नाश्ते में रोजाना खायें 1 कटोरा दलिया, हड्डियां होंगी मजबूत, डायबिटीज होगी कंट्रोल, ये भी है 7 फायदे

By उस्मान | Published: September 19, 2019 07:22 AM2019-09-19T07:22:53+5:302019-09-19T07:22:53+5:30

Healthy Diet Tips: दलिया अधिकतर लोगो खाना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दलिया सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है। यह विटामिन, फाइबर और प्रोटीन का भंडार है और इसमें बहुत कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है।

Health benefits of dalia or Bulgur for diabetes, strong bones, heart health, weight loss in Hindi | नाश्ते में रोजाना खायें 1 कटोरा दलिया, हड्डियां होंगी मजबूत, डायबिटीज होगी कंट्रोल, ये भी है 7 फायदे

नाश्ते में रोजाना खायें 1 कटोरा दलिया, हड्डियां होंगी मजबूत, डायबिटीज होगी कंट्रोल, ये भी है 7 फायदे

दलिया एक ऐसा फूड है जिसे अधिकतर लोगो खाना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दलिया सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है। यह विटामिन, फाइबर और प्रोटीन का भंडार है और इसमें बहुत कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। रोजाना नाश्ते में एक कटोरा दलिया खाने से आपको ये फायदे हो सकते हैं।

1) वजन कम करने में सहायक
अगर आपको वजन कम करना है और बहुत समय से कोशिश कर रहे हैं, तो आपको अब दलिया का सेवन करना चाहिए। इससे आपका वजन कम होता है। ये आपके स्वास्थ के लिए काफी अच्छी होती है।

2) सर्दी-जुकाम, फ्लू से रखता है दूर
अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो हो सकता है ऐसा कमजोर इम्युनिटी सिस्टम की वजह से हो। इसलिए आपको दलिया का सेवन करना चाहिए इससे आपका इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बनता है। 

3) पाचन रहता है दुरुस्त 
आपको दलिया खाने का सबसे बड़ा फायदा पाचन संबंधी है। अगर आप नियमित रूप से दलिया खाते हैं तो आपका पेट सही रहता है। इसे खाने से आपको  गैस और अपच जैसी समस्याओं से बचने में मदद मिलती है। 

4) डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर
आपको अगर शुगर है तो आपके लिए दलिया का सेवन करना काफी अच्छा होता है। इससे आपको डायबिटीज लेवल को कम करने में मदद मिलती है। ब्लड ग्लूकोज लेवल को मैनेज करने के लिए आप इसका सेवन जरूर करें।
 
5) हड्डियों को बनता है मजबूत
अगर आपकी हड्डियों में दर्द होता है या वो कमजोर हो रही है तो आपको इन्हें मजबूत करने के लिए नियमित रूप से दलिया खाना चाहिए। इससे आपकी हड्डियां मजबूत बनती हैं।
 
6) दिल को रखता है स्वस्थ
दिल के लिए दलिया एक बहुत ही गुणकारी चीज है। इसको खाने से आपको दिल की समस्याएं नहीं होती है। अगर आप दिल के मरीज नहीं भी हैं, तो भी आपको इसका सेवन करना चाहिए। आपके लिए अच्छा है।

7) कैंसर से करता है बचाव
आपको बता दें कि दलिया का सेवन ना सिर्फ छोटी समस्याओं बल्कि बड़ी समस्याओं के लिए भी किया जा सकता है। अगर आप इसका सेवन करते है तो आपको कैंसर जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

Web Title: Health benefits of dalia or Bulgur for diabetes, strong bones, heart health, weight loss in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे