अगर आप भी खाते है बहुत पान तो जाए सावधान, ज्यादा Betel Leaves खाने से आपको हो सकती ये 5 समस्याएं, जानें क्या कहते है जानकार

By आजाद खान | Published: December 3, 2022 07:38 PM2022-12-03T19:38:07+5:302022-12-03T19:42:46+5:30

जानकारों की माने तो किसी को भी पान को ज्यादा नहीं खाना चाहिए। इससे उसके शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। उनके अनुसार, इसे हर रोज और हफ्ते में केवल एक सीमित मात्रा में ही इसका इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

excessive use of Betel Leaves can cause many problems health tips in hindi | अगर आप भी खाते है बहुत पान तो जाए सावधान, ज्यादा Betel Leaves खाने से आपको हो सकती ये 5 समस्याएं, जानें क्या कहते है जानकार

फोटो सोर्स: Wikipedia CC (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Betel_leaves_%28paan_leaves%29.jpg)

Highlightsपान का सेवन भारत में भी अच्छे पैमाने पर होता है। इसे नशा के साथ औषधी के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में पान के ज्यादा खाने से आपको गंभीर समस्या भी हो सकती है।

Betel Leaves Usage Issues: पान के पत्‍ते (betel leaf) सबसे ज्यादा भारत में इस्तेमाल होते है। इसे नशा में इस्तेमाल के साथ औषधी के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि पान के ज्यादा इस्तेमाल से आपके सेहत पर नुकसान पहुंच सकता है। जी हां, जानकारों का कहना है कि पान को केवल सीमित मात्रा में ही इस्तेमाल करना चाहिए ताकि आपका सेहत ठीक रहे और इससे आपको परेशानी न हो। 

ऐसे में आइए जानते है कि अगर कोई ज्यादा पान खाता है तो उसे इससे क्या-क्या नुकसान होता है। यही नहीं अगर पान खाना ही चाहिए तो कितनी खानी चाहिए, आइए वो भी जान लेते है। 

1. हो सकती है आपको एलर्जी की समस्‍या 

जिन लोगों को पान के पत्तों से एलर्जी होती है, उन्हें इससे दूर ही रहना चाहिए। अगर फिर भी वे इसका इस्तेमाल करते है तो इससे उनके स्‍क‍िन में रैशेज, खुजली और रेडनेस की समस्‍या भी हो सकती है। 

अगर फिर भी आप इसका इस्तेमाल करना चाहते है तो इससे पहले आप डॉक्टर से सलाह ले लें या नहीं तो आप अपना पैच टेस्‍ट भी करवा सकते है। यही कारण है कि एलर्जी वाले लोगों को इससे दूर रहने की सलाह दी जाती है। 

2. मसूड़ों में होने लगता है दर्द

बहुत से लोग ऐसे होते है जो पान बस शौक के लिए खाते है और उन्हें इसका कोई नशा नहीं होता है। ऐसे में कई और लोग भी ऐसे है जो इसे माउथ फ्रेशनर के तौर पर भी इस्तेमाल करते है ताकि उनके मुंह से बदबू न आए। इन लोगों को पान के इस्तेमाल की सलाह नहीं दी जाती है।

इसके पीछे का कारण यह है कि अगर ये ऐसा करते है तो इससे उनके मसूड़ों में दर्द हो सकते है और उन्हें काफी परेशानी भी हो सकती है। 

3. पान बढ़ा सकता है आपका बीपी भी 

जो लोग पान के पत्ते का ज्यादा सेवन करते है, उन्हें हाई बीपी की भी समस्या हो सकती है। यही नहीं उनके रक्‍तचाप ऊपर-नीचे हो सकता है और उनकी हार्ट बीट भी असामान्‍य हो सकती है। इसके अलावा आपके शरीर का तापमान भी घट और बढ़ सकता है और इससे आपके बॉडी में थायराइड हार्मोन असंतुल‍ित हो सकता है। 

4. हो सकती है आपको ओरल कैंसर 

आपको बता दें कि जो लोग पान का ज्यादा सेवन करते है, उन्हें ओरल कैंसर होने की भी संभावना ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि पान में लोग तंबाकू का सेवन करते है जिसे ओरल कैंसर का सबसे बड़ा कारण माना जाता है। 

5. प्रेगनेंसी वाली महिलाएं रहे इससे दूर

जो महिलाएं प्रेगनेंसी पीरियड में है उन्हें भी इस पान से बचकर रहना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके द्वारा पान का सेवन करने पर प्रेगनेंसी में भ्रूण और उसके व‍िकास को नुकसान पहुंच सकता है। यही नहीं पान के ज्यादा इस्तेमाल से होने वाले बच्चे पर भी असर पड़ता है और इससे उसके विकास में बाधा पहुंचता है। 

एक्सपर्टस की माने तो आपको हर द‍िन पान के खाने को अवॉइड करना चाहिए। ऐसे में आप एक बार में दो पत्‍तों से ज्‍यादा इसे न खाएं, वहीं अगर बात करें हफ्ते भर में तो आप पूरे हफ्ते में केवल पांच पत्‍तों से ज्‍यादा का इसका सेवन न करें। ये आपके लिए नुकसान पहुंचा सकता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: excessive use of Betel Leaves can cause many problems health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे