Diet tips: खून की कमी, कमजोरी मिटाने और इम्यून पावर बढ़ाने के लिए उबालकर खायें ये 5 चीजें

By उस्मान | Published: June 1, 2020 11:39 AM2020-06-01T11:39:11+5:302020-06-01T11:39:11+5:30

Healthy diet tips: अगर खूब खाने-पीने के बाद भी आपके शरीर में नहीं लग रहा है तो कुछ गलती कर रहे हैं

Healthy diet tips: Boil and eat these 5 foods to get rid anemia, weakness, obesity, sexual, bone, blood and skin problems | Diet tips: खून की कमी, कमजोरी मिटाने और इम्यून पावर बढ़ाने के लिए उबालकर खायें ये 5 चीजें

Diet tips: खून की कमी, कमजोरी मिटाने और इम्यून पावर बढ़ाने के लिए उबालकर खायें ये 5 चीजें

बेहतर स्वास्थ्य बेहतर खान-पान पर निर्भर करता है। लंबा और स्वस्थ जीने के लिए स्वस्थ चीजों के सेवन के अलावा उनके खाने का समय भी बहुत मायने रखता है। कई लोग बहुत कुछ हेल्दी चीजें के बावजूद कमजोरी, खून की कमी और इम्यूनिटी कमजोर होना जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। इसका सीधा सा मतलब यही हो सकता है कि वो खाने-पीने की टाइमिंग का ख्याल न रखते हों। 

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कुछ चीजों को अगर सही तरीके और समय पर खाया जाए तो शरीर हमेशा बीमारियों से बचा रहता है। हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको उबालकर और रात को सोने से पहले खाना चाहिए। ऐसा करने से आपको सुस्ती, कमजोरी, खून की कमी, ब्लड शुगर, डायबिटीज, मोटापा और अन्य कई गंभीर समस्याओं से बचने में मदद मिल सकती है। 

छुआरा

दूध के साथ छुहारा उबालकर खाने से बवासीर, दुर्बलता की शिकायत दूर हो सकती है। शरीर में रक्त संचार की प्रक्रिया भी सुचारू हो सकती है। छुहारा खाने के कई फायदे हैं इसमें विटामिन, आयरन, कैल्शियम, जिंक और मैग्नीशियम भरपूर पाया जाता है।

दूध और छुहारे में कैल्शियम की मात्रा भरपूर होने से इस मिश्रण का सेवन करने से दांत और हड्डिया मजबूत होती है। अगर आप दुबले-पतले या कमजोर शरीर के है तो रोजाना इस मिश्रण का सेवन जरूर करें। इससे आपके शरीर से कमजोरी दूर होकर शारीर ताकतवर बन जाएगा। रोजाना छुहारा खाने से शरीर में खून भी बढ़ता है। अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो छुहारा जरूर खाएं।

अंजीर

अंजीर में भरपूर मात्रा में जिंक, सल्फर और क्लोरीन पर्याप्त मात्रा में होते हैं। ताजे अंजीर में विटामिन ए अत्याधिक पाया जाता है। जबकि विटामिन बी और सी सामान्य होता है। ताजे अंजीर की तुलना में सूखे अंजीर में शर्करा और क्षार तीन गुना अधिक पाया जाता है जोकि सेहत के लिए काफी फायदेमंद है।

ऐसा नहीं है कि इसका सेवन सिर्फ पुरुष ही कर सकते है। इसका सेवन हर कोई कर सकता है। अंजीर का रोजाना सेवन करने से आप कई बीमारियों से बच सकते है। आपको सोने से पहले उबालकर अंजीर का सेवन करना चाहिए।   

मूंगफली

आप भुनी या फिर तेल तली हुई मूंगफली तो खूब खाते होंगे, पर क्या कभी उबली हुई मूंगफली खाई है? यदि नहीं खाई, तो जरूर खाएं। वे लोग इसका सेवन जरूर करें जो वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं। उबालकर खाने से इसमें मौजूद पोषक तत्वों के फायदे लगभग 4 गुना बढ़ सकते हैं।

साथ ही उबालने के बाद मूंगफली में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भी बढ़ जाती है। मूंगफली में पॉलीफेनॉलिक एंटीऑक्सिडेंट और रेस्वेराट्रॉल होता है। ऐसे में मूंगफली खाने से दिल की बीमारियों, कैंसर, नर्व्स की बीमारियों और इंफेक्शन से बचाव हो सकता है।

इसके अलावा इन तत्वों से शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड ज्यादा बनने लगता है इसलिए इसे खाने से दिल का दौरा पड़ने की संभावना कम हो जाती है। मूंगफली में विटामिन बी6 और विटामिन ए होता है। सर्दी के दिनों में सुबह के समय उबली हुई मूंगफली में किशमिश मिलाकर खाएं। इससे आंखों की रोशनी बढ़ सकती है।

मुनक्का

साधारण दाख और मुनक्का में इतना फर्क है कि यह बीज वाली होती है और छोटी दाख से अधिक गुणकारी होती है। आयुर्वेद में मुनक्का को गले संबंधी रोगों की सर्वश्रेष्ठ औषधि माना गया है। मुनक्के में मौजूद पोषक तत्व रीर को मजबूत बनाने में मदद करते हैं ये इम्यूनिटी बढ़ाकर शरीर को संक्रामक बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है।

मुनक्का में भरपूर मात्रा में कैल्शियम के साथ फाइबर, फाइटो न्यूट्रियंट्स एवं एन्टी ऑक्सीडेण्ट्स जैसे विटामिन ई एवं सेलेनियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह सभी पोषक तत्व शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। 

केला

केले का सेवन आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद रहता है। चिकित्सक भी केले के सेवन की सलाह देते हैं। इसे खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और आपको भूख नहीं लगती। अगर आप केले को उबालकर खाए तो यह आमतौर पर केला खाने से ज्यादा फायदेमंद रहता है।

रात को सोने से पहले केला उबालकर खाने से आप शरीर में कुछ ही दिन में बदलाव महसूस करेंगे। अगर आपको रात में नींद नहीं आने की समस्या है तो केले खाने से आपको फायदा मिलेगा। केले में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है जो शरीर को ताकत देता है। इसके सेवन से हडि्डयां मजबूत होती हैं। इसलिए छोटे बच्चों को भी केला खिलाने की सलाह दी जाती है।

नींद नहीं आने की समस्या से ग्रस्त लोगों को सोने से ठीक पहले छिलके सहित केले की चाय बनाकर पीनी चाहिए। एक सप्ताह तक लगातार ऐसा करने से आपको रात में अच्छी नींद आएगी। इसके अलावा आप खुद को पहले से ज्यादा ताजगी भरा महसूस करेंगे।

Web Title: Healthy diet tips: Boil and eat these 5 foods to get rid anemia, weakness, obesity, sexual, bone, blood and skin problems

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे