सावधान! चाय या दूध पीने के बाद न खायें ये 10 चीजें, धीरे-धीरे शरीर बन जाएगा बीमारियों का अड्डा

By उस्मान | Published: November 15, 2019 02:19 PM2019-11-15T14:19:51+5:302019-11-15T16:11:20+5:30

कई बार यह भी देखा गया है कि कुछ लोग चाय के साथ जो भी मिलता है, उसका सेवन कर लेते हैं जोकि एक बहुत ही खराब आदत है।

healthy diet tips : foods to eat and avoid after drink milk and tea, side effect of wrong foods combination | सावधान! चाय या दूध पीने के बाद न खायें ये 10 चीजें, धीरे-धीरे शरीर बन जाएगा बीमारियों का अड्डा

सावधान! चाय या दूध पीने के बाद न खायें ये 10 चीजें, धीरे-धीरे शरीर बन जाएगा बीमारियों का अड्डा

अधिकतर लोगों की दिन की शुरुआत एक कप चाय पीने के साथ होती है। एक्सपर्ट की मानें तो दिन की शुरुआत करने का यह सबसे खराब तरीका है। किसी किसी व्यक्ति को चाय पीने की ऐसी लत होती है कि वो दिन में कई-कई कप चाय पी लेते हैं। कुछ लोग चाय के साथ कुछ नहीं खाते हैं, जिससे बाद में गैस, अपच, एसिडिटी या कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

कई बार यह भी देखा गया है कि कुछ लोग चाय के साथ जो भी मिलता है, उसका सेवन कर लेते हैं जोकि एक बहुत ही खराब आदत है। ऐसा करने से आपकी सेहत को भारी नुकसान हो सकता है। 

इसी तरह दूध पीने के अनगिनत फायदे हैं लेकिन दूध पीने के बाद कुछ चीजों के सेवन से आपको नुकसान हो भी सकता है। बेशक दूध में सभी आवश्यक पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी-2, बी-12, ए व डी होते हैं लेकिन आयुर्वेद के अनुसार, दूध पीने के बाद दाल, मूली, फल और मछली जैसी चीजें खाने से आपको पाचन संबंधी परेशानियां, वजन बढ़ना, हार्ट अटैक और त्वचा रोग हो सकते हैं। 

आयुर्वेद के अनुसार, गलत फूड कॉम्बिनेशन से तीन दोषों, जैसे कफ, वात और पित्त पर असर पड़ता है। इनके बिगड़ने से आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। चलिए जानते हैं आपको दूध या चाय पीने के बाद किन-किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए। 

चाय पीने के बाद न खायें ये चीजें
चाय में टैनिन होता है, जिससे चाय का रंग काला होता है। इसी तरह ग्रीन टी में कैटेचिन और फ्लेवोनोइड होते हैं, जो टैनिन के अन्य रूप हैं। यह तत्व शरीर में प्रोटीन और आयरन के अवशोषण को रोक सकते हैं।

1) आयरन और प्रोटीन वाली चीजें
चाय के साथ या चाय पीने के तुरंत बाद आयरन और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में प्रोटीन और आयरन का अवशोषण सही तरह नहीं हो पाता है जिससे आपको खून की कमी और कमजोरी महसूस हो सकती है।

2) मूली या हल्दी
चाय पीने के बाद कभी भी मूली का सेवन नहीं करना चाहिए। चाय पीने के बाद मूली खाने से चेहरे पर सफेद दाग होने के अलावा बाल भी सफेद हो सकते हैं। इसी तरह चाय के बाद हल्दी वाले दूध का सेवन नहीं करना चाहिए, वरना आपको जॉन्डिस की बीमारी का खतरा हो सकता है।

3) पानी
कई व्यक्ति चाय पीने के बाद तुरंत पानी पीते है, लेकिन यह बहुत ही घातक सिद्ध हो सकता है। चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीने से नाक से खून आ सकता है। ऐसा ठंडा-गर्म होने के कारण हो सकता है।

दूध पीने के बाद न खायें ये चीजें

1) दाल
अधिकतर घरों में रात के समय दाल बनती है और रात को सोने से पहले ही कई लोग दूध का भी सेवन करते हैं। आपको भूलकर भी दूध पीने के बाद दाल का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपको हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है। दूध और दाल के सेवन के बीच कम से कम दो घंटे का अंतराल रखें।

2) मूली
दूध पीने के बाद आपको मूली और अन्य नमकीन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा मूली से बनी कोई अन्य डिश भी खाने से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से दूध जहरीला हो सकता है और आपको त्वचा रोगों का खतरा हो सकता है। इसलिए मूली खाने के कम से कम दो घंटे बाद ही दूध पियें। 

3) मछली
मछली खाने के बाद कभी भी दूध या इससे बनी किसी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे स्किन पर सफेद दाग हो जाते हैं। इतना ही नहीं इससे आपको एसिडिटी और उल्टी की समस्या भी हो सकती है। इसलिए दूध पीने के बाद या पहले भूलकर भी मछली का सेवन ना करें।

4) फल
आपने जिम जाने वाले बहुत से लोगों को देखा होगा कि वो दूध के साथ केले खाते हैं। आपको बता दें कि केले को दूध, दही या छाछ के साथ नहीं खाना चाहिए। इससे पाचन खराब हो सकता है और बॉडी में टॉक्सिन पैदा हो सकते हैं। इसके अलावा आपको सर्दी-खांसी और एलर्जी की समस्या हो सकती है। दूध में कैल्शियम पाया जाता है जो फलों के एंजाइम को अवशोषित कर लेता है। 

5) कटहल
दूध पीने के बाद कटहल का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा दूध के बाद नींबू या नमक जैसे चीजें भी ना खाएं। इससे आपको त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं जैसे दाद, खाज और खुजली हो सकती है।

6) तिल और नमक
यदि आप कोई भी ऐसा भोजन खा रहे हैं जिसमे की तिल और नमक का इस्तेमाल हुआ हो तो कम से कम दो घंटे दूध और दही का सेवन ना करें। ये शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे आपको त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

English summary :
According to Ayurveda, the wrong food combination affects three doshas, such as Kapha, Vata and Pitta. You may have many problems due to their deterioration. Let us know what things you should avoid after drinking milk or tea.


Web Title: healthy diet tips : foods to eat and avoid after drink milk and tea, side effect of wrong foods combination

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे