चावल, मांस, फल, दूध, दही, बादाम अच्छी तरह जान लें इन्हें खाने का सही समय, वरना शरीर कभी नहीं बनेगा ताकतवर

By उस्मान | Published: February 28, 2020 11:01 AM2020-02-28T11:01:14+5:302020-02-28T11:01:14+5:30

Healthy diet tips in Hindi: अगर आप हेल्दी चीजें खा रहे हैं और आपका शरीर फिर भी कमजोर और सुस्त है, तो यह गलती कर रहे हैं

Healthy diet tips in Hindi: best time to eat fruit, dry fruit, yogurt, rice, meet, chocolate, dairy products for healthy body | चावल, मांस, फल, दूध, दही, बादाम अच्छी तरह जान लें इन्हें खाने का सही समय, वरना शरीर कभी नहीं बनेगा ताकतवर

चावल, मांस, फल, दूध, दही, बादाम अच्छी तरह जान लें इन्हें खाने का सही समय, वरना शरीर कभी नहीं बनेगा ताकतवर

हर चीज की तरह खाने-पीने के नियम होते हैं और बेहतर सेहत के लिए इन नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग कभी भी कुछ भी खा लेते हैं। एक्सपर्ट मानते हैं कि शरीर के बेहतर विकास और कामकाज के लिए सिर्फ खाना-पीना ही काफी नहीं होता है बल्कि समय, मात्रा और गुणवत्ता भी मायने रखती है। 

कुछ लोग हेल्दी चीजें खाने के बाद भी कमजोर और सुस्त होते हैं। इसका एक सबसे बड़ा कारण सही समय पर नहीं खाना हो सकता है। गलत समय पर खाने से कुछ हेल्दी चीजें भी शरीर को फायदा नहीं पहुंचती हैं। हम आपको ऐसी ही कुछ हेल्दी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप सही समय पर खाएंगे तो आपको ज्यादा फायदा होगा। 

केला
दिन के अंत तक शरीर में भोजन को तोड़ने के लिए पाचन एंजाइम कम होने लगते हैं। यही वजह है कि शाम होने तक जब कोई ठोस चीज खाने से उसे पचाने में मुश्किल होती है जिस वजह से पेट में  सूजन और दर्द होने का खतरा होता है। केला एक ठोस यानी संपूर्ण आहार है इसलिए इसे सुबह या शाम को नहीं बल्कि दोपहर में लंच में खाना चाहिए। केले में एक एल्कलाइन पीएच और पोटेशियम होता है, इसलिए यह हीटबर्न के खिलाफ एक नैचुरल एंटासिड के रूप में काम करता है।

सेब
शाम के समय सेब नहीं खाना चाहिए। फल में नैचुरल एसिड आपके पेट में एसिड के स्तर को बढ़ाते हैं, जिससे असुविधा हो सकती है। जैसे-जैसे रात में आपका पाचन धीमा हो जाता है, सेब लंबे समय तक आपके पेट में रहता है, जिससे इन एसिड को बनने में समय लगता है। इसे खाने का सही समय सुबह है। सेब के छिलके में फाइबर पेक्टिन होता है, जो लीवर को पित्त को उत्पन्न करने के लिए उत्तेजित करता है।

दही
आयुर्वेदिक में बताया गया है कि दही को रात में नहीं खाना चाहिए। इसमें पाए जाने वाले प्रोटीन कैसिइन कफ का उत्पादन बढ़ सकता है, जिससे आपको ऐसा महसूस होता है कि आपको जुकाम हो गया है। इसे खाने का सही समय दोपहर है। इसका नैचुरल फैट आपको पूर्ण महसूस करने में मदद करता है क्योंकि यह पाचन को धीमा कर देता है।

दूध
सफेद चीजें आवश्यक प्रोटीन का एक बेहतर स्रोत है। लेकिन वर्कआउट से पहले दूध पीने से बचें क्योंकि इसका फैट पचाना आसान नहीं है जिसके परिणामस्वरूप ऐंठन और मतली हो सकती है। दूध हमेशा रात में पीना चाहिए। इसके अलावा तेजी से मांसपेशियों की मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए व्यायाम के बाद दूध लें। इसके अलावा, नट्स की तरह, दूध में एमिनो एसिड ट्रिप्टोफैन होता है, जो आपको सोने में मदद करता है।

चावल
भारत में लगभग हर घर में चावल खाया जाता है और रोज खाया जाता है। चावल कार्ब्स का बड़ा स्रोत हैं और इसे खाने से आपको तुरंत ऊर्जा मिलती है। यह मोटापा बढ़ाने का काम करता है। यही वजह है कि रात में चावल खाने से बचना चाहिए। इसे खाने का सही समय दोपहर है।

नट्स
बादाम, पिस्ता, और अखरोट जैसे नट्स रक्तचाप को सामान्य रखने में मदद करते हैं, और दिल की सेहत के लिए अच्छे होते हैं। लेकिन इनमें फैट और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है जिससे वजन बढ़ सकता है। इसे खाने का सही समय सुबह है और आपको एक दिन में 5-6 से अधिक नट्स नहीं खाने चाहिए।

मांस
यह प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है, थकान और बीमारियों की चपेट में कम करता है। लेकिन सभी प्रकार के मांस को पचने में कम से कम चार से छह घंटे लगते हैं। यही वजह है कि मांस को रात को खाने से बचना चाहिए।  

चॉकलेट
इसमें एंटीऑक्सिडेंट की मात्रा अधिक होती है और यह उम्र बढ़ने को कम करता है, साथ ही दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि आप दिन भर में इसे खाते रहे। आप रोजाना थोड़ी मात्रा में इसे दोपहर के समय खा सकते हैं। 

Web Title: Healthy diet tips in Hindi: best time to eat fruit, dry fruit, yogurt, rice, meet, chocolate, dairy products for healthy body

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे