सुबह खाली पेट पपीता खाने के फायदे : खाली पेट खाएं पपीता, कैंसर, सूजन, स्ट्रोक जैसे 10 रोगों से हो सकता है बचाव

By उस्मान | Published: March 2, 2021 01:20 PM2021-03-02T13:20:23+5:302021-03-02T13:20:23+5:30

पेट, आंतों और धमनियों में जमा गंदगी की सफाई के लिए रोजाना खाली पेट खाएं पपीता

health benefits of eating papaya on empty stomach: amazing health benefits of eating papaya in Hindi, papaya nutrition facts in Hindi | सुबह खाली पेट पपीता खाने के फायदे : खाली पेट खाएं पपीता, कैंसर, सूजन, स्ट्रोक जैसे 10 रोगों से हो सकता है बचाव

पपीता खाने के फायदे

Highlightsवजन कम करने वालों के लिए बेहतर फल है पपीताकब्ज और बवासीर के लिए लाभदायक पपीतादिल को स्वस्थ रखता है यह फल

फलों का सेवन करने से सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं। फलों में वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। ऐसा ही एक फल है पपीता, जिसे खाने से कई लाभ होते हैं। इस नरम और मीठे फल में कम कैलोरी होती है और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। 

एक्सपर्ट्स ऐसा मानते हैं कि पपीता खाने का सही समय सुबह है। यानी अगर रोजाना उठकर खाली पेट पपीता खाया जाए, तो आपको अनगिनत फायदे हो सकते हैं। गर्मी का मौसम शुरू होने वाला है और इस मौसम में इस फल से बेहतर कुछ नहीं है। 

पपीता के पोषक तत्व

पपीता अपने उच्च पोषक तत्व और फाइबर सामग्री के लिए जाना जाता है। पपीता विटामिन से समृद्ध है जैसे कि प्रो-विटामिन ए, सी, और फाइटो विटामिन के। इसके अलावा, इसमें फास्फोरस, मैग्नीशियम और बीटा जैसे अन्य पदार्थ भी होते हैं।

सुबह खाली पेट पपीता खाने के फायदे

कोलेस्ट्रॉल को करता है कंट्रोल
पीले रंग का यह फल कैलोरी में कम होने के अलावा फाइबर का एक उत्कृष्ट स्रोत माना जाता है। यह वजन कम करने में मदद करता है और यहां तक कि कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखता है। 

पेट और आंतों को करता है साफ
यह विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और पाचन तंत्र को साफ करने में सहायक है। यह सूजन, पेट खराब और कब्ज जैसे पाचन विकारों को दूर रखने के लिए भी जाना जाता है।

शरीर के विषाक्त पदार्थों की सफाई
पपीता विटामिन ए, सी और के का भंडार है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालकर प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद करता है। यह बीमारियों और संक्रमणों को दूर रखने में मदद करता है।

पापीता खाने के फायदे

वजन कम करने में सहायक
अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपको रोजाना सुबह उठकर खाली पेट पपीता खाना चाहिए। फाइबर से भरपूर और कम कैलोरी वाला यह फल आपका पेट फुल रखता है। 

धमनियों को रखता है स्वस्थ
पपीते में विटामिन सी, पोटेशियम, एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर की मौजूदगी धमनियों को स्वस्थ रखने में मदद करती है जो रक्त प्रवाह को बढ़ावा देती है। यह सर्कुलेशन को बढ़ाकर शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है, जिससे हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।

शरीर की सूजन से देता है राहत
इसमें पैपिन एंजाइम होता है जोकि एक नैचुरल पेनकिलर है। इसके आलाव यह शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है। पैपिन को प्रोटीन के समूह साइटोकिन्स के उत्पादन को बढ़ाने के लिए कहा जाता है, जो सूजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

पपीता खाने के लाभ

आंखों को रखता है स्वस्थ
पपीते में ल्यूटिन, ज़ेक्सैंथिन और विटामिन ई सहित कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। इसके सेवन से त्वचा को भी फायदा होता है। 

त्वचा पर लाता है चमक
विटामिन सी होने की वजह से इसमें बीटा-कैरोटीन और लाइकोपीन जैसे कैरोटीनॉयड शामिल हैं, जो त्वचा में चमक लाने का काम करते हैं। यही वजह है कि इसके सेवन से झुर्रियां और उम्र बढ़ने के अन्य लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। 

लिवर को बनाता है मजबूत
पपीता लीवर के लिए बेहतरीन होते हैं। ये लीवर सिरोसिस में काफी फायदेमंद होता है। आप चाहें तो इसे नींबू के रस के साथ ले सकते हैं। सुबह खाली पेट इसके सेवन से काफी फायदा होता है।

कैंसर से करता है बचाव 
कैंसर से बचाव के लिए पपीते के का सेवन करना फायदेमंद रहता है। इसमें आइसिथियोनट नाम का एक तत्व पाया जाता है जो कैंसर के इलाज और बचाव में बहुत कारगर हो सकता है।

Web Title: health benefits of eating papaya on empty stomach: amazing health benefits of eating papaya in Hindi, papaya nutrition facts in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे