लंच में खायें 1 कटोरा दही, डायबिटीज, कैंसर, बवासीर, मोटापा जैसी 10 बीमारियों का होगा नाश

By उस्मान | Published: August 30, 2018 11:32 AM2018-08-30T11:32:31+5:302018-08-30T11:32:31+5:30

Health benefits of curd: दही को सूपर फूड भी कहा जाता है इसलिए दोपहर के भोजन यानी लंच में एक कटोरी दही का सेवन सबसे सही बताया गया है। रोजाना दही खाने से आपको डायबिटीज, बवासीर, कब्ज जैसी कई गंभीर समस्याओं से बचने में मदद मिलती है

health benefits of eating curd in lunch | लंच में खायें 1 कटोरा दही, डायबिटीज, कैंसर, बवासीर, मोटापा जैसी 10 बीमारियों का होगा नाश

फोटो- पिक्साबे

दही को सूपर फूड भी कहा जाता है इसलिए दोपहर के भोजन यानी लंच में एक कटोरी दही का सेवन सबसे सही बताया गया है। रोजाना दही खाने से आपको डायबिटीज, बवासीर, कब्ज जैसी कई गंभीर समस्याओं से बचने में मदद मिलती है। दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और कई दूसरे मिनरल्स शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। चलिए जानते हैं दोपहर के भोजन में दही खाने से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं।  
 
1) वजन कम करने में सहायक
लंच में एक कटोरा दही खाने से आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है। दही के सेवन से शरीर को उचित पोषक तत्व मिल जाते हैं और बार-बार भूख नहीं लगती। दही में मौजूद कैल्शियम और प्रोटीन भी शरीर के फैट को कम करने में सहायक हैं।

2) दिल को स्वस्थ रखने में मददगार 
जंक फूड खाने से आपके दिल पर काफी असर पड़ता है। हर रोज खाने में दही को शामिल करने से आपका दिल मजबूत रहेगा और कई बीमारियों से बचे रहेंगे। दही शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा को भी कम करती है। 

3) इम्युनिटी सिस्टम बनता है मजबूत
दोपहर के खाने के साथ एक कटोरी दही को अपने आहार में शामिल करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे शरीर का कई रोगों से बचाव होता है।

4) हड्डियां बनती हैं मजबूत
विटामिन ए, डी, और बी-12 से युक्त एक कटोरी दही में 100 ग्राम फैट और 98 ग्राम कैलोरी है। दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हडि्डयों को मजबूत करता है।

5) ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल
दही शरीर में से अतिरिक्त पोटैशियम को बाहर निकाल देता है, जिससे उच्च रक्तचाप जैसी समस्या से भी राहत मिलती है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक कोलेस्ट्रॉल को कम रखने में मदद करते हैं, इसके अलावा दही हृदय रोगों के लिए भी लाभदायक है।

6) सिरदर्द से राहत
दही में विभिन्न तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। सिरदर्द से राहत पाने के लिए आपको रोजाना एक कटोरी दही खानी चाहिए।  

7) बवासीर से मिलती है राहत
दही में भुना हुआ पिसा जीरा, नमक और कालीमिर्च डालकर रोजाना खाने से अपच की समस्या से राहत मिलती है और भोजन जल्दी पच जाता है। बवासीर के रोगियों को भी दोपहर के भोजन के साथ दही या छाछ में अजवायन डाल कर पीने की सलाह दी जाती है। अगर आपको भी यह समस्या है तो अपने दोपहर के भोजन के साथ दही जरूर खायें।

8) दही लू से बचाने में सहायक 
गर्मी के दिनों में दोपहर के भोजन में दही खाने से लू जैसी समस्या दूर होती है और साथ ही शरीर को ताजगी और ठंडक भी मिलती है। पेट की गर्मी भी दही के सेवन से शांत होती है।

9) ऊर्जा का बेहतर स्रोत
दही ऊर्जा का अच्छा स्त्रोत है। अगर आप थकावट और सुस्ती महसूस कर रहे है, तो रोजाना लंच में दही का सेवन करें। इससे आपको नयी शक्ति और स्फूर्ति मिलेगी।

10) डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायक
एक शोध से पता चला कि दही का सेवन करने से डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है। दरअसल दही और पनीर जैसे खाद्य पदार्थों में ऐसी चीजें होती हैं जिससे डायबिटीज होने का खतरा कम हो जाता है।

English summary :
Health Benefits and importance of having curd in your meal. Eating yogurt daily helps you to avoid many serious problems like diabetes, piles, and constipation. In curd, there are plenty of calcium, protein and many other minerals, which protect the body from many kinds of diseases. Here are the health benefits of eating yogurt or curd in lunch.


Web Title: health benefits of eating curd in lunch

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे