अपनी थाली में शामिल करें ये फूड्स, पाचन तंत्र होगा बेहतर

By अंजली चौहान | Published: June 3, 2023 02:45 PM2023-06-03T14:45:07+5:302023-06-03T14:48:00+5:30

पाचन तंत्र हमारे शरीर का बहुत अहम हिस्सा है इसे स्वस्थ रखने के लिए हमें अपने खाने-पीने की आदतों में थोड़ा बदलाव करना जरूरी है।

food that are good for our digestive system Include these foods in your plate | अपनी थाली में शामिल करें ये फूड्स, पाचन तंत्र होगा बेहतर

फाइल फोटो

Highlightsपाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने के लिए केला खाना जरूरी हैरोजाना नाश्ते में ओट्स खाना अच्छा माना जाता हैदही जो गर्मियों में अच्छा माना जाता है उससे हमारा पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है

नई दिल्ली: आज-कल के समय में हमारी खान-पान की आदतों में काफी बदलाव आ चुका है। कई लोगों में यह समस्या बहुत आम हो गई है कि उनका पेट ठीक नहीं रहता या रात को जो खाया उसकी वजह से उनका खाना नहीं पचा।

ऐसा आमतौर पर हमें सुनने को मिलता है लेकिन ये क्यों और इसके बाचव कैसे करें ये सभी को मालूम नहीं होता। एक स्वस्थ्य जीवन की कुंजी स्वस्थ्य पेट ही माना जाता है।

आज की दौड़-भाग भरी जिंदगी में अगर आप छोटी-छोटी चीजों का ख्याल रखें तो आप अपना पाचन तंत्र बेहतर कर सकते हैं। बस आपको अपने खान-पान की कुछ मालूमी चीजों में बदलाव करना होगा। 

आज हम आपको यही बताने वाले हैं कि अपने खाने में आप क्या इस्तेमाल करें और क्या न...

ओट्स: ओट्स या जई जो सेहत के लिए बहुत हेल्दी माना जाता है। यह एक प्रीबायोटिक भोजन हैं, जिसका सेवन करने से हमारे पाचन तंत्र में प्रोबायोटिक्स को प्रोत्साहित होते हैं। ओट्स एक ऐसा भोजन है जिसे आप सुबह नाश्ते में बना कर खा सकते हैं और यह काफी आसानी से बाजारों में मिल जाते हैं। 

सेब: सेब को हर बीमारी से दूर रखने वाला असरदार फल माना जाता है।डॉक्टर भी इसे रोजाना खाने की सलाह देते हैं। सेब में प्रीबायोटिक होता है जो मल त्याग को नियंत्रित करता है। सेब खाने से शरीर का पीएच लेवल सही रहता है और इसमें पाया जाने वाला पेक्टिन पेट से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाने में मददगार होता है। 

केला: केला स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। विशेष रूप से जो कम पके होते हैं - उनमें प्रतिरोधी स्टार्च होता है, जो आपके आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ा सकता है। आंत के माइक्रोबायोम में सुधार कर सकता है। हालांकि, जैसे-जैसे वे पकते हैं, प्रतिरोधी स्टार्च चीनी में बदल जाता है, लेकिन कुछ लाभकारी स्टार्च बना रहता है।

दही:  दही एक बेहतरीन प्रोबायोटिक है जो पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है। यह हमारी आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है। इसे अपने भोजन में शामिल करने से आपको पेट ठंडा रहेगा और पाचन भी अच्छा होगा।

बीन्स: बीन्स या फलिया जो कई तरह की होती है यह सेहत के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। बीन्स में फाइबर आपकी आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है। जो पोषक तत्वों को आपके रक्तप्रवाह में जाने और विषाक्त पदार्थों को बाहर रखने का महत्वपूर्ण काम करता है। ऐसे में आपको अपने पाचन तंत्र को अच्छा रखने के लिए तीन से चार तरह की बीन्स खानी चाहिए। 

(डिस्क्लेमर: इस लेख में सामान्य जानकारी पर आधारित सलाह और तर्क दिए गए हैं। इसकी पुष्टि लोकमत हिंदी नहीं करता है, कृपया इस पर अमल करने से पहले विस्तृत जानकारी किसी विशेषज्ञ से जरूर लें।)

Web Title: food that are good for our digestive system Include these foods in your plate

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे