पेट, कमर, जांघों और buttocks की चर्बी को एक हफ्ते में पिघाल देता है ये पीला फल

By उस्मान | Published: August 21, 2018 04:08 PM2018-08-21T16:08:56+5:302018-08-21T16:08:56+5:30

इससे फर्टिलिटी और इम्युनिटी बढ़ती है और वजन कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो आपके पाचन तंत्र की सफाई करने के काम आता है।

health benefits of eating raw dates for skin, weight loss and constipation | पेट, कमर, जांघों और buttocks की चर्बी को एक हफ्ते में पिघाल देता है ये पीला फल

फोटो- पिक्साबे

पके हुए मीठे खजूर आप अक्सर खाते होंगे लेकिन क्या आपने कभी कच्चे खजूर खायें हैं? पके हुए खजूर की तरह कच्चे खजूर खाने से भी आपकी सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं। कच्चे खजूर का एक अलग स्वाद है और इसमें पके हुए खजूर की तुलना में कम कैलोरी होती है। डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिश्ट शिखा ए शर्मा के अनुसार, इससे फर्टिलिटी और इम्युनिटी बढ़ती है और वजन कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो आपके पाचन तंत्र की सफाई करने के काम आता है। अगर पाचन ठीक रहेगा तो कब्‍ज की श‍िकायत भी नहीं होगी। खजूर में मौजूद फाइबर आपके दिल को भी मजबूत और सेहतमंद बनाने का काम करते हैं। चलिए जानते हैं इससे आपको और क्या-क्या फायदे होते हैं। 

1) कब्ज की समस्या से मिलती है राहत
कच्चे खजूर में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर होते हैं। इनका नियमित रूप से सेवन करने से आपको कब्ज, सूजन और जलन से राहत मिलती है। 

2) मिनरल्स का भंडार
कच्चे खजूर मिनरल्स का भंडार होते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम और कैल्शियम सहित कई मिनरल होते हैं। यह तत्व आपकी बेहतर सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं। 

3) बाल बनते हैं मजबूत और चेहरे पर आती है चमक
कच्चे खजूर में विटामिन में भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें विटामिन बी6 पाया जाता है और इससे आपके बालों का फायदा मिलता है। नियमित रूप से इसके सेवन से बाल नहीं झड़ते हैं और त्वचा पर चमक बनी रहती है।

 

4) वजन घटाने में सहायक
कच्चे खजूर में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। आपको जानकार हैरानी होगी कि लगभग 80 ग्राम कच्चे खजूर में 142 कैलोरी होती है। नाश्ते में इसके सेवन से आपको फायदा होता है। 

5) तुरंत मिलती है एनर्जी 
इसमें कम-ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जिस वजह से इसके सेवन से आपको तुरंत एनर्जी मिलती है और आपका मूड बेहतर बना रहता है। 

6) प्रोटीन का बेहतर स्रोत 
अगर आप दुबले पतले हैं, तो आपको हर कीमत पर कच्चे खजूर का सेवन करना चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो मांसपेशियों के निर्माण और शक्ति को बनाए रखने में मदद करता है।

Web Title: health benefits of eating raw dates for skin, weight loss and constipation

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे