प्रोटीन की कमी पूरा करने और जल्दी वजन कम करने के लिए इन 5 तरीकों से खायें अंडे, जानिए रेसिपी

By उस्मान | Published: December 17, 2018 04:32 PM2018-12-17T16:32:25+5:302018-12-17T16:32:25+5:30

अंडे में कम कैलोरी होती है और ये लंबे समय तक पेट को फुल रखता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, आयरन, फॉस्फोरस और विटामिन भी होते हैं जो शरीर के लिए आवश्यक होते हैं। वजन घटाने के लिए यह बेहतर चीज है। यह बिना कमजोरी के शरीर को पूरा पोषण देकर वजन कर सकता है।

egg recipe for weight loss : 5 Fat-Burning Ways to Eat Eggs Easy, Healthy Egg Recipes for Breakfast, Lunch, and Dinner | प्रोटीन की कमी पूरा करने और जल्दी वजन कम करने के लिए इन 5 तरीकों से खायें अंडे, जानिए रेसिपी

फोटो- पिक्साबे

वजन कम करने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है। प्रोटीन मेटाबोलिज्म बढ़ाता है, भूख कम करता है। यह विशेष रूप से बेली फैट कम करने में मदद करता है। प्रोटीन का सबसे बेहतर स्रोत अंडा है। रोजाना अंडे खाने से आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है। अंडे में कम कैलोरी होती है और ये लंबे समय तक पेट को फुल रखता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, आयरन, फॉस्फोरस और विटामिन भी होते हैं जो शरीर के लिए आवश्यक होते हैं। वजन घटाने के लिए यह बेहतर चीज है। यह बिना कमजोरी के शरीर को पूरा पोषण देकर वजन कर सकता है। हम आपको अंडे से बनने वाली कुछ रेसिपी बता रहे हैं जिससे स्वाद के साथ वजन कम करने में मदद मिल सकती है।  

1) बीन्स के साथ अंडे
बीन्स भी प्रोटीन का बेहतर स्रोत है। अंडे को स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें बीन्स शामिल कर कर सकते हैं। इन्हें बनाने के लिए आप सॉस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है।

2) ऑमलेट
ऑमलेट भला किसे पसंद नहीं है। सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपके पास कई विकल्प हैं। आप इसमें विभिन्न सब्जियां शामिल कर सकते हैं। सुबह और शाम को ऑमलेट खाना बेहतर उपाय है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं होती है।  

3) तले हुए अंडे
अगर आपको उबले हुए अंडे खाना पसंद नहीं है, तो आपके लिए तले हुए अंडे बेहतर उपाय है। वजन कम करने के लिए यह बेहतर रेसिपी है। इसे बनाना आसान है और यह बेहद स्वादिष्ट भी है। आप इसमें कुछ हरी सब्जियां और फल भी शामिल कर सकते हैं।  

4) डिवाइल्ड एग
यह उबले अंडे होते हैं जिन्हें अंडे की जर्दी, सरसों, मेयोनेज और मसालों के साथ खाया जाता है। मेयोनेज एक ऐसी चीज है जिसे दही की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। यह प्रोटीन का भंडार है और इसमें कम फैट होता है।  

5) अंकुरित सलाद के साथ अंडा
वजन घटाने के लिए अंकुरित एक बहुत स्वस्थ नाश्ताहै क्योंकि अंकुरित अनाज में अधिक प्रोटीन होता है। माना जाता है कि अंकुरित में कैंसर से लड़ने वाले गुण भी हैं। उबले अंडे और अंकुरित के साथ बने सलाद एक पूर्ण भोजन के लिए एक बहुत स्वस्थ विकल्प हो सकता है। वजन कंट्रोल रखने के लिए यह स्वादिष्ट, पौष्टिक, और कैलोरी मुक्त भी है।

Web Title: egg recipe for weight loss : 5 Fat-Burning Ways to Eat Eggs Easy, Healthy Egg Recipes for Breakfast, Lunch, and Dinner

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे