Diet Tips: कई घंटे भूखा रहने के बाद या खाली पेट गलती से न खायें ये 8 चीजें, शरीर बन सकता है बीमारियों का अड्डा

By उस्मान | Published: April 6, 2020 12:45 PM2020-04-06T12:45:38+5:302020-04-06T12:45:38+5:30

Healthy Diet Tips in Hindi: स्वस्थ और लंबा जीवन जीने के लिए बेहतर खान-पान के साथ समय पर खाना और खाने की गुणवत्ता का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है।

Healthy diet tips : food and drink do not eat empty stomach that can cause cancer, ulcer, piles, constipation, diarrhea | Diet Tips: कई घंटे भूखा रहने के बाद या खाली पेट गलती से न खायें ये 8 चीजें, शरीर बन सकता है बीमारियों का अड्डा

Diet Tips: कई घंटे भूखा रहने के बाद या खाली पेट गलती से न खायें ये 8 चीजें, शरीर बन सकता है बीमारियों का अड्डा

स्वस्थ और लंबा जीवन जीने के लिए बेहतर खान-पान के साथ समय पर खाना और खाने की गुणवत्ता का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। आपने नोटिस किया होगा कि कुछ लोगों का खान-पान बहुत बेहतर होता है लेकिन उनका स्वास्थ्य हमेशा खराब रहता है। अगर आप भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो संभव है कि आपके खाने-पीने के समय में गड़बड़ हो या आपकी खाने-पीने की चीजों का कॉम्बिनेशन सही न हो। 

एक्सपर्ट मानते हैं कि हेल्दी डाइट तभी हेल्दी बनती है, जब आपका फूड कॉम्बिनेशन सही हो। इसी तरह खाने का समय बहुत मायने रखता है। अगर आप कई घंटे भूखे रहने के बाद कुछ चीजों का सेवन करते हैं, तो आपकी सेहत को भारी पड़ सकता है। 

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो आपको तेज भूख के समय कुछ चीजें खाने से परहेज रखना चाहिए वरना आपका हाजमा खराब होने के साथ आपको कई बीमारियां भी जकड़ सकती है। चलिए जानते हैं कौन-कौन सी चीजों को खाली पेट खाने से बचना चाहिए और क्यों। 

1) अमरूद
अमरूद एक ऐसा फल है, जिसे अलग-अलग स्थितियों में खाने पर अलग-अलग परिणाम देखने को मिलते हैं यानी अगर आप सर्दियों में सुबह के वक्त खाली पेट अमरूद खाएंगे, तो आपको पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। वहीं, गर्मी में खाली पेट अमरूद खाएंगे, तो यह फायदा देता है। ऐसे में आपको खाली पेट अमरूद नहीं खाना चाहिए।

2) सेब
सर्दियों में खाली पेट सेब खाने से बीपी बढ़ सकता है, अगर सुबह सबसे पहले यानी बिना कुछ खाए आप सेब खा लेते हैं, तो इस दिक्कत का सामना आपको करना पड़ सकता है लेकिन गर्मी में आप खाली पेट सेब खा सकते हैं।

3) टमाटर
टमाटर की तासीर गर्म होती है। इसे आप सर्दी के मौसम में तो खाली पेट खा सकते हैं लेकिन गर्मी के मौसम में ऐसा करने पर पेट में या सीने में जलन की समस्या हो सकती है। आपको सुबह के समय टमाटर खाने से परहेज करना चाहिए।

4) चाय-कॉफी
चाय या कॉफी को खाली पेट पीने से बचना चाहिए।आप चाय या कॉफी को बिस्किट, ब्रेड के साथ ले सकते हैं लेकिन खाली पेट या तेज भूख लगने पर सिर्फ चाय-कॉफी न लें, इससे आपके पेट में गैस बन सकती है।

5) दही
बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें दही फायदे की जगह पर हानि पहुंचा देती है। ऐसे में दही को सुबह के समय खाली पेट खाने से बचना चाहिए, वर्ना आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

6) दही 
बेशक दही पेट और पेट की आंतों के लिए लाभकारी होती है लेकिन सुबह खाली पेट इसे खाने से आपको नुकसान हो सकता है। इससे पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड बनता है जो नुकसानदायक है।  
 
7) मिठाई
खाली पेट मिठी चीजें खाने से लीवर और पाचक-ग्रंथि पर दबाव बढ़ जाता है। इससे इनके काम करने की क्षमता प्रभावित होती है। लंबे समय में देखा जाए तो इसकी वजह से बीमारियां भी जन्म ले सकती हैं।

8) कार्बोनेटेड ड्रिंक्स 
कार्बोनेटेड ड्रिक्स स्वास्थ्य के लिए किसी भी तरह सही नहीं हैं। कई शोध में इस बात का दावा हो चुका है कि खाली पेट कार्बोनेटेड ड्रिक्स पीने से कैंसर और हार्ट डिजीज का खतरा होता है। अगर आप भी कोल्ड ड्रिंक के शौकीन हैं, तो संभल जायें।

Web Title: Healthy diet tips : food and drink do not eat empty stomach that can cause cancer, ulcer, piles, constipation, diarrhea

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे