Diet tips: किडनी और दिल को मजबूत बनाती हैं ये सस्ती 8 चीजें, कब्ज और सूजन से भी देंगी राहत

By उस्मान | Published: January 27, 2021 10:47 AM2021-01-27T10:47:17+5:302021-01-27T10:50:52+5:30

हेल्दी डाइट टिप्स : दिल और किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पोटेशियम से भरपूर चीजों का सेवन जरूरी

healthy diet tips: eat these 8 food to get rid kidney and heart diseases, healthy kidney diet, foods for healthy heart, dil ko healthy kaise rakhe, kidney ko saaf kaise kare | Diet tips: किडनी और दिल को मजबूत बनाती हैं ये सस्ती 8 चीजें, कब्ज और सूजन से भी देंगी राहत

हेल्दी डाइट टिप्स

Highlightsपोटेशियम से भरपूर चीजों का सेवन जरूरीरोजाना खाई जाने वाली चीजें शरीर का कामकाज बनाती हैं बेहतरइन चीजों में सभी पोषक तत्व मौजूद

किडनी और दिल ऐसे अंग है जिनके खराब होने पर आपका शरीर काम नहीं कर सकता। देखा जा रहा है कि आजकल किडनी और दिल से जुड़े रोगों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। खराब खान-पान और एक्सरसाइज की कमी इनके सबसे बड़े कारण हैं। 

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि डाइट में पोटेशियम की कमी से इन दोनों महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान हो सकता है। यही वजह है कि आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिनमें अन्य पोषक तत्वों के साथ पोटेशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। 

आपको बता दें कि शरीर में पोटेशियम की कमी से मांसपेशियों में दर्द, दिल की धड़कन का कम हो जाना, या फिर हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं होने का अधिक खतरा होता है। हम आपको पोटेशियम से भरपूर चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको जरूर खाना चाहिए। 

टमाटर
टमाटर में पोटेशियम भरपूर होता है इसलिए आप इसे खाते रहें और अपने खाने में हमेशा शामिल किए रहें ताकि आप स्वस्थ रह सकें। इसमें विटामिन-सी, फोलेट, विटामिन-के और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते है जो कैंसर, डायबिटीज, वजन कम करने आदि में मदद कर सकता है। 

किशमिश
किशमिश पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत है और इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। हर रोज सुबह भूखे पेट किशमिश खाने से एक दर्जन से ज्यादा बीमारियों से बचाव होता है। अगर आपको कब्ज, एसिडिटी और थकान की समस्या है तो यह काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। 

तरबूज
यह फल पानी से भरपूर होता है इसलिए आप के शरीर में पानी की कमी नहीं होती इसके साथ साथ आप को तरबूज में पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। दिल से संबंधी बीमारियों को रोकने में भी तरबूज एक रामबाण उपाय है। विटामिन और की प्रचुर मात्रा होने के कारण ये शरीर के इम्यून सिस्टम को भी अच्छा रखता है। 

आलू
आलू आपको हर घर में मिलेगा और सबसे ज्यादा पंसद भी किया जाता है। आलू में विटामिन बी6, बी 3 का अच्छा स्रोत होता है। यदि आप आलुओं पर बटर या क्रीम आदि लगा कर खाएंगे तो जाहिर है उनका आधा पोटेशियम कम हो जाएगा इसलिए जब भी आप आलू खाएं तो ब्रोकली आदि सब्जियों के साथ खाएं इससे आपको आधिक लाभ होगा।

फूलगोभी 
फूलगोभी एक पौष्टिक सब्जी है जो विटामिन सी, विटामिन के और बी, फोलेट सहित कई पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है। इसमें इंडोल जैसे एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं और यह फाइबर का भी बेहतर स्रोत है। एक कप पकी हुई गोभी (124 ग्राम) में सोडियम: 19 मिलीग्राम, पोटेशियम: 176 मिलीग्राम, फास्फोरस: 40 मिलीग्राम होता है।

लाल अंगूर 
लाल अंगूर न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि इनसे भरपूर पोषण मिलता है। अंगूर विटामिन सी का भण्डार हैं इनमें फ्लेवोनोइड्स नामक एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो सूजन को कम करने में सहायक हैं। इसके अतिरिक्त, लाल अंगूर resveratrol में उच्च होते हैं, एक प्रकार का फ्लेवोनोइड जो दिल के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।

एवोकाडो
एवोकाडो पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत है यह न केवल पोटेशियम बल्कि यह फल विटामिन ए, सी व ई से भी भरपूर होता है। इससे आप को कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में भी बहुत मदद मिलती है। इसलिए आपको अपने आहार मे यह फल आवश्य शामिल करना चाहिए।

लहसुन 
किडनी की समस्याओं वाले लोगों को अपने आहार में सोडियम की मात्रा को सीमित करने की सलाह दी जाती है, जिसमें नमक भी शामिल है। लहसुन नमक के लिए एक स्वादिष्ट विकल्प प्रदान करता है। यह पोषण संबंधी लाभ के अलावा व्यंजनों में स्वाद भी जोड़ता है। 

यह मैंगनीज, विटामिन सी और विटामिन बी 6 का एक अच्छा स्रोत है और इसमें सल्फर यौगिक होते हैं जिनमें विरोधी भड़काऊ गुण होते हैं। लहसुन की तीन कली में सोडियम: 1.5 मिलीग्राम, पोटेशियम: 36 मिलीग्राम और फास्फोरस: 14 मिलीग्राम पाया जाता है।

Web Title: healthy diet tips: eat these 8 food to get rid kidney and heart diseases, healthy kidney diet, foods for healthy heart, dil ko healthy kaise rakhe, kidney ko saaf kaise kare

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे