Diet tips: कोरोना संकट में हर इंसान को खानी चाहिए ये 8 चीजें, इम्यून पावर होगी मजबूत, खून की कमी होगी दूर

By उस्मान | Published: December 2, 2020 04:27 PM2020-12-02T16:27:11+5:302020-12-02T16:29:56+5:30

शरीर को ताकतवर बनाने वाले खाद्य पदार्थ : कोरोना काल में इन चीजों को खाने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बन सकता है

Healthy diet tips during covid-19 pandemic: include 8 super foods in your diet to boost immunity system and fight coronavirus, anemia, winter diseases at home | Diet tips: कोरोना संकट में हर इंसान को खानी चाहिए ये 8 चीजें, इम्यून पावर होगी मजबूत, खून की कमी होगी दूर

इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के उपाय

Highlightsकोरोना काल में इम्यून पावर को मजबूत बनाये रखना जरूरीहेल्दी एंड फिट रहने के लिए कुछ चीजों का सेवन सभी के लिए जरूरीइन चीजों में पाए जाते हैं शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व

कोरोना काल में शरीर को मजबूत बनाना बहुत जरूरी है। इसके लिए डाइट का ध्यान रखना चाहिए। रोजाना खाई जाने वाली कुछ चीजों से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है जिससे कोविड-19 जैसे संक्रमण से लड़ना आपके लिए आसान हो सकता है।

अगर आप अक्सर थकान, कमजोरी का सामना करते हैं या बार-बार बीमार हो जाते हैं तो इसका मतलब है कि आपकी इम्यून पावर यानी शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो गई है।

ऐसे में आपको अपनी डाइट में बदलाव करना चाहिए. हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनके सेवन से शरीर न केवल बाहर से बल्कि अंदर से भी ताकतवर बनता है। 

शिलाजीत
शिलाजीत एक आयुर्वेदिक चीज है और इसके सेवन से शरीर को पोषण मिलता है और जरूरी पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है। इसका सेवन करने से थकान और कमजोरी की समस्या दूर हो सकती है आपका शरीर ताकतवर बन सकता है। 

What Is Shilajit? I Took This Ayurvedic Supplement for Energy.

अंकुरित मूंग
अंकुरित मूंग का सेवन जरूर करें क्योंकि इसके सेवन से मोटापा कम हो जाता है और अत्यधिक चर्बी खत्म हो जाती है। अगर आप अपने शरीर को ताकतवर बनाना चाहते हैं तो भी आप इस चीज का सेवन कर सकते हैं क्योंकि इसके सेवन से शरीर भी ताकतवर बनता है और कमजोरी भी दूर हो जाती है।

किशमिश
किशमिश में जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की जरूरतों को पूरा करते हैं। इसके सेवन से शारीरिक कमजोरी की समस्या ठीक हो सकती है और शरीर ताकतवर बन जाता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र भी मजबूत हो जाता है और शरीर में खून भी तेजी से बढ़ने लगता है।

Packed Green Premium Quality Kashmiri Kishmish/Raisin - 1Kg 100% Organic, Packaging Type: Plastic Bag,Gunny Bag, Rs 330 /kg | ID: 22051318112

लेसुआ
इस फल को बहुवार भी कहा जाता है और इसे रोजाना खाने से आपका शरीर ताकतवर बनने के साथ कमजोरी भी दूर हो सकती है। इसके सेवन से दिमाग भी तेज हो सकता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा होती है इसके सेवन से शरीर में खून की मात्रा भी बढ़ सकती है। 

भीगे चने
भीगे बादाम हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, यह बात तो हम सभी जानते हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि भीगे चने भीगे बादाम से भी ज्‍यादा फायदेमंद होते है, भीगे चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नमी, फैट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन व विटामिन्स पाए जाते हैं। इसे खाने से बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है, खून साफ होता है और यह दिमाग भी तेज करता है। 

soaked chana - Stress Buster

ब्लूबेरी
ये सुपरफूड न केवल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, बल्कि यह सर्कुलेशन को भी बढ़ाता है। ऊर्जा बढ़ाने के लिए आपको इसका सेवन शहद के साथ करना चाहिए। इसमें डोपामाइन और एड्रेनालाईन लेवल को बढ़ाने की क्षमता होती है जिससे रक्त के प्रवाह में सुधार होता है।

अश्वगंधा 
इस प्रभावी औषधीय जड़ी-बूटी का पुरुषों में यौन समस्याओं का इलाज करने के लिए आयुर्वेदिक दवाओं उपयोग किया जाता है। इसे अंगों की ताकत बढ़ाने और पुरुषों में स्टेमिना और कंट्रोल बढ़ाने के लिए जाना जाता है। आधा चम्मच अश्वगंधा पाउडर लें और इसे दूध में मिलाएं। इस मिश्रण को दिन में दो बार पियें, ऐसा करने से शीघ्रपतन की समस्या से राहत मिल सकती है।

अंडा
अंडे में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी और कई अन्य प्रकार के तत्व होते हैं जो पुरुषों के शरीर के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होते हैं। यदि कोई पुरुष सिर्फ दो अंडे रोज खाता है तो उसके शरीर को नियमित रूप से प्रोटीन और कैल्शियम मिलता रहता है और उसका शरीर हमेशा मजबूत और ताकतवर बना रहता है।

Web Title: Healthy diet tips during covid-19 pandemic: include 8 super foods in your diet to boost immunity system and fight coronavirus, anemia, winter diseases at home

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे