Fitness Tips : पूरे शरीर की चर्बी कम करने के लिए रोजाना करें ये 5 एक्सरसाइज

By उस्मान | Published: March 17, 2020 04:06 PM2020-03-17T16:06:34+5:302020-03-17T16:06:34+5:30

थाइज, हिप्स औत बटक्स को बेहतर शेप देने के लिए रोजाना सुबह जरूर करें ये एक्सरसाइज

Fitness tips in Hindi : easy exercises for toned body and weight loss fast | Fitness Tips : पूरे शरीर की चर्बी कम करने के लिए रोजाना करें ये 5 एक्सरसाइज

Fitness Tips : पूरे शरीर की चर्बी कम करने के लिए रोजाना करें ये 5 एक्सरसाइज

मोटापा एक गंभीर समस्या है जिससे आपको गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। एक्सपर्ट भी इस बात को मानते हैं कि अधिक मोटापे की वजह से डायबिटीज, कैंसर जैसी बड़ी बीमारियों का खतरा अधिक होता है। वजन कम करना मूल रूप से दो चीजों पर निर्भर करता है - आपकी डाइट और वर्कआउट।

फिट रहने के लिए आजकल सभी जमकर वर्कआउट तो करते हैं, लेकिन इसके लिए सही गाइडेंस होना बहुत जरूरी है। फिटनेस एक्सपर्ट इमरान खान आपको कुछ वर्कआउट बता रहे हैं जिनसे तेजी से फैट बर्न करने में मदद मिल सकती है।

1) स्किपिंग
वजन कम करने के लिए इससे मजेदार एक्सरसाइज कुछ नहीं है। जम्पिंग रोप से फैट करने में मदद मिलती है और आपके पैर व आर्म्स में टोन आता है।  

2) बर्पीज 
यह एक फुल बॉडी एक्सरसाइज है जिससे कैलोरी बर्न होती है। इसके अलावा इससे मसल्स मजबूत बनती हैं।

3) जंप स्क्वैट
यह एक हाई एनर्जी वर्कआउट है। जंप करने से हार्ट रेट बढ़ती है और उसके बाद स्क्वैट करने से आपकी स्ट्रेंथ बढ़ती है और फैट बर्न होता है।  

4) जम्पिंग लंग्स
इससे आपके ग्लट्स, बट और लेग्स पर काम होता है। इस कार्डियो वर्कआउट से आपको तेजी से कैलोरी नुर्ण करने में मदद मिलती है। आप इस वर्कआउट के जरिए अपनी थाइज का फैट कम कर सकते हैं। 

5) माउंटेन क्लिम्बर
आप इसे धीरे शुरू करते हुए पैरों की गति बढ़ा सकते हैं। इससे आपके कोर, एब्स, लेग्स और शोल्डर्स पर काम होता है।

आपने अपने बट को टोन करने के लिए स्क्वाट्स की सभी एक्सरसाइज़ ट्राई की होंगी लेकिन क्या आपने केटलबेल मूव्स ट्राई किया है? फिटनेस एक्सपर्ट प्रियांशी भटनागर के अनुसार, केटलबेल एक्सरसाइज़ से आपके ग्लट्स और हैमस्ट्रिंग को मजबूती और बटक्स को एक बेहतर शेप मिलती है। इसके अलावा आपके कोर को स्थिरता भी मिलती है।

ऑर्बिट मूव शरीर के बीच के हिस्से को टोन करने और मजबूती देने के लिए एक बेहतर मूव है। इससे आपकी ऑब्लिक मसल्स पर भी काम होता है और हिप्स व बटक्स के आसपास चर्बी कम करने में मदद मिलती है। 

 

पेट के निचले हिस्से, हिप्स, बटक्स और ग्लट्स को टोन करने के लिए केटलबेल स्क्वाट एक बेहतर एक्सरसाइज़ है। इससे आपके कोर की मसल्स पर भी काम होता है। इससे इन सभी हिस्सों से वजन कम करने में मदद मिलती है। 

हिप्स, बैक और थाई से वजन कम करने के लिए केटलबेल डेडलिफ्ट्स एक बेहतर एक्सरसाइज़ है। इससे आपके बट को एक बेहतर शेप मिलती है और आपके पोश्चर में सुधार होता है।  

लोअर बॉडी में टोन लाने के लिए केटलबेल क्लीन एक्सरसाइज़ बढ़िया उपाय है। इसके अलावा इससे बैक साइड से वजन कम होता है और आपके बट को बेहतर शेप मिलती है। 

Web Title: Fitness tips in Hindi : easy exercises for toned body and weight loss fast

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे