बिना किसी वर्कआउट-एक्सरसाइज किए हुए एलन मस्क ने खुद को यूं रखा फिट, किया इतना अपना वजन कम, जानिएं Elon Musk के वेट लॉस प्लान

By आजाद खान | Published: November 5, 2022 05:53 PM2022-11-05T17:53:42+5:302022-11-05T17:57:55+5:30

जानकारों की माने तो बिना पैसा खर्च किए हुए और बिना कोई वर्कआउट और एक्सरसाइज किए हुए अगर किसी को अपने वेट लॉस कराना है तो उन्हें इंटरमिटेंट फास्टिंग करना चाहिए। ये सबसे आसान व सही तरीका है।

Elon Musk kept himself fit without doing any workout-exercise so much know weight loss plan | बिना किसी वर्कआउट-एक्सरसाइज किए हुए एलन मस्क ने खुद को यूं रखा फिट, किया इतना अपना वजन कम, जानिएं Elon Musk के वेट लॉस प्लान

फोटो सोर्स: ANI फाइल फोटो

Highlightsवजन घटाने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग सबसे आसान व सही तरीका है। इससे लोग बिना किसी वर्कआउट और एक्सरसाइज के वजन कम कर सकते है। ऐसे में ये कैसे होता है और इसके क्या नियम है, आइए जान लेते है।

Twitter Elon Musk Fitness: दुनिया के सबसे अमीर और टेस्ला और ट्विटर के साथ अन्य कंपनियों के मालिक एलन मस्क आजकर काफी चर्चा में है। मस्क कभी अपने काम को लेकर तो कभी अपने बयानों के चलते, लोग उनके बारे में अकसर बातें करते रहते है। इससे कुछ दिन पहले भी उनके एक काम के लिए उनकी खूब तारीफ भी हुई थी। 

एलन मस्क ने हाल में ही नौ किलो वजन घटाया है जिसके चलते भी उनकी काफी चर्चा और तारीफ हुई थी। हैरान कर देने वाली बात यह है कि मस्क ने बिना किसी एक्सरसाइज और एक भी पैसा खर्च किए हुए अपना वजन घटाया है। जी हां वो भी पूरे नौ किलो वजन घटाया है। 

एलन मस्क ने ऐसे घटाया अपना वजन

दरअसल, ये बात तब की है जब उनके पिता ने उनके बढ़ते वजन के बारे में बोला था। इसके बाद से मस्क ने अपना वजन कम करने की ठान ली थी। ऐसे में उनके मस्क के दोस्त ने उन्हें फास्ट यानी इंटरमिटेंट फास्टिंग करने की सलाह दी है जो मस्क को काफी पसंद आया है। 

51 वर्षीय मस्क ने अपने दोस्त की बात को मान कर फास्ट रहने लगे और पूरे नौ किलो वजन कम कर लिया। इस बात की जानकारी खुद मस्क ने ही दी है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें वर्कआउट करना जरा भी अच्छा नहीं लगता है, इस कारण उन्होंने फास्ट यानी इंटरमिटेंट फास्टिंग रखा और उन्हें इसका रिजल्ट भी मिला। 

क्या होता है इंटरमिटेंट फास्टिंग

जानकारों की माने तो इंटरमिटेंट फास्टिंग एक ऐसा व्रत होता है जिसमें लोग दिन में केवल दो टाइम ही खाना खाते है और बाकी समय खुद पर कंट्रोल करते है और कुछ भी खाने से बचते है। इंटरमिटेंट फास्टिंग में आम तौर पर लोग आठ घंटे के गैप के बाद खाते पीते है। कुछ लोग 12 घंटे की भी इंटरमिटेंट फास्टिंग करते है। 

एक्सपर्ट्स के अनुसार, जो लोग इंटरमिटेंट फास्टिंग करते है उनके शरीर में फैट जमता ही नहीं जिससे उसका शरीर फिट रहता है और वे मोटे होने से बच जाते है। ये सुनने में जितना कठिन है वह उतना ही आसान है। इनके मुताबिक, केवल मजबूत इच्छा शक्ति वाले लोग ही इंटरमिटेंट फास्टिंग कर सकते है। ऐसे में यह काफी कारगर वेट लॉस ट्रिक है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: Elon Musk kept himself fit without doing any workout-exercise so much know weight loss plan

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे