthy diet tips in Hindi: foods do not eat before and after drink milk | Diet Tips: दूध पीने से पहले या बाद में इन 7 चीजों को खाने से बचें, शरीर बन जाएगा बीमारियों का अड्डा

हेल्दी डाइट टिप्स

Highlightsआयुर्वेद में दूध पीने के तमाम फायदे बताए गए हैंइसका सेवन सही समय पर किया जाए तभी मिलेगा फायदादूध का सेवन हर चीज के साथ नहीं करना चाहिए

शरीर के लिए जरूरी सभी पौषक तत्वों से भरपूर दूध का सेवन करने से शरीर का बेहतर तरीके से विकास होने में मदद मिलती है। इसमें कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन ए, डी, के और ई सहित फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयोडीन व कई खनिज और वसा तथा ऊर्जा भी होती है। 

आयुर्वेद में दूध पीने के तमाम फायदे बताए गए हैं लेकिन ये तभी मिलेंगे जब इसका सेवन सही समय पर किया जाएगा। बताया जाता है कि अगर आप दूध पीते हैं तो इसे या तो सुबह के समय पिएं या फिर रात में सोने से पहले पियें। तब ही यह शरीर के लिए बेहत तरीके से काम करता है।

लेकिन आपको दूध के पीने का समय के साथ-साथ इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है कि आप दूध के साथ किसी चीज का सेवन तो नहीं कर रहे हैं। दरअसल दूध अपनेआप में एक संपूर्ण आहार है। 

The dish on dairy - Harvard Health

यही वजह है कि एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि दूध का सेवन हर चीज के साथ नहीं करना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार कुछ ऐसी चीजें हैं जिनके साथ दूध का सेवन करने से शरीर का विकास होने की जगह नुकसान हो सकता है। 

नमकीन चीजों के साथ दूध 
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, नमक और दूध का एक साथ सेवन करना खुदकुशी करने के बराबर माना जाता है। इससे लीवर गलने की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। असल में, दूध में प्रोटीन और नमक में आयोडीन की मात्रा अधिक होने से इनका एक साथ सेवन लीवर को खराब करने का कोई करता है।

Khasta Namkeen Recipe: How to Make Khasta Namkeen Recipe | Homemade Khasta Namkeen Recipe

प्याज के साथ दूध 
दूध पीने से पहले या तुरंत बाद कच्चा प्याज खाने से स्किन इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ता है। ऐसे में दाद व खुजली की परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं।

केले के साथ दूध
जिन लोगों को अपना वजन बढ़ना हो उन्हें रोजाना दूध में केले मिक्स कर बनाना शेक बनाकर पीने से लाभ मिलता है। मगर कफ से परेशान लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

Reasons why you should not have banana and milk together | The Times of India

मछली के साथ दूध
मछली खाने के बाद भूल से भी दूध या इससे बनी किसी चीज को खाने से बचना चाहिए। नहीं तो स्किन पर सफेद दाग पड़ सकते हैं। इतना ही नहीं आपको दाग के अलावा कई अन्य स्किन रोग भी हो सकते हैं। 

मसालेदार चीजों के साथ दूध
मसालेदार भोजन के साथ या तुरंत बाद दूध पीने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है।‌ इससे खाना पचाने में दिक्कतों का सामना करने के साथ पेट दर्द, जलन, गैस आदि की समस्याएं होने लगती है।

How To Eat Spicier Food (And Actually Enjoy It!) | Marigold Maison

उड़द की दाल के साथ दूध
अक्सर लोग रात को उड़द दाल का सेवन करने के बाद दूध पी लेते हैं। मगर ऐसा करने से इन्हें पचाने में दिक्कतें आती है। साथ ही पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

खट्टी चीजों के साथ दूध
दूध पीने के तुरंत बाद दही, नींबू या कोई खट्टी चीजें खाने से बदहजमी होने का सामना करना पड़ सकता है। असल में, इससे पेट में जाकर दूध फट जाने से एसिडिटी, उल्टी या मतली आदि का खतरा बढ़ता है।

Web Title: Healthy diet tips in Hindi: foods do not eat before and after drink milk

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे